NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / भारत बनाम श्रीलंका: सूर्यकुमार यादव ने जमाया तीसरा टी-20 अंतरराष्ट्रीय शतक
    अगली खबर
    भारत बनाम श्रीलंका: सूर्यकुमार यादव ने जमाया तीसरा टी-20 अंतरराष्ट्रीय शतक
    सूर्यकुमार यादव ने 45 गेंदों में अपना शतक पूरा किया (तस्वीर: ट्विटर/@BCCI)

    भारत बनाम श्रीलंका: सूर्यकुमार यादव ने जमाया तीसरा टी-20 अंतरराष्ट्रीय शतक

    लेखन मनोज शर्मा
    Jan 07, 2023
    09:03 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के तीसरे मुकाबले में शनिवार को शानदार शतक जमा दिया।

    ये उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का तीसरा शतक रहा, जिसे उन्होंने 45 गेंदों में पूरा किया। ये इस फॉर्मेट में साल का पहला अंतरराष्ट्रीय शतक भी है।

    32 वर्षीय सूर्यकुमार की इस धमाकेदार पारी की बदौलत भारतीय टीम 228/5 रन के स्कोर तक पहुंच पाई।

    आइये सूर्यकुमार की पारी और टी-20 अंतरराष्ट्रीय आंकड़ों के बारे में जानते हैं।

    पारी

    ऐसी रही सूर्यकुमार की पारी

    इस पारी में सूर्यकुमार ने 219 की स्ट्राइक रेट से महज 51 गेंदों में नाबाद 112 रन बनाए। इसमें सात चौके और नौ छक्के भी जमाए।

    उन्होंने तीसरे विकेट के लिए शुभमन गिल के साथ 53 गेंदों में 111 रनों की शतकीय साझेदारी कर मैच की स्थिति बदल दी। यह भारत की ओर से श्रीलंका के खिलाफ किसी भी विकेट के लिए तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है।

    बता दें कि सूर्यकुमार ICC टी-20 बल्लेबाजी रैंकिंग में पहले नंबर पर हैं।

    रिकॉर्ड

    संयुक्त रूप से दूसरे सबसे ज्यादा शतक जमाने वाले बल्लेबाज बने सूर्यकुमार

    सूर्यकुमार टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में संयुक्त रूप से दूसरे सबसे ज्यादा शतक जमाने वाले बल्लेबाज बने।

    इस सूची में इस विस्फोटक बल्लेबाज के अलावा न्यूजीलैंड के कॉलिन मुनरो, ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल और चैक गणराज्य के सबावून दविजी हैं।

    इस फॉर्मेट में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सबसे ज्यादा शतक भारत के रोहित शर्मा (4) ने जमाए हैं।

    सूर्यकुमार भारत की ओर से इस फॉर्मेट में दूसरा सबसे तेज शतक जमाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। पहले नंबर पर रोहित (35) हैं।

    रिकॉर्ड

    सबसे ज्यादा शतक जमाने वाले गैर सलामी बल्लेबाज हैं सूर्यकुमार

    सूर्यकुमार बतौर गैर सलामी बल्लेबाज टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जमाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

    उनके बाद सूची में ऑस्ट्रेलिया के मैक्सवेल, न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स, सर्बिया के लेस्ली डनबर, भारत के केएल राहुल और दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर, राइली रूसो का नाम है। इन सभी ने दो-दो टी-20 अंतरराष्ट्रीय शतक जमाए हैं।

    सूर्यकुमार भारत की ओर से टी-20 में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बने हैं। विराट कोहली (122*) पहले नंबर पर है।

    रिकॉर्ड

    तीसरी बार टी-20 पारी में जमाए सात से ज्यादा छक्के

    सूर्यकुमार भारत की ओर से किसी एक टी-20 पारी में सबसे ज्यादा बार सात या उससे अधिक छक्के मारने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने तीन बार यह कारनामा किया है।

    दूसरे नंबर पर संयुक्त रूप से रोहित और युवराज सिंह का नाम है, जिन्होंने दो-दो बार यह कारनामा किया है।

    इसी तरह तीसरे नंबर पर केएल राहुल और विराट हैं, जिन्होंने एक-एक बार यह उपलब्धि हासिल की है।

    कीर्तिमान

    सूर्यकुमार ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में पूरे किए तीसरे सबसे तेज 1,500 रन

