Page Loader
वनडे विश्व कप 2023: इंग्लिश टीम से बाहर हुए जेसन रॉय, हैरी ब्रूक को मिला मौका
2019 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रहे हैं जेसन रॉय (तस्वीर: एक्स/@ICC)

वनडे विश्व कप 2023: इंग्लिश टीम से बाहर हुए जेसन रॉय, हैरी ब्रूक को मिला मौका

Sep 17, 2023
07:38 pm

क्या है खबर?

आगामी वनडे विश्व कप के लिए इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने अपने दल में हैरी ब्रूक को शामिल कर लिया है। उन्हें प्रारम्भिक टीम में नहीं चुना गया था। दूसरी तरफ जेसन रॉय को विश्व कप की टीम से बाहर किया गया है। बता दें कि रॉय फिटनेस कारणों से न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ खेली गई हालिया वनडे सीरीज में भी नहीं खेले थे। आइए इंग्लैंड की टीम पर एक नजर डालते हैं।

ब्रुक 

अब तक ब्रूक ने खेले हैं सिर्फ 6 वनडे 

ब्रूक ने अब तक वनडे करियर में कुछ खास कमाल नहीं किया है। उन्होंने अब तक सिर्फ 6 वनडे खेले हैं, जिसमें 20.50 की औसत और 79.35 की स्ट्राइक रेट के साथ 123 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने सिर्फ 1 अर्धशतक लगाया है। उनका कीवी टीम के खिलाफ हालिया वनडे सीरीज में खराब प्रदर्शन रहा था। उन्होंने उस सीरीज में 3 मैचों में कुल 37 रन बनाए थे।

मलान 

विश्व कप 2019 की विजेता टीम के सदस्य रह चुके हैं रॉय 

रॉय विश्व कप 2019 की विजेता टीम के सदस्य रहे थे। उन्होंने इस साल 6 वनडे खेले, जिसमें 46.33 की औसत और 2 शतकों की मदद से 278 रन बनाए थे। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में नहीं खेल सके थे। दूसरी तरफ न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में डेविड मलान ने 92.33 की औसत से सर्वाधिक 277 रन बनाए थे। ऐसे में मलान ने सलामी बल्लेबाज के रूप में टीम में अपना दावा मजबूत कर दिया था।

टीम 

ऐसी है इंग्लैंड की टीम 

जोस बटलर की कप्तानी वाली इंग्लिश टीम में बाकी कोई बदलाव नहीं किया गया है। टीम में युवा तेज गेंदबाज गस एटकिंसन ने अपनी जगह बरकरार रखी है। विश्व कप 2023 के लिए इंग्लैंड की टीम: जोस बटलर (कप्तान), मोईन अली, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो, सैम कर्रन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, आदिल राशिद, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स, रीस टॉपले, डेविड विली, मार्क वुड और क्रिस वोक्स।

शेड्यूल 

5 अक्टूबर को अपने अभियान की शुरुआत करेगी इंग्लैंड  

इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड - 05 अक्टूबर, अहमदाबाद इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश- 10 अक्टूबर, धर्मशाला इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान- 15 अक्टूबर, दिल्ली इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका- 21 अक्टूबर, मुंबई इंग्लैंड बनाम श्रीलंका - 26 अक्टूबर, बैंगलोर इंग्लैंड बनाम भारत - 29 अक्टूबर, लखनऊ इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया- 04 नवंबर, अहमदाबाद इंग्लैंड बनाम नीदरलैंड- 08 नवंबर, पुणे इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान- 11 नवंबर, कोलकाता