NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / शुभमन गिल बने वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ने वाले सबसे युवा बल्लेबाज, जानिए उनके आंकड़े
    अगली खबर
    शुभमन गिल बने वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ने वाले सबसे युवा बल्लेबाज, जानिए उनके आंकड़े
    वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ने वाले पांचवें भारतीय हैं शुभमन गिल (तस्वीर: ट्विटर/@BCCI)

    शुभमन गिल बने वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ने वाले सबसे युवा बल्लेबाज, जानिए उनके आंकड़े

    लेखन भारत शर्मा
    Jan 18, 2023
    06:22 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने आज हैदराबाद में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले वनडे में शानदार दोहरा शतक जड़ दिया है।

    इसके साथ वह वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले पांचवें भारतीय बन गए हैं। उन्होंने शुरुआत से आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए महज 145 गेंदों पर अपना दोहरा शतक पूरा कर लिया।

    वह वनडे में दोहरा शतक जड़ने वाले सबसे युवा बल्लेबाज भी बन गए हैं।

    आए उनके आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

    पारी

    ऐसी रही गिल की पारी

    गिल और रोहित शर्मा के साथ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को ठोस शुरुआत दिलाई। उन्होंने रोहित 34 के साथ 60 रन की अहम साझेदारी की।

    इसके बाद विराट कोहली (8) और ईशान किशन (5) के जल्दी आउट होने से रन गति थोड़ी धीमी हो गई, लेकिन गिल ने एक छोर से अच्छी रन गति से बल्लेबाजी की और अपने वनडे करियर का तीसरा शतक लगाया।

    उन्होंने छक्के के साथ अपना दोहरा शतक पूरा किया।

    युवा

    दोहरा शतक जड़ने वाले सबसे युवा बल्लेबाज हैं गिल

    गिल वनडे में दोहरा शतक जड़ने वाले सबसे युवा बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने 23 साल 132 की आयु में यह मुकाम हासिल किया है।

    उनसे पहले यह रिकॉर्ड भारत के ही विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन के नाम था। उन्होंने पिछले साल चट्टोग्राम में बांग्लादेश के खिलाफ 24 साल 145 दिन की आयु में दोहरा शतक जड़ा था।

    इसी तरह रोहित ने साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 24 साल 186 दिन की आयु में दोहरा शतक बनाया था।

    रिकॉर्ड

    गिल ने हासिल की यह बड़ी उपलब्धि

    गिल इस पारी के साथ ही रोहित शर्मा, सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और इशान किशन के बाद वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ने वाले पांचवें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

    रोहित के नाम सबसे ज्यादा तीन दोहरे शतक हैं और उनका सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर 264 रन है, जो उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ बनाया था।

    इसी तरह मार्टिन गप्टिल (न्यूजीलैंड), क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) और फखर जमान (पाकिस्तान) वनडे में दोहरा शतक जड़ने वाले अन्य खिलाड़ी हैं।

    रन

    सबसे तेज 1,000 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने गिल

    इस बीच गिल ने अपने वनडे करियर के 1,000 रन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने 19 पारियों में ये आंकड़ा छू लिया है। वह सबसे कम पारियों में इस आंकड़े तक पहुंचने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

    उन्होंने विराट कोहली और शिखर धवन का रिकॉर्ड (24-24 पारियां) का रिकॉर्ड तोड़ा है। उन्होंने पाकिस्तान के इमाम-उल-हक की बराबरी कर ली है।

    सबसे तेज 1,000 वनडे रन का रिकॉर्ड पाकिस्तान के फखर जमान (18 पारी) के नाम है।

    जानकारी

    गिल की वनडे में है दूसरी सबसे अधिक औसत

    गिल की वर्तमान औसत 68.87 है, जो वनडे में 1,000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों में दूसरी सबसे ज्यादा है। दक्षिण अफ्रीका के रासी वान डर डूसेन (69.31 की औसत, 1,525 रन) पहले नंबर पर हैं। कोहली (69.31 की औसत, 12,762 रन) तीसरे पायदान पर है।

    उच्चतम स्कोर

    न्यूजीलैंड के खिलाफ उच्चतम स्कोर बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने गिल

    गिल ने इस धमाकेदार पारी के दौरान क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का भी एक रिकॉर्ड तोड़ दिया।

    वह न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले यह रिकॉर्ड सचिन के नाम था। उन्होंने 1999 में हैदराबाद में ही न्यूजीलैंड के खिलाफ 186 रनों की पारी खेली थी।

    तीसरा उच्चतम स्कोर 163 रन भी सचिन के नाम ही है। उसके बाद कोहली 154 रन का नंबर आता है।

    प्रदर्शन

    गिल के लिए बेहतरीन रहा था साल 2022

    गिल के लिए पिछला साल शानदार रहा है। उन्होंने 2022 में 12 वनडे मैच खेले, जिसमें 70.88 की औसत और 102.57 की स्ट्राइक रेट से 638 रन बनाए।

    इस बीच उन्होंने एक शतक और चार अर्धशतक लगाए थे। गिल ने अपने इस साल की शुरुआत बड़ी जबरदस्त ढंग से की है।

    उन्होंने अपने चार पारियों में 300 से ज्यादा रन बना लिए हैं। उनका श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ पिछली वनडे सीरीज में भी बेहतरीन प्रदर्शन रहा था।

    करियर

    कैसा रहा है गिल का अब तक का वनडे करियर?

