
रवि दुबे ने फिल्म 'रामायण' के सेट से साझा की तस्वीर, साथ दिखे रणबीर कपूर-नितेश तिवारी
क्या है खबर?
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रामायण' की खूब चर्चा हो रही है। इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का पहला प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, वहीं रवि दुबे को लक्ष्मण के किरदार के लिए चुना गया है। अब रवि ने 'रामायण' के सेट से एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह रणबीर और नितेश के साथ दिख रहे हैं।
तस्वीर
विश्व विजय है राम- रवि
रवि ने तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'धैर्य धनी है महागुणी है विश्व विजय है राम। महान हस्तियों की संगत में। नितेश तिवारी सर और रणबीर कपूर भाई।' इस तस्वीर में रवि, नितेश और रणबीर के साथ खड़े पोज दे रहे हैं। हालांकि, दोनों कलाकार अपने गेटअप में नहीं हैं। बता दें कि 'रामायण' में साई पल्लवी माता सीता की भूमिका में नजर आएंगी, वहीं सनी देओल भगवान हनुमान बनेंगे। सुपरस्टार यश रावण के किरदार में दिखेंगे।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए तस्वीर
#RavieDubey with #RanbirKapoor and #NiteshTiwari from the #Ramayana shoot. 🎬 🎥#BTS #Celebs pic.twitter.com/fdtnspzLAt
— Filmfare (@filmfare) July 18, 2025