NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL में 5,000 रन पूरे करने के करीब हैं रॉबिन उथप्पा, जानिए आंकड़े
    अगली खबर
    IPL में 5,000 रन पूरे करने के करीब हैं रॉबिन उथप्पा, जानिए आंकड़े
    रॉबिन उथप्पा (तस्वीर-Twitter/@IPL)

    IPL में 5,000 रन पूरे करने के करीब हैं रॉबिन उथप्पा, जानिए आंकड़े

    लेखन अंकित पसबोला
    May 04, 2022
    06:45 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के 49वें मुकाबले में आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की भिड़ंत चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से होगी।

    अब तक तीन मैच जीतकर फिलहाल अंक तालिका में नौवें पायदान पर चल रही CSK अपने अनुभवी बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करेगी।

    उथप्पा IPL में अपने 5,000 रन पूरे करने के बेहद करीब हैं।

    इस बीच उथप्पा के आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    IPL करियर

    IPL में आठवें सर्वाधिक रन वाले बल्लेबाज हैं उथप्पा

    उथप्पा इस समय IPL में आठवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

    उन्होंने अब तक 202 मैचों में 27.97 की औसत से 4,950 रन बना लिए हैं, जिसमें 27 अर्धशतक शामिल हैं। इस बीच 88 उनका सर्वोच्च स्कोर है।

    वह IPL में 5,000 रन बनाने वाले केवल सातवें क्रिकेटर बन सकते हैं।

    वह रनों के मामले में क्रिस गेल से आगे निकल सकते हैं, जिन्होंने 4,965 रन बनाए हैं।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    उथप्पा उन पांच भारतीय खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्होंने ऑरेंज कैप हासिल की है। वह 2014 में चैंपियन बनने वाली KKR से सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। उस सीजन में उथप्पा ने 16 मैचों में 44.00 की औसत से 660 रन बनाए थे।

    आंकड़े

    ये उपलब्धि हासिल कर सकते हैं उथप्पा

    एक दशक से अधिक के करियर में उथप्पा ने 481 चौके और 182 छक्के लगाए हैं।

    IPL 2022 में वह 19 और चौके लगाकर लीग में 500 चौके पूरे करने वाले 19वें खिलाड़ी बन सकते हैं।

    उथप्पा टूर्नामेंट में 200 छक्कों के साथ नौवें बल्लेबाज भी बन सकते हैं।

    दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने तीन सीजन (2012, 2013 और 2014) में 400 से अधिक रन बनाए हैं।

    IPL 2022

    मौजूदा सीजन में फिलहाल ऐसा रहा है उथप्पा का प्रदर्शन

    उथप्पा ने इस सीजन नौ मैचों में 28.50 की औसत से 228 रन बनाए हैं। उथप्पा ने IPL 2022 में दो अर्धशतक लगाए हैं और लगभग 142 की स्ट्राइक-रेट से रन बनाए हैं।

    विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन और सुरेश रैना के बाद उथप्पा टी-20 क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पांचवें खिलाड़ी हैं। उन्होंने 288 मैचों में 28.50 की औसत से 7,270 रन बनाए हैं, जिसमें 42 अर्धशतक शामिल हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार
    रॉबिन उथप्पा
    क्रिकेट के आंकड़े

    ताज़ा खबरें

    हमास गाजा प्रमुख मोहम्मद सिनवार मारा गया, इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने की पुष्टि हमास
    ऋतिक रोशन लेकर आ रहे ये 5 दमदार फिल्में, आपको किसका है इंतजार? ऋतिक रोशन
    'मेट्रो... इन दिनों' का पहला गाना 'जमाना लगे' जारी, अरिजीत सिंह ने दी आवाज सारा अली खान
    अंतरिक्ष में ज्यादातर चीजें क्यों दिखती हैं रंगहीन? यहां जानिए वजह अंतरिक्ष

    इंडियन प्रीमियर लीग

    PBKS बनाम LSG: लखनऊ ने दर्ज की छठी जीत, मैच में बने ये रिकार्ड्स क्रिकेट समाचार
    अमेरिका में एक पाकिस्तानी परफ्यूम स्टोर में काम करते थे हर्षल, ऐसा रहा संघर्ष भरा सफर क्रिकेट समाचार
    IPL में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कैसा रहा है जोस बटलर का प्रदर्शन? मुंबई इंडियंस
    IPL: राशिद खान के खिलाफ कैसा रहा है विराट कोहली का प्रदर्शन? विराट कोहली

    क्रिकेट समाचार

    RCB बनाम RR: राजस्थान ने दर्ज की अपनी छठी जीत, बनाए ये रिकार्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में ओपनर के तौर पर सफल रहे हैं विराट कोहली, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    लिमिटेड ओवर्स और टेस्ट के लिए अलग-अलग कोच रखेगी इंग्लैंड, स्टोक्स बन सकते हैं टेस्ट कप्तान इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2022: अंकतालिका में शीर्ष पर चल रही राजस्थान रॉयल्स का आंकड़ों में प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग

    रॉबिन उथप्पा

    IPL में पंजाब किंग्स के खिलाफ कैसा रहा है रॉबिन उथप्पा का प्रदर्शन? इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट के आंकड़े

    भारत बनाम वेस्टइंडीज: पहले वनडे का मैच प्रीव्यू, ड्रीम 11 और महत्वपूर्ण आंकड़े क्रिकेट समाचार
    भारतीय गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हैं ये शानदार रिकार्ड्स क्रिकेट समाचार
    2019 विश्व कप के बाद से वनडे में कैसा रहा है विराट कोहली का प्रदर्शन? विराट कोहली
    2019 विश्व कप के बाद से वनडे में कैसा रहा है रोहित शर्मा का प्रदर्शन? रोहित शर्मा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025