    सूर्यकुमार टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तीसरे सबसे तेज 1,500 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने 43वीं पारी में ये आंकड़ा छुआ।

    सूची में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर विराट, आरोन फिंच, बाबर आजम और राहुल (39-39 पारी) हैं।

    इस सूची में दूसरे नंबर पर मोहम्मद रिजवान हैं, जिन्होंने 42 पारियों में इतने रन बनाए थे।

    सूर्यकुमार टी-20 अंतरराष्ट्रीय के निर्णायक मुकाबलों में संयुक्त रूप से दूसरे सबसे ज्यादा दो बार 50 से अधिक का स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

    उपलब्धि

    एक टी-20 पारी में दूसरे सबसे ज्यादा छक्के जमाने वाले भारतीय बने सूर्यकुमार

    सूर्यकुमार एक टी-20 अंतरारष्ट्रीय पारी के दौरान भारत की ओर से सबसे ज्यादा छक्के जमाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इस सूची में पहले नंबर पर रोहित (10) और तीसरे नंबर पर राहुल (8) हैं।

    सूर्यकुमार की ओर से टी-20 अंतरराष्ट्रीय में अब तक जमाए गए तीनों शतक इस प्रकार हैं:

    117 (55) बनाम इंग्लैंड, नॉटिंघम जुलाई 2022

    111* (51) बनाम न्यूजीलैंड, माउंट माउंगानुई नवंबर 2022

    112*(51) बनाम श्रीलंका, राजकोट जनवरी 2023

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सूर्यकुमार यादव
    भारत बनाम श्रीलंका क्रिकेट
    भारतीय क्रिकेट टीम
    शुभमन गिल

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    सूर्यकुमार यादव

    सूर्यकुमार यादव ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में पूरे किये 1,000 रन, बनाए ये रिकॉर्ड क्रिकेट समाचार
    टी-20 विश्व कप: अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया को हराया, सूर्यकुमार का अर्धशतक क्रिकेट समाचार
    मोहम्मद रिजवान बनाम सूर्यकुमार यादव: टी-20 में इस साल कैसा रहा है दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन? क्रिकेट के आंकड़े
    टी-20 विश्व कप: भारत ने नीदरलैंड को दिया 180 रनों का लक्ष्य टी-20 विश्व कप

    भारत बनाम श्रीलंका क्रिकेट

    भारत बनाम श्रीलंका, पहला टेस्ट: शतक से चूके ऋषभ पंत, ऐसा रहा पहला दिन भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम श्रीलंका, पहला टेस्ट: रविंद्र जडेजा ने लगाया अपना दूसरा टेस्ट शतक रविंद्र जडेजा
    भारत बनाम श्रीलंका, पहला टेस्ट: 574 पर घोषित हुई भारतीय पारी, जडेजा 175 पर रहे नाबाद रविंद्र जडेजा
    भारत बनाम श्रीलंका, पहला टेस्ट: 466 रनों से पीछे है श्रीलंका, ऐसा रहा दूसरा दिन रविंद्र जडेजा

    भारतीय क्रिकेट टीम

    चेतन शर्मा फिर बन सकते हैं भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता- रिपोर्ट BCCI
    जसप्रीत बुमराह की भारतीय टीम में वापसी, श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज का होंगे हिस्सा जसप्रीत बुमराह
    पहला टी-20: भारत के खिलाफ श्रीलंका ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन श्रीलंका क्रिकेट टीम
    पहला टी-20: भारत ने श्रीलंका को दिया 163 रन का लक्ष्य, हुड्डा ने खेली शानदार पारी दीपक हूडा

    शुभमन गिल

    ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत: डेब्यू टेस्ट पारी में ही गिल ने बनाया यह शानदार रिकॉर्ड क्रिकेट समाचार
    शुभमन गिल की बल्लेबाजी से प्रभावित हुए पूर्व दिग्गज खिलाड़ी, कही ये बातें क्रिकेट समाचार
    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में पांच भारतीय खिलाड़ियों ने किया टेस्ट डेब्यू, ऐसा रहा प्रदर्शन क्रिकेट समाचार
    नौ साल की उम्र से ही शॉर्ट-पिच गेंदबाजी के लिए तैयार हो रहे थे गिल क्रिकेट समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025