Page Loader
महेंद्र सिंह धोनी ने टी-20 क्रिकेट में अपने 350 छक्के पूरे किए, जानिए उनके आंकड़े
धोनी ने टी-20 क्रिकेट में अपने 350 छक्के पूरे किए (तस्वीर: एक्स/@IPL)

महेंद्र सिंह धोनी ने टी-20 क्रिकेट में अपने 350 छक्के पूरे किए, जानिए उनके आंकड़े

May 20, 2025
09:53 pm

क्या है खबर?

चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के दिग्गज बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने टी-20 क्रिकेट में 350 छक्के पूरे किए। वह टी-20 क्रिकेट में यह आंकड़ा छूने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बने हैं। उन्होंने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में IPL 2025 के 62वें मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की। वह IPL में ही 250 से अधिक छक्के लगा चुके हैं। आइए उनके टी-20 क्रिकेट के आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

सूची 

इस सूची में शामिल हुए धोनी

क्रिकइंफो के अनुसार, धोनी ने 404 मैच की 355 की पारियों में 350 छक्के पूरे किए हैं। वह उन भारतीय खिलाड़ियों के क्लब में शामिल हो गए हैं जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है। उनसे पहले रोहित शर्मा (542), विराट कोहली (434), सूर्यकुमार यादव (368) ऐसा कर चुके हैं। धोनी के नाम अब टी-20 क्रिकेट में 7,628 रन हो गए हैं। ये रन उन्होंने लगभग 38 की औसत से बनाए हैं।

करियर 

ऐसा है धोनी का IPL करियर 

धोनी IPL इतिहास के सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं। वह अब तक 277 मुकाबले खेल चुके हैं। उन्होंने इस दौरान 5,439 रन बनाए हैं और उनकी औसत 38.30 और स्ट्राइक रेट 137.45 की रही है। इस अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज के नाम 24 IPL अर्धशतक हैं और उनका सर्वोच्च स्कोर 84* रन है। IPL 2025 में उन्होंने 13 मैचों में 135.1 की स्ट्राइक रेट से 196 रन बनाए हैं। CSK ने उनके नेतृत्व में ही अपने पांचों खिताब जीते हैं।