NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / पहला वनडे: भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 350 रन का लक्ष्य, शुभमन गिल का दोहरा शतक
    अगली खबर
    पहला वनडे: भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 350 रन का लक्ष्य, शुभमन गिल का दोहरा शतक
    शुभमन गिल ने लगाया वनडे करियर का पहला दोहरा शतक (तस्वीर: ट्विटर/@RCBTweets)

    पहला वनडे: भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 350 रन का लक्ष्य, शुभमन गिल का दोहरा शतक

    लेखन आदर्श कुमार
    Jan 18, 2023
    05:48 pm

    क्या है खबर?

    न्यूजीलैंड के खिलाफ हैदराबाद में तीन वनडे सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है। भारतीय क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों के बाद 349/8 रन का स्कोर बनाया है।

    भारत की ओर से शुभमन गिल ने अपने वनडे करियर का तीसरा और पहला दोहरा शतक (208) लगाया। उनके अलावा रोहित शर्मा ने 34 रन का योगदान दिया। न्यूजीलैंड के लिए डेरिल मिशेल ने दो विकेट झटके।

    आइए भारत की पारी पर एक नजर डालते हैं।

    विराट कोहली

    कोहली का बल्ला नहीं चला

    टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही और रोहित शर्मा और शुभमन के बीच पहले विकेट लिए 73 गेंद में 60 रन की साझेदारी हुई।

    हिटमैन 34 रन बनाकर आउट हुए। अगले बल्लेबाज विराट कोहली 10 गेंदों में आठ रन बनाकर आउट हो गए।

    ईशान किशन भी आज कुछ खास नहीं कर पाए और 14 गेंद में सिर्फ 5 रन की पारी खेली। सूर्यकुमार यादव ने 26 गेंद में 31 रन बनाए।

    शुभमन गिल

    शुभमन की रिकॉर्ड-तोड़ पारी

    भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज गिल ने सिर्फ 146 गेंद में वनडे क्रिकेट में अपना पहला दोहरा शतक पूरा किया। साल 2019 में डेब्यू करने वाले गिल ने 19 वनडे पारियों में 68 से अधिक औसत के साथ 1,000 से ज्यादा रन बना लिए हैं।

    उन्होंने इस दौरान तीन शतक एक दोहरा शतक और पांच अर्धशतक लगाए हैं। उन्होंने आज अपना वनडे में सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी बनाया।

    उन्होंने वनडे क्रिकेट में पहला दोहरा शतक लगाया है।

    वनडे

    शुभमन गिल ने बनाए भारत के लिए सबसे तेज 1,000 रन

    गिल ने वनडे करियर में 1,000 रन भी पूरे कर लिए हैं। उन्होंने 19 पारियों में ये आंकड़ा छू लिया है।

    वह सबसे कम पारियों में 1,000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने हैं। उन्होंने कोहली और शिखर धवन का रिकॉर्ड (24-24 पारियां) का रिकॉर्ड तोड़ा है।

    इसके साथ ही गिल ने इमाम-उल-हक की बराबरी कर ली है। सबसे तेज 1,000 वनडे रन का रिकॉर्ड पाकिस्तानी बल्लेबाज फखर जमान (18 पारी) के नाम है।

    सचिन तेंदुलकर

    दोहरा शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बने शुभमन

    2022 से गिल ने वनडे में 64, 43, 98*, 82*, 33, 130, 3, 28, 49, 50, 45*, 13, 70, 21, 116 और 208 के स्कोर बनाए हैं।

    गिल से पहले भारत के लिए वनडे में दोहरा शतक ईशान किशन (1), रोहित शर्मा (3), सचिन तेंदुलकर (1) और वीरेंद्र सहवाग (1) लगा चुके हैं।

    न्यूजीलैंड के खिलाफ किसी भी भारतीय बल्लेबाज का ये सबसे बड़ा स्कोर है। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज भी बने हैं।

    रोहित शर्मा

    रोहित सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने

    रोहित ने भले ही मैच में बड़ा स्कोर नहीं बनाया, लेकिन दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए।

    वह वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने हैं। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी (123) का रिकॉर्ड तोड़ा है। तीसरे नंबर पर काबिज युवराज सिंह ने 71 छक्के लगाए हैं।

    इसके साथ वह रन बनाने के मामले में एडम गिलक्रिस्ट से आगे निकल गए हैं। रोहित के वनडे में 9,630 रन हैं, जबकि गिलक्रिस्ट ने 9,619 रन बनाए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय क्रिकेट टीम
    शुभमन गिल
    विराट कोहली
    शिखर धवन

    ताज़ा खबरें

    पाकिस्तान में लश्कर के आतंकी सैफुल्लाह खालिद की हत्या, भारत में कई हमलों में रहा शामिल लश्कर-ए-तैयबा
    IPL 2025: शशांक सिंह ने RR के खिलाफ लगाया अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े IPL 2025
    अमेरिका व्यापार समझौता नहीं करने वाले देशों पर कितना टैरिफ लगाएगा? डोनाल्ड ट्रंप ने दिए संकेत डोनाल्ड ट्रंप
    10 में से 9 कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में हुआ इजाफा, जानिए कितना बढ़ा  रिलायंस इंडस्ट्रीज

    भारतीय क्रिकेट टीम

    रविंद्र जडेजा मैदान में वापसी के लिए तैयार, खेलते दिखेंगे रणजी ट्रॉफी- रिपोर्ट रविंद्र जडेजा
    तीसरा वनडे: श्रीलंका के खिलाफ भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन भारत बनाम श्रीलंका क्रिकेट
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: वनडे सीरीज में इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगा कांटे का मुकाबला न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    भारत बनाम श्रीलंका: शुभमन गिल ने लगाया वनडे क्रिकेट में छठा अर्धशतक शुभमन गिल

    शुभमन गिल

    गाबा टेस्ट में आउट होने के बाद भड़क गए थे शुभमन गिल, पंत ने किया खुलासा क्रिकेट समाचार
    पहले वनडे में भारत ने वेस्टइंडीज को हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स शिखर धवन
    तीसरा वनडे जीतकर भारत ने किया वेस्टइंडीज को क्लीन स्वीप, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड A के खिलाफ इंडिया A की कप्तानी कर सकते हैं शुभमन गिल क्रिकेट समाचार

    विराट कोहली

    स्टीव स्मिथ ने लगाया 30वां टेस्ट शतक, हेडन-क्लार्क को रनों के मामले में पीछे छोड़ा स्टीव स्मिथ
    तीसरा टेस्ट: ख्वाजा और स्मिथ के शतक से मजबूत हुआ ऑस्ट्रेलिया, जानिए तीसरे दिन का हाल ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    #NewsBytesExclusive: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, विश्व कप का होंगे हिस्सा भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम श्रीलंका: सूर्यकुमार यादव ने जमाया तीसरा टी-20 अंतरराष्ट्रीय शतक सूर्यकुमार यादव

    शिखर धवन

    IPL 2022 में ये अहम रिकार्ड्स बना सकते हैं शिखर धवन क्रिकेट समाचार
    IPL: 6,000 रन पूरे करने के करीब हैं शिखर धवन, जानें उनके अहम आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कैसा रहा है शिखर धवन का प्रदर्शन? इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में CSK के खिलाफ दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं धवन, जानें आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025