NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / नीरज चोपड़ा ने फेडरेशन कप में जीता स्वर्ण पदक, डीपी मनु को मिला रजत
    अगली खबर
    नीरज चोपड़ा ने फेडरेशन कप में जीता स्वर्ण पदक, डीपी मनु को मिला रजत
    नीरज ने फेडरेशन कप में जीता स्वर्ण (तस्वीर: एक्स/@Neeraj_chopra1)

    नीरज चोपड़ा ने फेडरेशन कप में जीता स्वर्ण पदक, डीपी मनु को मिला रजत

    लेखन अंकित पसबोला
    May 15, 2024
    10:13 pm

    क्या है खबर?

    भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने फेडरेशन कप के फाइनल मुकाबले में स्वर्ण पदक हासिल किया। उन्होंने अपने चौथे प्रयास में 82.27 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो दर्ज किया।

    उन्होंने डीपी मनु को पीछे छोड़ दिया, जिनके पास तीसरे राउंड तक बढ़त थी।

    टोक्यो ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के बाद से नीरज ने अपनी पहली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लिया है।

    आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

    प्रदर्शन

    शुरुआती 3 राउंड तक पिछड़ रहे थे नीरज

    भुवनेश्वर में आयोजित हुई इस प्रतियोगिता में मनु ने दूसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने 82.06 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो दर्ज किया।

    दिलचस्प रूप से तीसरे राउंड तक मनु के पास बढ़त थी। हालांकि, चौथे राउंड में नीरज ने उन्हें बेहद करीबी अंतर से पीछे छोड़ दिया।

    उत्तम बालासाहेब पाटिल ने 78.39 मीटर थ्रो के साथ कांस्य पदक जीता।

    वहीं अपने घरेलू समर्थकों के बीच खेल रहे किशोर जेना ने निराश किया और 75.49 मीटर सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया।

    बयान

    लंबे समय के बाद भारत में प्रतिस्पर्धा करना अच्छा रहा- नीरज

    भारत में नीरज आखिरी बार 2021 के फेडरेशन कप में प्रतिस्पर्धा करते हुए नजर आए थे, जिसमें उन्होंने 87.80 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ स्वर्ण पदक जीता था।

    आज उन्होंने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाने के बाद अपने प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया।

    उन्होंने पदक जीतने के बाद कहा, "इतने लंबे समय के बाद भारत में प्रतिस्पर्धा करना अच्छा था। आज हमारा समर्थन करने के लिए आगे आने वाले सभी प्रशंसकों को धन्यवाद।"

    प्रदर्शन

    हाल ही में डायमंड लीग में खेले थे नीरज 

    26 वर्षीय नीरज ने हाल ही में दोहा में आयोजित हुई डायमंड लीग में हिस्सा लिए था और उम्दा प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया था।

    उन्होंने दोहा में 88.36 मीटर का सबसे बेहतर थ्रो किया था। चेक गणराज्य के जैकब वाडलेज्च ने 88.38 मीटर के प्रयास के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया था।

    इस प्रतियोगिता में तीसरा स्थान ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स (86.62) ने हासिल किया था।

    पदक

    ओलंपिक समेत हर बड़ी प्रतियोगिता में नीरज ने जीते हैं पदक 

    नीरज ने बीते साल जुलाई में वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में इतिहास रचते हुए रजत पदक जीता था। उन्होंने 88.13 मीटर के थ्रो के साथ दूसरा स्थान हासिल कर लिया था।

    वह उस टूर्नामेंट के दौरान ही चोटिल हो गए थे और बर्मिंघम में खेले गए राष्ट्रमंडल खेल में हिस्सा नहीं ले सके थे।

    इस बड़े पदक के अलावा नीरज टोक्यो ओलंपिक, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीत चुके हैं।

    पोल

    क्या पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीत पायेंगे नीरज चोपड़ा?

    यह पोल अब सक्रिय नहीं है
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    नीरज चोपड़ा
    भाला फेंक
    एथलेटिक्स
    एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इण्डिया

    ताज़ा खबरें

    ड्राइविंग लाइसेंस कैसे कराएं रिन्यू? यहां जानिए आसान प्रक्रिया ड्राइविंग लाइसेंस
    भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश बने न्यायमूर्ति बीआर गवई, 6 महीने का होगा कार्यकाल सुप्रीम कोर्ट
    भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच आलिया भट्ट ने लिया बड़ा फैसला, कान्स 2025 में नहीं होंगी शामिल आलिया भट्ट
    CSK के इन गेंदबाजों ने एक IPL मैच में लुटाए हैं सबसे ज्यादा रन  चेन्नई सुपरकिंग्स

    नीरज चोपड़ा

    टोक्यो ओलंपिक: रवि दहिया ने पदक किया पक्का, ऐसा रहा भारत के लिए आज का दिन टोक्यो ओलंपिक
    नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, भारत ने 121 साल बाद एथलेटिक्स में जीता ओलंपिक पदक एथलेटिक्स
    #NewsBytesExclusive: नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो कैसे चुना? पढ़िए ओलंपिक से पहले की खास बातचीत ओलंपिक
    मिलाप जावेरी ने सिद्धार्थ मल्होत्रा ​को नीरज चोपड़ा की बायोपिक में देखने की इच्छा जतायी बॉलीवुड समाचार

    भाला फेंक

    नीरज चोपड़ा ने अपना ही नेशनल रिकॉर्ड तोड़ा, 90 मीटर के करीब पहुंचे एथलेटिक्स
    नीरज चोपड़ा ने वर्तमान वर्ल्ड चैंपियन को हराते हुए जीता स्वर्ण पदक नीरज चोपड़ा
    नीरज चोपड़ा ने फिर तोड़ा अपना नेशनल रिकॉर्ड, लेकिन गोल्ड से चूके एथलेटिक्स
    वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप: नीरज चोपड़ा ने जीता सिल्वर, 19 साल बाद भारत को मिला मेडल एथलेटिक्स

    एथलेटिक्स

    टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालिफाई नहीं कर सके ब्रिटिश धावक मोहम्मद फराह ओलंपिक
    टोक्यो ओलंपिक: एथलेटिक्स में ऐसा है भारत का पूरा शेड्यूल ओलंपिक
    टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा के बारे में रोचक बातें नीरज चोपड़ा
    पैरालंपिक 2020: भारत भेजेगा अपना सबसे बड़ा दल, जानें इससे जुड़ी अहम बातें निशानेबाजी

    एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इण्डिया

    #NewsBytesExclusive: नेशनल रिकॉर्ड होल्डर मोहम्मद अनस से उनके सफर के बारे में खास बातचीत एथलेटिक्स
    वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम का हिस्सा होंगी दुती चंद, AFI ने किया कंफर्म एथलेटिक्स
    एक और 'भारतीय बोल्ट' का वीडियो वायरल, ट्रायल के लिए बुलाएंगे खेलमंत्री एथलेटिक्स
    100 मीटर दौड़ में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने वाले अमलान बोरगोहेन कौन हैं? एथलेटिक्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025