Page Loader
IPL 2025: LSG ने GT को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स
LSG ने जीता मुकाबला (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025: LSG ने GT को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स

May 22, 2025
11:44 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 64वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने गुजरात टाइटंस (GT) को 33 रन से हराते हुए अपनी छठी जीत दर्ज की। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए मैच में LSG ने पहले खेलते हुए मिचेल मार्श के शतक (117) की मदद से 235/2 का स्कोर बनाया। जवाब में GT की टीम पूरे ओवर खेलने के बाद 202/9 का स्कोर ही बना सकी। आइए मैच के शानदार मोमेंट्स पर एक नजर डालते हैं।

मार्श 

इस सीजन में शतक लगाने वाले पहले विदेशी बल्लेबाज बने 

मिचेल मार्श ने GT के तेज गेंदबाजों की अनुशासित गेंदबाजी के सामने शुरुआत में संभलकर बल्लेबाजी की। हालांकि, क्रीज पर टिक जाने के बाद उन्होंने अपनी रन गति में इजाफा किया और 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 56 गेंदों में पारी को शतक में तब्दील किया। इस बीच उन्होंने मार्करम के साथ मिलकर 91 रन की साझेदारी भी की। वह 64 गेंदों पर 10 चौकों और 4 छक्कों की बदौलत 117 रन बनाकर आउट हुए।

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post

पंत

पंत ने लगाया अविश्वसनीय छक्का 

अंतिम ओवरों के दौरान बल्लेबाजी के लिए आए LSG के कप्तान ऋषभ पंत ने 6 गेंदों में नाबाद 16 रन बनाए। इस बीच उन्होंने 2 छक्के भी लगाए। उन्होंने पारी का आखिरी ओवर करने आए कगिसो रबाडा के खिलाफ अविश्वसनीय छक्का लगाया। दरअसल, पंत ने 5वीं गेंद पर अलग ही अंदाज में लेग साइड में छक्का लगाया।

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post

आकाश 

आकाश सिंह ने किया 'नोटबुक सेलिब्रेशन'

LSG ने आज आकाश सिंह को मौका दिया, जिसमें उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने GT के प्रमुख बल्लेबाज जोस बटलर को बोल्ड कर दिया। बटलर का विकेट लेने के बाद उन्होंने 'नोटबुक सेलिब्रेशन' किया। बता दें कि इस तरह का जश्न दिग्वेश राठी करते हुए नजर आते हैं, जो प्रतिबंध के चलते इस मैच में नहीं खेले थे।

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post

सिराज 

सिराज की स्लेजिंग का पूरन ने दिया करारा जवाब 

GT के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने बल्लेबाजी कर रहे निकोलस पूरन से स्लेजिंग की। ऐसे में पूरन ने छक्का लगाते हुए करारा जवाब दिया। पूरन ने सिर्फ 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह 27 गेंदों पर 207.41 की स्ट्राइक रेट से 56 रन बनाकर नाबाद रहे। अपनी पारी में उन्होंने 4 चौके और 5 छक्के लगाए। उन्होंने मिचेल मार्श के साथ मिलकर 121 रन की साझेदारी भी की।

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post