NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / वनडे विश्व कप में इन भारतीय गेंदबाजों ने लिए हैं सर्वाधिक विकेट 
    अगली खबर
    वनडे विश्व कप में इन भारतीय गेंदबाजों ने लिए हैं सर्वाधिक विकेट 
    जहीर खान विश्व कप में कमाल की गेंदबाजी करते हैं (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    वनडे विश्व कप में इन भारतीय गेंदबाजों ने लिए हैं सर्वाधिक विकेट 

    लेखन आदर्श कुमार
    Sep 26, 2023
    02:51 pm

    क्या है खबर?

    वनडे विश्व कप 2023 का आगाज 5 अक्टूबर से होने वाला है। 10 टीमें इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही हैं।

    भारतीय क्रिकेट टीम अपना पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 अक्टूबर को खेलेगी। टीम ने आखिरी बार साल 2011 में विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था। ऐसे में वह यह टूर्नामेंट जीतना चाहेगी।

    ऐसे में आइए भारतीय टीम के उन 5 गेंदबाजों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट झटके हैं।

    #1

    जहीर खान 

    भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान विश्व कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी हैं।

    उन्होंने पहला विश्व कप मैच साल 2003 में खेला था। 23 मुकाबलों में उन्होंने 20.22 की औसत से 44 विकेट झटके हैं।

    उनकी इकॉनमी 4.47 की रही है। जहीर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/42 का रहा है। उन्होंने विश्व कप में सिर्फ 1 बार 4 विकेट हॉल लिया है।

    जहीर ने अपना आखिरी विश्व कप मैच 2011 में खेला था।

    #2

    जवागल श्रीनाथ

    जवागल श्रीनाथ ने भी विश्व कप में 44 विकेट झटके हैं। हालांकि, उनका औसत और इकॉनमी जहीर से कम है।

    श्रीनाथ ने विश्व कप में अपना पहला मैच साल 1992 में खेला था। उन्होंने 34 मैच में 27.81 की औसत से ये विकेट झटके हैं।

    उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/30 का रहा है। उन्होंने 2 बार 4 विकेट हॉल अपने नाम किया है। श्रीनाथ ने आखिरी विश्व कप मैच साल 2003 में खेला था। श्रीनाथ की इकॉनमी 4.32 की रही है।

    #3

    मोहम्मद शमी 

    सक्रिय भारतीय गेंदबाजों में मोहम्मद शमी का प्रदर्शन विश्व कप में कमाल का रहा है। उन्होंने 11 मुकाबलों में 15.70 की उम्दा औसत से 31 विकेट झटके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/69 का रहा है।

    शमी ने 3 बार 4 विकेट हॉल और 1 बार 5 विकेट हॉल लिया है। उनकी इकॉनमी 5.06 की रही है।

    शमी का चयन 2023 विश्व कप की टीम में भी हुआ है। उन्होंने अपना पहला विश्व कप मैच साल 2015 में खेला था।

    #4

    अनिल कुंबले

    भारतीय टीम के पूर्व लेग स्पिनर अनिल कुंबले ने भी विश्व कप में 31 विकेट झटके हैं। उन्होंने 18 मैचों में ये विकेट लिए हैं। उनका औसत 22.83 का रहा है।

    कुंबले ने 4.08 की इकॉनमी से गेंदबाजी की है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/32 का रहा है। उन्होंने 1 बार 4 विकेट हॉल लिया है।

    कुंबले ने अपना पहला मुकाबला साल 1996 के विश्व कप में खेला था और आखिरी बार 2007 के विश्व कप में नजर आए थे।

    #5

    कपिल देव

    भारतीय टीम को पहली बार विश्व कप का खिताब दिलाने वाले कप्तान कपिल देव का विश्व कप में प्रदर्शन शानदार रहा है।

    उन्होंने 26 मैच में 31.85 की औसत से 28 विकेट झटके हैं। उनकी इकॉनमी 3.76 की रही है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/43 का रहा है।

    कपिल ने अपना पहला विश्व कप मैच साल 1979 में खेला था। वह आखिरी बार 1992 के विश्व कप में नजर आए थे।

    मैच

    कब और कहां खेले जाएंगे भारत के मुकाबले? 