    साल 2019 में अपना वनडे डेब्यू करने वाले गिल का अब तक का करियर शानदार रहा है। उन्होंने अब तक 19 वनडे पारियों में 65 से अधिक की औसत से 1,000 से ज्यादा रन बना लिए हैं।

    इस बीच उन्होंने तीन शतक के अलावा पांच अर्धशतक लगा लिए हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गिल का 50 ओवर प्रारूप में सर्वोच्च स्कोर आज बन गया है।

    उन्होंने पहली बार 150 से अधिक रन बना लिए हैं।

    जानकारी

    पहले दो उच्च स्कोर के बीच तीसरा सबसे बड़ा अंतर

    इस पारी में रोहित 34 रन बनाकर आउट हो गए। इसी तरह गिल ने 208 रनों की पारी खेली। इस तरह से दोनों के रनों के बीच 174 रनों का अंतर है। यह पहले और दूसरे उच्चतम स्कोर के बीच तीसरा सबसे बड़ा अंतर है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय क्रिकेट टीम
    शुभमन गिल
    वनडे क्रिकेट
    विराट कोहली

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: रोहित शर्मा ने खेली प्लेऑफ में अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    करुण नायर ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ लगाया शतक, जानिए उनके आंकड़े  करुण नायर
    पंकज त्रिपाठी बोले- सिनेमा का शौक तो बचपन से नहीं, पहली बार कब देखी थी फिल्म? पंकज त्रिपाठी
    IPL 2025: SRH के ट्रेविस हेड का इस संस्करण कैसा रहा प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए इंडियन प्रीमियर लीग

    भारतीय क्रिकेट टीम

    भारत बनाम न्यूजीलैंड: वनडे सीरीज में इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगा कांटे का मुकाबला न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    भारत बनाम श्रीलंका: शुभमन गिल ने लगाया वनडे क्रिकेट में छठा अर्धशतक शुभमन गिल
    भारत के पास है वनडे और टेस्ट में नंबर एक बनने का मौका, जानिए समीकरण ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    भारत बनाम श्रीलंका: विराट कोहली ने लगाया वनडे क्रिकेट में 65वां अर्धशतक विराट कोहली

    शुभमन गिल

    तीसरा वनडे जीतकर भारत ने किया वेस्टइंडीज को क्लीन स्वीप, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड A के खिलाफ इंडिया A की कप्तानी कर सकते हैं शुभमन गिल क्रिकेट समाचार
    तीसरा वनडे: जिम्बाब्बे को मिला 290 रनों का लक्ष्य, गिल ने लगाया पहला अंतरराष्ट्रीय शतक सचिन तेंदुलकर
    तीसरा वनडे: सिकंदर रजा के शतक के बावजूद हारा जिम्बाब्वे, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स भारतीय क्रिकेट टीम

    वनडे क्रिकेट

    भारत बनाम श्रीलंका: अक्षर पटेल के वनडे में श्रीलंका के खिलाफ कैसे आंकड़े हैं? अक्षर पटेल
    भारत बनाम श्रीलंका: वनिंदु हसरंगा ने वनडे में भारत के खिलाफ किया है निराशाजनक प्रदर्शन श्रीलंका क्रिकेट टीम
    सूर्यकुमार यादव बनाम श्रेयस अय्यर: वनडे क्रिकेट में दोनों के आंकड़ों की तुलना सूर्यकुमार यादव
    पहला वनडे: पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को छह विकेट से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स पाकिस्तान क्रिकेट टीम

    विराट कोहली

    #NewsBytesExclusive: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, विश्व कप का होंगे हिस्सा भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम श्रीलंका: सूर्यकुमार यादव ने जमाया तीसरा टी-20 अंतरराष्ट्रीय शतक सूर्यकुमार यादव
    भारत बनाम श्रीलंका: वनडे सीरीज के लिए टीमें, शेड्यूल और अन्य जानकारी भारतीय क्रिकेट टीम
    वनडे में श्रीलंका के खिलाफ भारत के शीर्ष 5 बल्लेबाज, रोहित शर्मा ने भी किया कमाल भारतीय क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025