NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / वनडे में श्रीलंका के खिलाफ भारत के शीर्ष 5 बल्लेबाज, रोहित शर्मा ने भी किया कमाल
    खेलकूद

    वनडे में श्रीलंका के खिलाफ भारत के शीर्ष 5 बल्लेबाज, रोहित शर्मा ने भी किया कमाल

    वनडे में श्रीलंका के खिलाफ भारत के शीर्ष 5 बल्लेबाज, रोहित शर्मा ने भी किया कमाल
    लेखन आदर्श कुमार
    Jan 08, 2023, 04:46 pm 1 मिनट में पढ़ें
    वनडे में श्रीलंका के खिलाफ भारत के शीर्ष 5 बल्लेबाज, रोहित शर्मा ने भी किया कमाल
    रोहित शर्मा श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में वापसी कर रहे हैं (तस्वीर: ट्विटर/@bcci)

    श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम वनडे सीरीज में एक दूसरे के खिलाफ भिड़ने वाली है। पहला मैच 10 जनवरी को खेला जाएगा। इस सीरीज में भारत के दो स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली वापसी कर रहे हैं। ऐसे में ये सीरीज काफी रोमांचक होने की उम्मीद है। आइए भारत के उन बल्लेबाजों के बार में जानते हैं, जिनका प्रदर्शन श्रीलंका के खिलाफ शानदार रहा है।

    सचिन तेंदुलकर ने बनाए सबसे ज्यादा रन

    भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्ग्ज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 84 वनडे मैच में 43.84 की शानदार औसत से 3,113 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने आठ शतक और 17 अर्धशतक लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 138 रन रहा है। श्रीलंका के खिलाफ मास्टर ब्लास्टर का स्ट्राइक रेट 87.54 का रहा है। वह नौ बार नॉट-आउट रहे हैं और तीन बार खाता खोलने में असफल रहे हैं।

    धोनी का बल्ला भी श्रीलंका के खिलाफ जमकर बोला

    भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ 67 वनडे मैच खेले हैं और 64.40 की धमाकेदार औसत से 2,383 रन बनाए हैं। वह सचिन के बाद श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। उन्होंने इस दौरान दो शतक और 19 अर्धशतक लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 183 रन नाबाद रहा है। वह 16 बार श्रीलंका के खिलाफ नॉट-आउट भी रहे हैं।

    कोहली ने 60 की औसत से बनाए हैं रन

    श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ वनडे सीरीज में कोहली वापसी कर रहे हैं। वह टी-20 सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं थे। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 47 वनडे मैच खेले हैं और 60.00 की शानदार औसत से 2,220 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने आठ शतक और 11 अर्धशतक भी लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 139 रन नाबाद रहा है। वह नौ बार नॉट-आउट रहे हैं। श्रीलंका के खिलाफ वह तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं।

    अजहरुद्दीन और सहवाग ने भी किया है श्रीलंका के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन

    भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने श्रीलंका के खिलाफ 53 मैच में 50.94 की औसत से 1,834 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने तीन शतक और 15 अर्धशतक लगाए हैं। वहीं वीरेंद्र सहवाग ने 55 मुकाबले में 34.67 की औसत से 1,699 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने दो शतक और पांच अर्धशतक लगाए हैं। श्रीलंका के खिलाफ अजहरुद्दीन चौथे और सहवाग पांचवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं।

    रोहित का बल्ला भी खूब चला

    भारतीय कप्तान रोहित का भी प्रदर्शन श्रीलंका के खिलाफ शानदार रहा है। उन्होंने 46 मैच में 46.25 की औसत से 1,665 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने छह शतक और पांच अर्धशतक लगाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 93.22 का रहा है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 264 रन है। वनडे क्रिकेट के इतिहास में किसी भी बल्लेबाज का यह सबसे बड़ा स्कोर है। इसी सीरीज में उनके पास सबसे ज्यादा रनों के मामले में सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका रहेगा।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    विराट कोहली
    रोहित शर्मा
    महेंद्र सिंह धोनी
    वीरेंद्र सहवाग

    ताज़ा खबरें

    IPL 2023: मार्क वुड ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ झटके 5 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  मार्क वुड
    IPL 2023: LSG का लीग में जीत से आगाज, DC के खिलाफ लगाई जीत की हैट्रिक इंडियन प्रीमियर लीग
    खलील अहमद ने पूरे किए IPL में अपने 50 विकेट, हासिल की ये उपलब्धि खलील अहमद
    IPL 2023: LSG ने DC को दिया 194 रन का लक्ष्य, मेयर्स-पूरन का उम्दा प्रदर्शन   इंडियन प्रीमियर लीग

    विराट कोहली

    विराट कोहली ने शेयर की अपनी 10वीं की मार्कशीट, गणित में आए थे सबसे कम नंबर क्रिकेट समाचार
    IPL: कोहली और डिविलियर्स के नाम है एक सीजन में सर्वाधिक रनों की साझेदारी का रिकॉर्ड इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: जानिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के दिलचस्प आंकड़े और अहम बातें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
    हाथ में टांके लगने के बावजूद IPL में विराट कोहली ने लगाया था शतक- संजय बांगर  इंडियन प्रीमियर लीग

    रोहित शर्मा

    IPL 2023: रोहित शर्मा खेल पाएंगे सीजन का पहला मैच? हेडकोच ने दिया बड़ा अपडेट मुंबई इंडियंस
    IPL 2023: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: मुंबई इंडियंस के ये 5 खिलाड़ी कर सकते हैं धमाकेदार प्रदर्शन  मुंबई इंडियंस
    IPL 2023: रोहित क्यों फोटोशूट के लिए नहीं पहुंचे गुजरात? सामने आया बड़ा कारण इंडियन प्रीमियर लीग

    महेंद्र सिंह धोनी

    IPL: अंतिम 3 ओवर में धोनी ने लगाए हैं सर्वाधिक छक्के, जानिए आंकड़े चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL 2023 का धमाकेदार आगाज, बॉलीवुड कलाकारों की प्रस्तुति पर झूमे क्रिकेट फैंस  IPL 2023
    IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स के 5 अहम खिलाड़ी, बदल सकते हैं मैच का रुख IPL 2023
    IPL: किरोन पोलार्ड के नाम है आक्रामक बल्लेबाजी के मामले में ये बड़ा रिकॉर्ड, जानिए आंकड़े किरोन पोलार्ड

    वीरेंद्र सहवाग

    भारतीय खिलाड़ियों की फिटनेस पर भड़के वीरेंद्र सहवाग, बोले- हर कोई विराट नहीं हो सकता  भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: भारतीय टीम के लिए कैसा रहा है होल्कर क्रिकेट स्टेडियम? जानिए आंकड़े भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट
    विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 25,000 रन पूरे करने के करीब, जानिए उनके आंकड़े विराट कोहली
    रोहित शर्मा बनाम वीरेंद्र सहवाग: वनडे क्रिकेट में कैसे रहे हैं दोनों के तुलनात्मक आंकड़े? रोहित शर्मा

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023