    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - 8 अक्टूबर, चेन्नई

    भारत बनाम अफगानिस्तान - 11 अक्टूबर, दिल्ली

    भारत बनाम पाकिस्तान - 14 अक्टूबर, अहमदाबाद

    भारत बनाम बांग्लादेश - 19 अक्टूबर, पुणे

    भारत बनाम न्यूजीलैंड - 22 अक्टूबर, धर्मशाला

    भारत बनाम इंग्लैंड - 29 अक्टूबर, लखनऊ

    भारत बनाम श्रीलंका - 2 नवंबर, मुंबई

    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - 5 नवंबर, कोलकाता

    भारत बनाम नीदरलैंड - 12 नवंबर, बैंगलोर

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023
    क्रिकेट समाचार
    क्रिकेट रिकॉर्ड्स

    ताज़ा खबरें

    ओला रोडस्टर X पर 10,000 रुपये फायदे घोषित, जानिए किन ग्राहकों को मिलेगा  ओला इलेक्ट्रिक
    IPL 2025, क्वालीफायर-2: MI और PBKS का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  IPL 2025
    'ऑपरेशन सिंदूर' पर भड़काऊ टिप्पणी के मामले में पुणे की छात्रा गुरुग्राम से गिरफ्तार ऑपरेशन सिंदूर
    CDS अनिल चौहान बोले- पाकिस्तान से हर बार धोखा ही मिला, बताई युद्धविराम की वजह अनिल चौहान

    भारतीय क्रिकेट टीम

    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: शुभमन गिल ने जमाया वनडे करियर का 9वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  शुभमन गिल
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: वनडे में 6 साल बाद साथ नजर आई जडेजा और अश्विन की जोड़ी ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    पहला वनडे: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    भारत की सभी प्रारूपों में बादशाहत, टेस्ट और टी-20 के बाद वनडे में भी नंबर-1 बना  खेलकूद

    वनडे विश्व कप 2023

    भारत ने वनडे विश्व कप से पहले एशिया कप से क्या खोया और क्या पाया?  एशिया कप क्रिकेट
    वनडे विश्व कप 2023: इंग्लिश टीम से बाहर हुए जेसन रॉय, हैरी ब्रूक को मिला मौका हैरी ब्रूक
    2019 विश्व कप के बाद से जेसन रॉय का वनडे क्रिकेट में कैसा रहा है प्रदर्शन?  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    विश्व कप 2023 से पहले ये प्रमुख खिलाड़ी हैं चोटिल, क्या टूर्नामेंट का बन पाएंगे हिस्सा? केन विलियमसन

    क्रिकेट समाचार

    वनडे विश्व कप: भारतीय क्रिकेट टीम के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिकॉर्ड्स पर एक नजर  भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड: टॉम ब्लंडेल ने खेली वनडे करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी, जानिए उनके आंकड़े  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    इंग्लैंड बनाम आयरलैंड: दूसरे वनडे में इन 4 इंग्लिश खिलाड़ियों ने किया अपना डेब्यू इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    केएल राहुल ने विराट-रोहित को नहीं बल्कि इस खिलाड़ी को चुना सर्वकालिक महान क्रिकेटर, जानिए नाम सचिन तेंदुलकर

    क्रिकेट रिकॉर्ड्स

    संगकारा और जयवर्धने के आज ही के दिन बनाई थी टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी साझेदारी श्रीलंका क्रिकेट टीम
    स्टुअर्ट ब्रॉड ने की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, पांचवां एशेज टेस्ट होगा अंतिम मैच  स्टुअर्ट ब्रॉड
    वेस्टइंडीज बनाम भारत: ब्रैंडन किंग के वनडे क्रिकेट में 1,000 रन पूरे, जानिए उनके आंकड़े  वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    टेस्ट क्रिकेट में स्टुअर्ट ब्रॉड के शीर्ष 5 सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शनों के बारे में जानिए स्टुअर्ट ब्रॉड
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025