NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / 2019 विश्व कप के बाद से जेसन रॉय का वनडे क्रिकेट में कैसा रहा है प्रदर्शन? 
    अगली खबर
    2019 विश्व कप के बाद से जेसन रॉय का वनडे क्रिकेट में कैसा रहा है प्रदर्शन? 
    जेसन रॉय विश्व कप की टीम का हिस्सा नहीं हैं (तस्वीर: X/@ICC)

    2019 विश्व कप के बाद से जेसन रॉय का वनडे क्रिकेट में कैसा रहा है प्रदर्शन? 

    लेखन आदर्श कुमार
    Sep 18, 2023
    11:48 am

    क्या है खबर?

    अक्टूबर में शुरू होने वाले वनडे विश्व कप से पहले इंग्लैंड की टीम में एक बड़ा बदलाव हुआ है।

    टीम के स्टार सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय को विश्व कप की टीम से बाहर कर दिया गया है। उनकी जगह हैरी ब्रुक को टीम में जगह मिली है।

    न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में रॉय पीठ में लगी चोट के कारण नहीं खेल पाए थे। रॉय ने साल 2019 में खेले गए आखिरी विश्व कप में कमाल की बल्लेबाजी की थी।

    रन

    पिछले विश्व कप के बाद से रॉय ने लगभग 32 की औसत से बनाए रन

    साल 2019 विश्व कप के बाद से रॉय का वनडे क्रिकेट में प्रदर्शन अच्छा रहा है। वह इंग्लैंड के लिए तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

    उन्होंने 32 मैचों में 31.27 की औसत से 907 रन बनाए। उनकी स्ट्राइक रेट 98.69 की रही है।

    इस दौरान उन्होंने में 3 शतक और 3 अर्द्धशतक लगाए हैं। वह 4 बार खाता खोले बिना पवेलियन लौटे हैं और 1 बार नाबाद रहे हैं।

    विश्व कप

    2019 के विश्व कप में कैसा था रॉय का प्रदर्शन?

    रॉय ने इंग्लैंड को साल 2019 के विश्व कप में जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

    टूर्नामेंट की 7 पारियों में उन्होंने 63.28 की औसत से 443 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 4 अर्धशतक और 1 शतक लगाए थे।

    उनकी स्ट्राइक रेट 115.36 की रही थी। टूर्नामेंट में 350 या उससे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में यह सबसे ज्यादा था।

    उन्होंने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में 65 गेंदों में 85 रन बनाए थे।

    प्रदर्शन

    साल 2023 में कैसा रहा रॉय का प्रदर्शन?

    रॉय का साल 2023 में प्रदर्शन कमाल का रहा है। 6 वनडे मैचों में उन्होंने 46.33 की औसत से 278 रन बनाए हैं।

    इसमें बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विदेशी धरती पर उन्होंने शतक भी लगाए हैं। हालांकि, अन्य मुकाबलों में उन्होंने 9, 1, 4 और 19 के स्कोर बनाए हैं।

    ब्रुक, जिन्होंने इसी साल वनडे में डेब्यू किया है, उन्होंने 6 मैचों में 20.50 की औसत से सिर्फ 123 रन बनाए हैं।

    करियर

     कैसा रहा है रॉय का वनडे करियर?

    रॉय ने इंग्लैंड के लिए 116 वनडे मैच खेले हैं और 39.91 की औसत से 4,271 रन हैं।

    उन्होंने इस दौरान 12 शतक और 21 अर्द्धशतक लगाए हैं।

    रॉय ने वनडे में 105.53 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। 4,000 या इससे ज्यादा रन बनाने वाले इंग्लिश बल्लेबाजों में जोस बटलर (118) के बाद वह दूसरे स्थान पर हैं।

    केवल मार्कस ट्रेस्कोथिक (4,335) ने एक सलामी बल्लेबाज के रूप में इंग्लैंड के लिए ज्यादा रन बनाए हैं।

    जानकारी

    विश्व कप 2023 के लिए इंग्लैंड की टीम

    जोस बटलर (कप्तान), मोईन अली, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो, सैम कर्रन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, आदिल राशिद, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स, रीस टॉपले, डेविड विली, मार्क वुड और क्रिस वोक्स।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    जेसन रॉय
    वनडे विश्व कप 2023
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: निकोलस पूरन ने इस सीजन में 5वां अर्धशतक लगाया, जानिए आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025: मिचेल मार्श ने अपना पहला शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े मिचेल मार्श
    इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे: जैक क्रॉली ने टेस्ट में लगाया अपना 5वां शतक, पूरे किए 3,000 रन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कार खरीदते समय कौन-कौन से सुरक्षा फीचर्स पर देना चाहिए विशेष ध्यान? कार

    इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    कौन है इंग्लैंड क्रिकेट टीम का भविष्य माने जा रहे गस एटकिंसन? जानिए उनकी खास बातें   क्रिकेट समाचार
    इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड: ग्लेन फिलिप्स ने लगाया टी-20 करियर का 9वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड: फिन एलन ने जमाया टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का तीसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड ने तीसरे टी-20 मैच में इंग्लैंड को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    जेसन रॉय

    इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, चोटिल हुए जेसन रॉय, विश्व कप से हो सकते हैं बाहर इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2020: जानिए कौन हैं जेसन रॉय की जगह दिल्ली कैपिटल्स में शामिल हुए डेनिएल सैम्स इंडियन प्रीमियर लीग
    टी-20 विश्व कप: बचे हुए मैचों से बाहर हो सकते हैं चोटिल जेसन रॉय इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2022: टूर्नामेंट से हटे जेसन रॉय, गुजरात टाइटंस ने दो करोड़ रुपये में खरीदा था इंडियन प्रीमियर लीग

    वनडे विश्व कप 2023

    विश्व कप 2023 से पहले वीरेंद्र सहवाग की भविष्यवाणी, बताया कौन सा बल्लेबाज बनाएगा सर्वाधिक रन रोहित शर्मा
    बाबर आजम एशिया कप और विश्व कप में गेंदबाजों के लिए बन सकते हैं बड़ा खतरा  बाबर आजम
    विश्व कप: आकाश चोपड़ा ने इस पाकिस्तानी क्रिकेटर को बताया सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर का दावेदार, जानिए आंकड़े शादाब खान
    यो-यो टेस्ट में सर्वाधिक स्कोर करने वाले शीर्ष-10 खिलाड़ियों पर एक नजर एलिस्टेयर कुक

    क्रिकेट समाचार

    एशिया कप के फाइनल मुकाबलों में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों पर एक नजर  कुलदीप यादव
    ट्रेविस हेड की चोट ने बढ़ाई ऑस्ट्रेलिया की चिंता, विश्व कप 2023 में भागीदारी पर संशय  ट्रेविस हेड
    एशिया कप 2023: श्रीलंका बनाम भारत मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  एशिया कप क्रिकेट
    एशिया कप 2023: अक्षर पटेल की जगह वाशिंगटन सुंदर खेल सकते हैं फाइनल मुकाबला- रिपोर्ट  वाशिंगटन सुंदर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025