विश्व कप 2019: आंकड़ों से समझिए न्यूजीलैंड और श्रीलंका में कौन है आगे
क्या है खबर?
क्रिकेट के सबसे बड़े महाकुंभ ICC 2019 क्रिकेट विश्व कप का आगाज़ हो चुका है। राउंड रोबिन फॉर्मेट में खेले जा रहे इस विश्व कप में सिर्फ लीग चरण में ही टीमें 9-9 मैच खेलेंगी।
क्रिकेट के इस सबसे बड़े टूर्नामेंट का तीसरा मैच न्यूज़ीलैंड और श्रीलंका के बीच 1 जून को कार्डिफ में खेला जाएगा। क्रिकेट के इस फॉर्मेट में इन दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलती है।
न्यूज़ीलैंड और श्रीलंका के आंकड़ो पर एक नज़र।
मैदान के आंकड़े
कार्डिफ के मैदान पर दोनों टीमों के आंकड़े
वनडे में इस ग्राउंड पर सर्वाधिक टीम टोटल 2018 में इंग्लैंड ने बनाया था। इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 342 रन बनाए थे।
न्यूज़ीलैंड का इस मैदान पर सर्वाधिक टीम टोटल 265 रन है, जो उसने बांग्लादेश के खिलाफ 2017 में बनाया था।
वहीं इस ग्राउंड पर श्रीलंका का सर्वाधिक स्कोर 236 है, जो जो उसने पाकिस्तान के खिलाफ 2017 में बनाया था।
केन विलियमसन ने इस मैदान पर चार मैचों में 56.75 की औसत से 227 रन बनाए हैं।
क्या आप जानते हैं?
वनडे क्रिकेट में दोनों टीमों के बीच हेड-टू-हेड प्रदर्शन पर एक नज़र
वनडे क्रिकेट में न्यूज़ीलैंड और श्रीलंका 98 बार आमने-सामने आ चुके हैं। जिसमें 48 मैच न्यूज़ीलैंड ने जीते हैं, तो 41 मैचों में श्रीलंका को जीत मिली है। वहीं एक मैच टाई रहा है और आठ मैचों का कोई परिणाम नहीं रहा है।
सर्वाधिक और लोवेस्ट टीम टोटल
दोनों टीमों के बीच सर्वाधिक और लोवेस्ट टीम टोटल
वनडे क्रिकेट में श्रीलंका के खिलाफ न्यूजीलैंड का सर्वाधिक टीम टोटल 371 रन है। जबकि श्रीलंका ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ सबसे ज़्यादा 326 रन बनाए हैं।
न्यूज़ीलैंड ने श्रीलंका के खिलाफ आठ बार 300 से ज़्यादा रन बनाए हैं। वहीं श्रीलंका ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ सिर्फ एक बार 300 से ज़्यादा रन बनाने में कामयाब हुई है।
श्रीलंका के खिलाफ न्यूज़ीलैंड का लोवेस्ट टीम टोटल 73 रन है। जबकि श्रीलंका का न्यूज़ीलैंड के खिलाफ लोवेस्ट टीम टोटल 112 रन है।
जानकारी
विश्व कप में दोनों टीमों के बीच हेड-टू-हेड प्रदर्शन पर एक नज़र
विश्व कप में न्यूज़ीलैंड और श्रीलंका के बीच हेड-टू-हेड की बात करें, तो इसमें श्रीलंका आगे है। दोनों टीमें कुल 10 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। जिसमें 4 मैच न्यूज़ीलैंड ने जीते हैं, तो 6 मैचों में श्रीलंका को जीत मिली है।
रिकॉर्ड
दोनों टीमों के बीच सबसे ज़्यादा और सबसे कम रनों के अंतराल से जीत
न्यूज़ीलैंड के खिलाफ श्रीलंका ने सबसे ज़्यादा रनों के अंतराल से जीत 2007 में दर्ज की थी। जब श्रीलंका ने न्यूज़ीलैंड को 189 रनों से हराया था।
न्यूज़ीलैंड ने श्रीलंका को 2015 में 120 रनों से मात दी थी।
न्यूज़ीलैंड ने श्रीलंका के खिलाफ सबसे कम रनों से जीत 1994 में दर्ज की थी। जब उसने लंका को 2 रन से हराया था।
