NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL: वानखेड़े स्टेडियम में इन बल्लेबाजों ने बनाए हैं 1,000 से ज्यादा रन, जानिए आंकड़े 
    अगली खबर
    IPL: वानखेड़े स्टेडियम में इन बल्लेबाजों ने बनाए हैं 1,000 से ज्यादा रन, जानिए आंकड़े 
    रोहित शर्मा का बल्ला इस मैदान पर खूब चलता है (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL: वानखेड़े स्टेडियम में इन बल्लेबाजों ने बनाए हैं 1,000 से ज्यादा रन, जानिए आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    Apr 16, 2025
    02:01 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा।

    इस संस्करण दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों ने अपने आखिरी मुकाबलों में जीत दर्ज की हुई है। ऐसे में एक बेहद रोचक मैच होने की उम्मीद है।

    यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। ऐसे में आइए यहां सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों पर एक नजर डाल लेते हैं।

    #1

    रोहित शर्मा (2,325 रन) 

    सूची में पहले स्थान पर दिग्गज रोहित शर्मा हैं। उन्होंने मुंबई के इस मैदान पर 82 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 81 पारियों में 33.69 की औसत और 136.84 की स्ट्राइक रेट से 2,325 रन बनाए हैं।

    उनके बल्ले से यहां 1 शतक और 16 अर्धशतक निकले हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 105* रन रहा है।

    रोहित साल 2011 से इस मैदान पर खेल रहे हैं। उन्होंने 5 बार अपनी कप्तानी में MI को चैंपियन बनाया है।

    #2

    किरोन पोलार्ड (1,226 रन)

    इस सूची में दूसरे स्थान पर MI और IPL के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी किरोन पोलार्ड हैं। उन्होंने इस मैदान पर 60 मुकाबले खेले थे, जिसकी 57 पारियों में 15 बार नाबाद रहते हुए 29.19 की औसत से 1,226 रन बनाए थे।

    उनकी स्ट्राइक रेट 155.78 की रही थी। उनके बल्ले से यहां 7 अर्धशतक निकले थे। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 83 रन रहा था।

    कुल 189 IPL मुकाबलों में उन्होंने 28.67 की औसत से 3,412 रन बनाए थे।

    #3

    सूर्यकुमार यादव (1,138 रन) 

    MI के धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव वानखेड़े स्टेडियम में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने इस मैदान पर पहला IPL मुकाबला साल 2012 में खेला था।

    सूर्यकुमार ने यहां 34 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 34 पारियों में 39.24 की औसत और 161.87 की स्ट्राइक रेट से उन्होंने 1,138 रन बनाए हैं।

    उनके बल्ले से इस मैदान पर 2 शतक और 8 अर्धशतक निकले थे। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 103* रन रहा है।

    #4

    अंबाती रायडू (1,008 रन) 

    IPL के पूर्व स्टार खिलाड़ी अंबाती रायडू इस सूची में चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने यहां 55 मुकाबले खेले थे और इसकी 52 पारियों में 22.40 की औसत और 128.57 की स्ट्राइक रेट से 1,008 रन बनाए थे।

    उनके बल्ले से इस मैदान पर 6 अर्धशतक निकले थे और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 78 रन रहा था।

    IPL में उन्होंने कुल 204 मुकाबले खेले थे। इसकी 187 पारियों में 28.23 की औसत से 4,348 रन बनाए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    IPL 2025
    रोहित शर्मा
    टी-20 क्रिकेट
    मुंबई इंडियंस

    ताज़ा खबरें

    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव
    असम में विदेशी बताकर लोगों को जबरन बांग्लादेश भेजे जाने के मामले क्या हैं? असम

    IPL 2025

    IPL 2025: CSK बनाम KKR मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2025: RR बनाम RCB मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  राजस्थान रॉयल्स
    IPL 2025: RR बनाम RCB मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए सवाई मानसिंह स्टेडियम के आंकड़े  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    IPL 2025, LSG बनाम GT: शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने जड़ा धमाकेदार अर्धशतक, जानिए आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग

    रोहित शर्मा

    कांग्रेस प्रवक्ता ने रोहित शर्मा को मोटा और खराब कप्तान बताया, पार्टी ने भी किया किनारा कांग्रेस समाचार
    कौन हैं शमा मोहम्मद, जिन्होंने रोहित शर्मा को 'मोटा' कहकर बवाल खड़ा कर दिया? कांग्रेस समाचार
    BCCI ने की रोहित शर्मा को मोटा बताने वाली कांग्रेस नेता की आलोचना, जानिए क्या कहा भारतीय क्रिकेट टीम
    TMC सांसद ने किया शमा मोहम्मद का समर्थन, रोहित को लेकर दिया बड़ा बयान कांग्रेस समाचार

    टी-20 क्रिकेट

    पाकिस्तान ने तीसरे टी-20 में न्यूजीलैंड को 9 विकेट से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान: हसन नवाज ने जड़ा टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला शतक, बनाए ये रिकॉर्ड्स  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    IPL के इतिहास में एक पारी के दौरान सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज  इंडियन प्रीमियर लीग
    न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 में पाकिस्तान को हराया, सीरीज में 3-1 से बनाई बढ़त न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    मुंबई इंडियंस

    IPL 2025: मिचेल मार्श ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    LSG बनाम MI: हार्दिक पांड्या IPL के इतिहास में 5 विकेट लेने वाले पहले कप्तान बने  हार्दिक पांड्या
    LSG बनाम MI: डेविड मिलर ने IPL में पूरे किए 3,000 रन, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने LSG के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025