LOADING...
IPL इतिहास में विरोधी टीम के खिलाफ सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों पर नजर 
सुनील नरेन इस सूची में पहले स्थान पर हैं (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL इतिहास में विरोधी टीम के खिलाफ सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों पर नजर 

Apr 16, 2025
04:45 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 31वें इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के दिग्गज स्पिन गेंदबाज सुनील नरेन ने पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ 3 ओवर में सिर्फ 14 रन देकर 2 विकेट लिए। इसी के साथ उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह IPL के इतिहास में किसी विराधी टीम के खिलाफ सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। ऐसे में आइए इस सूची के शीर्ष गेंदबाजों पर एक नजर डाल लेते हैं।

#1

सुनील नरेन (36 विकेट बनाम PBKS) 

नरेन ने PBKS के खिलाफ 26 मुकाबले खेले हैं। इसकी 26 पारियों में 19.31 की औसत और 6.95 की इकॉनमी रेट से 36 विकेट लेने में सफल रहे हैं। उन्होंने इस टीम के खिलाफ 2 बार 4 विकेट हॉल लिया है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/19 का रहा है। इस टीम के बाद नरेन ने सबसे ज्यादा IPL विकेट रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ लिए हैं। उन्होंने 21 पारियों में 20.81 की औसत से 27 विकेट अपने नाम किए हैं।

#2

उमेश यादव (35 विकेट बनाम PBKS) 

इस सूची में दूसरे स्थान पर तेज गेंदबाज उमेश यादव हैं। इस IPL संस्करण में इस खिलाड़ी को किसी भी टीम ने अपना हिस्सा नहीं बनाया है। उन्होंने अपने IPL करियर में PBKS के खिलाफ 22 मुकाबले खेले थे। इसकी 22 पारियों में 17.89 की औसत से 35 विकेट लिए थे। उनकी इकॉनमी रेट 7.63 की रही थी। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/23 का रहा था। उमेश ने इस लीग में कुल 148 मैच में 144 विकेट अपने नाम किए थे।

#3

ड्वेन ब्रावो और मोहित शर्मा (33-33 विकेट बनाम MI) 

सूची में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के पूर्व दिग्गज ड्वेन ब्रावो और मोहित शर्मा हैं। इन दोनों गेंदबाजों ने मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ संयुक्त रूप से 33-33 विकेट लिए हैं। मोहित इस संस्करण ब्रावो को पीछे छोड़ सकते हैं। अभी यह खिलाड़ी दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम का हिस्सा है। ब्रावो ने IPL से संन्यास ले लिया है। वह अभी KKR की टीम के गेंदबाजी कोच हैं।

#4

युजवेंद्र चहल और भुवनेश्वर (32-32 विकेट)

सूची में चौथे स्थान पर भी संयुक्त रूप से 2 खिलाड़ी हैं। युजवेंद्र चहल अभी PBKS की टीम का हिस्सा हैं और इसी टीम के खिलाफ उन्होंने 32 विकेट लिए थे। चहल इस संस्करण से पहले राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम का हिस्सा थे। उससे पहले वह RCB के लिए भी खेले थे। वहीं, भुवनेश्वर कुमार ने KKR के खिलाफ 32 विकेट लिए हैं। वह अभी RCB की टीम का हिस्सा हैं।