Page Loader
IPL 2025: जोफ्रा आर्चर ने PBKS के खिलाफ की घातक गेंदबाजी, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' 
जोफ्रा आर्चर ने शानदार गेंदबाजी की (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025: जोफ्रा आर्चर ने PBKS के खिलाफ की घातक गेंदबाजी, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' 

Apr 06, 2025
02:16 am

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 18वें मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने पंजाब किंग्स (PBKS) को 50 रन से हराते हुए अपनी दूसरी जीत दर्ज की। मुल्लांपुर चंडीगढ़ में हुए मैच में RR ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 205/4 का स्कोर बनाया था। जवाब में PBKS 20 ओवर में 155/9 का स्कोर ही बना पाई। इस जीत में RR के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की अहम भूमिका रही। वह 'प्लेयर ऑफ द मैच' भी बने।

गेंदबाजी

ऐसी रही आर्चर की गेंदबाजी 

आर्चर ने 4 ओवर गेंदबाजी की और सिर्फ 25 रन खर्च किए। उनकी इकॉनमी रेट 6.20 की रही। उन्होंने 14 गेंदें डॉट डाली। उनके खिलाफ कोई भी बल्लेबाज छक्का नहीं लगा पाया। आर्चर ने पहले ओवर से ही बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा। उन्हें इसका बड़ा फायदा मिला। आर्चर ने प्रियांश आर्या (0), श्रेयस अय्यर (10) और अर्शदीप सिंह (1) को अपना शिकार बनाया। उन्होंने पिछले मैच में 3 ओवर में 1 मेडन के साथ सिर्फ 13 रन दिए थे।

पहला

आर्चर का खतरनाक पहला ओवर 

RR की पारी का पहला ओवर आर्चर करने आए थे। उन्होंने पहली ही गेंद पर प्रियांश को क्लीन बोल्ड कर दिया। गेंद गुड लेंथ पर गिरी और सीधे जाकर स्टंप पर लगी। इसके बाद तीसरे नंबर पर आए कप्तान श्रेयस ने उन्हें 2 शानदार चौके लगाए, लेकिन ओवर की आखिरी गेंद पर आर्चर ने उन्हें भी बोल्ड कर दिया। अय्यर पीछे हटकर एक और बड़ा शॉट लगाना चाहते थे, लेकिन वह सफल नहीं हो पाए।

करियर

ऐसा रहा है आर्चर का IPL करियर 

आर्चर ने अब तक 44 IPL मुकाबले खेले हैं। इसकी 44 पारियों में 25.34 की औसत और 7.70 की इकॉनमी रेट से 52 विकेट लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/15 का रहा है। इस सीजन उन्होंने अब तक 4 मुकाबले खेले हैं। इसकी 4 पारियों में 36.75 की औसत और 10.88 की इकॉनमी रेट से 4 विकेट अपने नाम किए हैं। चोट के कारण यह खिलाड़ी IPL 2024 का हिस्सा नहीं बन पाया था।

ट्विटर पोस्ट

ऐसा रहा आर्चर का पहला ओवर