NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL: बतौर कप्तान 75 पारियों के बाद इन बल्लेबाजों ने बनाए सर्वाधिक रन
    अगली खबर
    IPL: बतौर कप्तान 75 पारियों के बाद इन बल्लेबाजों ने बनाए सर्वाधिक रन
    बतौर कप्तान भी खूब चल रहा है अय्यर का बल्ला (तस्वीर: एक्स/@ShreyasIyer15)

    IPL: बतौर कप्तान 75 पारियों के बाद इन बल्लेबाजों ने बनाए सर्वाधिक रन

    लेखन अंकित पसबोला
    Apr 16, 2025
    04:41 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास में सबसे सफल कप्तानों में महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा शामिल हैं। इन दोनों ने कप्तानी करते हुए अपनी-अपनी टीमों को 5-5 खिताब जिताए हैं।

    वहीं दूसरी तरफ कुछ कप्तान ऐसे भी हुए हैं, जिन्होंने बल्लेबाजी में खूब रन बनाए हैं, जबकि खिताब के मामले में वह काफी पीछे हैं।

    इस बीच IPL में बतौर कप्तान 75 पारियों के बाद सर्वाधिक रन वाले बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं।

    #1 

    डेविड वार्नर (3,125 रन)

    डेविड वार्नर IPL के इतिहास में निरंतर रन बनाने वाले बल्लेबाजों में शुमार रहे हैं।

    उन्होंने कप्तान के तौर पर अपनी शुरुआती 75 पारियों में 47 की औसत और 140 की स्ट्राइक रेट के साथ 3,125 रन रन बनाए थे।

    अपने IPL करियर में उन्होंने 184 मैच खेले, जिसमें 40.52 की औसत और 139.77 की स्ट्राइक रेट के साथ 6,565 रन बनाए थे।

    इस दौरान उन्होंने 126 रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 4 शतक और 62 अर्धशतक लगाए थे।

    #2 

    विराट कोहली (2,862 रन)

    विराट कोहली 2013 से 2021 के बीच पूर्णकालिक कप्तान के रूप में RCB के लिए खेले थे। वह कप्तान के रूप में सबसे अधिक IPL रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

    उन्होंने बतौर कप्तान अपनी 75 पारियों में 48 की औसत और 137 की स्ट्राइक रेट से 2,862 रन बनाए थे।

    उन्होंने 143 मैचों में कप्तानी करते हुए 41.96 की उल्लेखनीय औसत से 4,994 रन बनाए थे। इस बीच उन्होंने 5 शतक भी अपने नाम किए हैं।

    जानकारी

    बतौर केएल राहुल का रहा है जबरदस्त प्रदर्शन 

    केएल राहुल ने कप्तान के तौर पर 64 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 48.92 की औसत के साथ 2,691 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 3 शतक भी लगाए हैं। बता दें कि वह इस सीजन में कप्तानी नहीं कर रहे हैं।

    #3 

    श्रेयस अय्यर (2,244 रन)

    IPL 2025 में पंजाब किंग्स (PBKS) का नेतृत्व कर रहे श्रेयस अय्यर ने अपनी कप्तानी से प्रभावित किया है।

    उन्होंने कप्तान के रूप में 75 पारियों में 36 की औसत और 135 की स्ट्राइक रेट के साथ 2,244 रन बनाए हैं।

    बता दें कि अय्यर 1 बार IPL का खिताब भी जीत चुके हैं। उन्होंने 2024 में KKR की कप्तानी करते हुए टीम को विजेता बनाया था।

    वह दिल्ली कैपिटल्स (DC) की अगुआई भी कर चुके हैं।

    #4 

    गौतम गंभीर (2,055 रन)

    पूर्व दिग्गज गौतम गंभीर ने अपनी शुरुआती 75 पारियों (बतौर कप्तान) के बाद 31 की औसत और 124 की स्ट्राइक रेट के साथ 2,055 रन बनाए थे।

    गंभीर ने अपनी कप्तानी में KKR को 2012 और 2014 में IPL चैंपियन भी बनाया था।

    दिलचस्प रूप से गंभीर KKR की ओर से 3,000 से अधिक रन बनाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं।

    उन्होंने अपने IPL करियर में 31.24 की औसत से 4,217 रन बनाए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025
    क्रिकेट रिकॉर्ड्स
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    जया बच्चन कैमरे देख फिर भड़कीं, पैपराजी पर चिल्लाकर बोलीं- बकवास सब, गंदे-गंदे सब जया बच्चन
    कोरोना वायरस के 276 नए मामले सामने आए, 24 घंटे में 7 मरीजों की मौत कोरोना वायरस
    वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों को मौका  वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    IPL के एक सीजन में एक ही टीम से पर्पल और ऑरेंज कैप जीतने वाले खिलाड़ी  IPL रिकॉर्ड्स

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL इतिहास में CSK के खिलाफ सबसे तेज लक्ष्य हासिल करने वाली टीमों पर नजर चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL 2025: RR की RCB से होगी टक्कर, जानिए एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन राजस्थान रॉयल्स
    IPL 2025, LSG बनाम GT: शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने जड़ा धमाकेदार अर्धशतक, जानिए आंकड़े  IPL 2025
    IPL इतिहास में सबसे ज्यादा डॉट गेंदें खेलने वाली टीमों पर एक नजर कोलकाता नाइट राइडर्स

    IPL 2025

    IPL 2025: RR बनाम RCB मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए सवाई मानसिंह स्टेडियम के आंकड़े  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    IPL 2025: DC बनाम MI मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  दिल्ली कैपिटल्स
    IPL 2025: LSG ने GT को हराते हुए अपनी चौथी जीत दर्ज की, ये बने रिकॉर्ड्स  लखनऊ सुपर जायंट्स
    LSG बनाम GT मैच में निकोलस पूरन नहीं बल्कि ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द मैच'  लखनऊ सुपर जायंट्स

    क्रिकेट रिकॉर्ड्स

    वरुण चक्रवर्ती ने इंग्लैंड के खिलाफ झटके 5 विकेट, ये बड़े रिकॉर्ड्स किए अपने नाम   वरुण चक्रवर्ती
    चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में भारत के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज  चैंपियंस ट्रॉफी में भारत
    अंडर-19 टी-20 विश्व कप 2025: सर्वाधिक रन, सर्वाधिक विकेट और अन्य प्रमुख रिकॉर्ड्स भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    रविंद्र जडेजा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पूरे किए 600 विकेट, जानिए उनके शानदार आंकड़े  रविंद्र जडेजा

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2025: SRH बनाम PBKS मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025: SRH बनाम PBKS मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए राजीव गांधी स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025: CSK ने KKR के खिलाफ बनाए सिर्फ 103 रन, बनाया ये अनचाहा रिकॉर्ड IPL 2025
    IPL 2025: KKR ने CSK को हराते हुए अपनी तीसरी जीत दर्ज की, ये बने रिकॉर्ड्स  IPL 2025
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025