Page Loader
IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने LSG के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
सूर्यकुमार यादव ने खेली अर्धशतकीय पारी (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने LSG के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े

Apr 04, 2025
11:24 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) के 16वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी (67) खेली। यह उनके IPL करियर का 25वां और LSG के खिलाफ पहला अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने 31 गेंदों में पूरा किया। उनकी इस पारी की बदौलत ही MI की टीम पूरे समय मैच में बनी रही। आइए सूर्यकुमार की पारी और आंकड़े जानते हैं।

बल्लेबाजी

कैसी रही सूर्यकुमार की पारी और साझेदारी?

204 रन का लक्ष्य लेकर उतरी MI को 17 रन के कुल स्कोर पर 2 झटके लग गए थे। उसके बाद सूर्यकुमार ने नमन धीर (46) के साथ पारी को आगे बढ़ाया और तीसरे विकेट के लिए 59 रन की साझेदारी निभाई। इसके बाद सूर्यकुमार ने तिलक वर्मा (25) के साथ चौथे विकेट के लिए 66 रनों की साझेदारी निभाई। सूर्यकुमार अपनी पारी में 43 गेंदों में 9 चौके और 1 छक्के की मदद से 67 रन बनाकर आउट हुए।

करियर

कैसा रहा है सूर्यकुमार का IPL करियर?

सूर्यकुमार ने अपने IPL करियर का आगाज 2012 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ किया था। वह अब तक 154 मैच खेल चुके हैं, जिसकी 139 पारियों में 32.74 की औसत और 145.99 की स्ट्राइक रेट से 3,765 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 25 अर्धशतकों के साथ 2 शतक भी जड़े हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 103 रन का रहा है। वह अब तक 138 छक्कों के साथ 400 चौके भी जड़ चुके हैं।