श्रीलंका ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ सबसे कम 3 रनों से 2001 में जीत दर्ज की थी।
जानकारी
एक पारी में सबसे ज़्यादा अतिरिक्त रन
वनडे क्रिकेट में दोनों टीमों के बीच एक पारी में सबसे ज़्यादा अतिरिक्त रन देने का रिकॉर्ड श्रीलंका के नाम है। श्रीलंका ने 2006 में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ एक मैच में 30 रन अतिरिक्त के रूप में दिए थे।
आंकड़े
दोनों टीमों के बीच सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़
वनडे क्रिकेट में दोनों टीमों के बीच सबसे ज़्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड कुमार संगाकारा के नाम है। संगाकारा ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 47 मैचों में 1,568 रन बनाए हैं।
मौजूदा बल्लेबाज़ों में रॉस टेलर ने लंका के खिलाफ 33 मैचों में 881 रन बनाए हैं। वहीं गप्टिल 22 मैचों में 803 रन बना चुके हैं।
श्रीलंका के एंजलो मैथ्यूज़ के नाम 24 मैचों में 466 रन हैं। वहीं ऑलराउंडर थिसारा परेरा ने 18 मैचों में 300 रन बनाए हैं।
सबसे ज़्यादा विकेट
दोनों टीमों के बीच सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़
वनडे क्रिकेट में इन दोनों टीमों के बीच सबसे ज़्यादा विकेट मुथैया मुरलीधरन (74) के नाम है।
मौजूदा गेंदबाज़ों में श्रीलंका के लसिथ मलिंगा के नाम 25 मैचों में 38 विकेट हैं। श्रीलंका के हरफनमौला खिलाड़ी थिसारा परेरा के नाम न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 18 मैचों में 9 विकेट हैं।
वहीं न्यूज़ीलैंड के टिम साउथी ने 16 मैचों में 23 विकेट हैं। ट्रेंट बोल्ट ने श्रीलंका के खिलाफ 12 मैचों में 16 विकेट लिए हैं।
शतक और अर्धशतक
दोनों टीमों के बीच सबसे ज़्यादा शतक और अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज़
वनडे क्रिकेट में दोनों टीमों के बीच सबसे ज़्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड श्रीलंका के सनथ जयसूर्या के नाम है। जयसूर्या ने 47 मैचों में पांच शतक लगाए हैं।
मौजूदा बल्लेबाज़ों में न्यूज़ीलैंड के मार्टिन गप्टिल और रॉस टेलर के नाम श्रीलंका के खिलाफ 2-2 शतक हैं।
वहीं थिसारा परेरा के नाम एक शतक है।
मौजूदा बल्लेबाज़ों में दोनों टीमों के बीच सबसे ज़्यादा अर्धशतक केन विलियमसन (8) ने लगाए हैं। वहीं एंजलो मैथ्यूज ने 4 अर्धशतक लगाए हैं।
रिकॉर्ड
सबसे ज़्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाज़
वनडे क्रिकेट में इन दोनों टीमों के बीच सबसे ज़्यादा (6) बार न्यूज़ीलैंड के स्टीफन फ्लेमिंग शून्य पर आउट हुए हैं।
मौजूदा बल्लेबाज़ों में दोनों टीमों के बीच न्यूज़ीलैंड के रॉस टेलर सबसे ज़्यादा (5) बार शून्य पर आउट हुए हैं।
दोनों टीमों के बीच एक पारी में सबसे ज़्यादा रन न्यूज़ीलैंड के ल्यूक रौंकी (170) के नाम है।
मौजूदा बल्लेबाज़ों में श्रीलंका के थिसारा परेरा ने 140 और न्यूज़ीलैंड के मार्टिन गप्टिल ने 138 रन बनाए हैं।