NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / पेरिस ओलंपिक 2024: भारतीय हॉकी टीम की पहली हार, बेल्जियम ने 2-1 से दी मात
    अगली खबर
    पेरिस ओलंपिक 2024: भारतीय हॉकी टीम की पहली हार, बेल्जियम ने 2-1 से दी मात
    भारतीय हॉकी टीम की पहली हार (तस्वीर: एक्स/@TheHockeyIndia)

    पेरिस ओलंपिक 2024: भारतीय हॉकी टीम की पहली हार, बेल्जियम ने 2-1 से दी मात

    लेखन अंकित पसबोला
    Aug 01, 2024
    03:24 pm

    क्या है खबर?

    पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय हॉकी टीम को अपनी पहली हार का सामना करना पड़ा है। पूल-B के मुकाबले में बेल्जियम हॉकी टीम ने भारत को 2-1 से हराया।

    इस मुकाबले में भारत की ओर से अभिषेक ने इकलौता गोल किया, जबकि बेल्जियम की ओर से थिब्यू स्टॉकब्रोक्स और जॉन-जॉन डोहमेन ने 1-1 गोल किए।

    भारतीय टीम पहले हाफ में बढ़त बनाने के बावजूद यह मैच हार गई।

    आइए इस मुकाबले पर एक नजर डालते हैं।

    पहला हाफ 

    पहले हाफ तक भारत ने बनाई बढ़त 

    पहले क्वार्टर की शुरुआत में ही बेल्जियम ने भारत में दबाव बनाया और इसके चलते मैच के 8वें मिनट पर उन्हें पेनल्टी कॉर्नर मिला। इस मौके पर अलेक्जेंडर हेंड्रिक्स भारतीय गोलकीपर पीआर श्रीजेश से पार नहीं पा सके।

    वहीं 10वें मिनट पर ही अभिषेक ने गोल करके भारत को बढ़त दिला दी।

    इसके बाद दूसरे क्वार्टर में भी दोनों टीमों से कई असफल प्रयास हुए।

    पहले हाफ की समाप्ति तक स्कोर 1-0 से भारत के पक्ष में रहा।

    दूसरा हाफ 

    दूसरे हाफ ने बेल्जियम ने किया पलटवार

    तीसरे क्वार्टर की शुरुआत में ही बेल्जियम के स्ट्राइकर ने बाएं छोर से आक्रमण किया और थिब्यू स्टॉकब्रोक्स ने 33वें मिनट में मैदानी गोल करके बराबरी हासिल की।

    वहीं 44 मिनट में जॉन-जॉन डोहमेन ने गोल करते हुए टीम को बढ़त दिला दी।

    चौथे क्वार्टर के दौरान 51वें मिनट में सुमित को मैदानी गोल करने का अच्छा अवसर मिला, जिसे वह भुना नहीं सके। इसके बाद मैच में कोई और गोल नहीं देखने को मिला।

    अंक तालिका

    बेल्जियम पूल-B में शीर्ष पर पहुंचा 

    इस जीत के साथ ही बेल्जियम ने पूल-B में अपनी चौथी जीत दर्ज की। फिलहाल 12 अंको के साथ बेल्जियम इस पूल में शीर्ष पर बरकरार है।

    भारतीय टीम 7 अंको के साथ दूसरे स्थान पर है। भारत ने अपने ग्रुप में आयरलैंड और न्यूजीलैंड को हराया था। इसके अलावा भारतीय टीम ने अर्जेंटीना के खिलाफ 1 ड्रॉ खेला था।

    भारत के बाद ऑस्ट्रेलिया तीसरे स्थान पर मौजूद है। कंगारू टीम ने 3 में से 2 मैच जीते हैं।

    पदक 

    लगातार दूसरे ओलंपिक पदक के लिए चुनौती पेश कर रही है भारतीय हॉकी टीम 

    भारत ओलंपिक में पुरुष हॉकी में लगातार दूसरा पदक जीतने की कोशिश में है।

    टोक्यो खेलों में भारत ने कांस्य पदक जीतकर हॉकी में 41 साल का ओलंपिक पदक का सूखा खत्म किया था।

    भारतीय टीम ने जर्मनी को एक रोमांचक मुकाबले में 5-4 से हराया था। इससे पहले भारत ने आखिरी बार 1980 में हॉकी में ओलंपिक पदक जीता था। भारत ने पुरुष हॉकी में 8 ओलंपिक स्वर्ण सहित कुल 12 पदक जीते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ओलंपिक
    पेरिस ओलंपिक 2024
    भारतीय हॉकी टीम

    ताज़ा खबरें

    जूनियर एनटीआर लंदन में प्रशंसकों पर भड़के, बोले- सुरक्षाकर्मी तुम्हें बाहर निकाल देंगे लंदन
    फॉक्सवैगन टायरॉन की भारत में पहली बार दिखी झलक, जानिए क्या मिलेंगे फीचर  फॉक्सवैगन की कारें
    IPL के इतिहास में GT के खिलाफ की गई सबसे बड़ी साझेदारियां इंडियन प्रीमियर लीग
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8 बजे देश को करेंगे संबोधित नरेंद्र मोदी

    ओलंपिक

    पेरिस ओलंपिक के लिए भारत की सरकार ने किस खेल पर कितने रुपये खर्च किए? पेरिस ओलंपिक 2024
    अपने पहले ही ओलंपिक में इन भारतीय खिलाड़ियों ने जीते थे पदक पेरिस ओलंपिक 2024
    पेरिस ओलंपिक 2024: भारतीय हॉकी टीम का कार्यक्रम और अन्य प्रमुख जानकारी  हॉकी टूर्नामेंट
    पेरिस ओलंपिक 2024: भारतीय बैडमिंटन दल से जुड़ी सभी प्रमुख जानकारी  पेरिस ओलंपिक 2024

    पेरिस ओलंपिक 2024

    पेरिस ओलंपिक समारोह के उद्घाटन से पहले फ्रांस की रेल लाइनों पर हमला, तोड़फोड़ और आगजनी फ्रांस
    फ्रांस में रेल लाइन पर हमले के बाद फ्रांस-स्विस हवाई अड्डा खाली कराया, बम की धमकी फ्रांस
    पेरिस ओलंपिक 2024: भारतीय खिलाड़ी 27 जुलाई को इन खेलों में लेंगे हिस्सा, समय भी जानिए भारतीय हॉकी टीम
    पेरिस ओलंपिक 2024 का शानदार आगाज, सीन नदी में निकली खिलाड़ियों की परेड पीवी सिंधु

    भारतीय हॉकी टीम

    हॉकी विश्व कप: भारत ने जीत के साथ किया आगाज, स्पेन को 2-0 से दी मात पीआर श्रीजेश
    हॉकी विश्व कप: अमित रोहिदास को माता-पिता ने मजदूरी कर बढ़ाया आगे, जानिए उनकी संघर्षपूर्ण कहानी पीआर श्रीजेश
    हॉकी विश्व कप: भारत और इंग्लैंड के बीच ड्रॉ हुआ मैच, दोनों टीमों को 1-1 अंक हॉकी विश्व कप
    हॉकी विश्व कप: हार्दिक सिंह हुए चोटिल, वेल्श के खिलाफ मैच में नहीं लेंगे हिस्सा हॉकी विश्व कप
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025