NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2025: LSG बनाम DC मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए इकाना स्टेडियम के आंकड़े 
    अगली खबर
    IPL 2025: LSG बनाम DC मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए इकाना स्टेडियम के आंकड़े 
    LSG घरेलू मैदान में अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2025: LSG बनाम DC मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए इकाना स्टेडियम के आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    Apr 21, 2025
    03:06 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 40वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DC) से 22 अप्रैल को होगा।

    ऋषभ पंत की कप्तानी में LSG ने अब तक 5 मैच जीते हैं। अक्षर पटेल की कप्तानी वाली DC को भी 5 मैच में जीत मिली है। ऐसे में एक रोमांचक मैच होने की उम्मीद है। यह मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा।

    आइए पिच रिपोर्ट और अन्य अहम आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    पिच

    कैसा है पिच का मिजाज? 

    इस स्टेडियम की पिच का निर्माण काली मिट्टी से किया गया है। इस पर स्पिन गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है। इस सीजन में अब तक यहां 4 मैच हुए हैं, जिसमें केवल 1 पारी में टीम ने 200 रन का आंकड़ा पार किया है।

    यहां शुरुआत में तेज गेंदबाजों को भी मदद मिलती है, लेकिन समय निकलने के साथ-साथ स्पिनर्स हावी होने लगते हैं।

    इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 168 रन है।

    जानकारी

    कैसा रहेगा मौसम? 

    एक्यूवेदर के मुताबिक, 22 अप्रैल को लखनऊ में तेज गर्मी रहने वाली है। दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। मंगलवार को बारिश की संभावना नहीं है।

    मेजबानी

    IPL में इकाना स्टेडियम के आंकड़े 

    इस स्टेडियम में अब तक 18 IPL मैच खेले जा चुके हैं। यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 8 और बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने भी 9 मैच जीते हैं।

    इस बीच 1 मैच में कोई परिणाम नहीं निकला है।

    यहां सबसे बड़ी पारी मार्कस स्टोइनिस (89* बनाम MI, 2023) ने खेली है। सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड मार्क वुड (5/14, बनाम DC, 2023) के नाम पर दर्ज है।

    टीम

    इकाना स्टेडियम में दोनों टीमों के आंकड़े 

    इकाना स्टेडियम में LSG ने अब तक 18 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 9 मैच में उन्हें जीत और 8 मैच में हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा 1 मैच बेनतीजा रहा है।

    इस मैदान पर LSG का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 203 रन रहा है।

    DC ने इस मैदान पर 2 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 1 में उन्हें हार और 1 में जीत मिली है। यहां DC का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 170 रन रहा है।

    खिलाड़ी

    प्रमुख खिलाड़ियों का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन 

    निकोलस पूरन ने DC के खिलाफ 8 पारियों में 194.74 की स्ट्राइक रेट से 294 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 64* रन है।

    जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने LSG के खिलाफ 3 पारियों में 143.59 की स्ट्राइक रेट से 56 रन बनाए हैं। इस टीम के खिलाफ उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 55 रन रहा है।

    मिचेल स्टार्क ने LSG के खिलाफ 3 पारियों में 13.14 की औसत से 7 विकेट लिए हैं। रवि बिश्नोई ने DC के खिलाफ 11 विकेट झटके हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लखनऊ सुपर जायंट्स
    दिल्ली कैपिटल्स
    IPL 2025
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    बेंगलुरु भगदड़: कर्नाटक सरकार ने मुआवजा राशि को बढ़ाकर 25 लाख रुपये किया कर्नाटक
    कोको गॉफ ने अपना पहला फ्रेंच ओपन खिताब जीता, फाइनल में आर्यना सबालेंका को हराया टेनिस
    बेंगलुरु भगदड़ मामले में पुलिस आयुक्त का निलंबन: क्या है IPS अधिकारी के निलंबन की प्रक्रिया? कर्नाटक
    आमिर खान की 91 साल की मां भी बॉलीवुड में आईं, 'सितारे जमीन पर' में एंट्री आमिर खान

    लखनऊ सुपर जायंट्स

    IPL 2025: दिग्वेश राठी ने MI के खिलाफ की शानदार गेंदबाजी, बने 'प्लेयर ऑफ द डे'  IPL 2025
    IPL 2025: KKR बनाम LSG मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025: KKR बनाम LSG मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए ईडन गार्डन स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025: KKR और LSG का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए इंडियन प्रीमियर लीग

    दिल्ली कैपिटल्स

    IPL 2025: DC ने CSK को हराकर दर्ज की तीसरी जीत, देखें मैच के शानदार मोमेंट्स  IPL 2025
    IPL 2025: विजय शंकर ने DC के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: केएल राहुल ने DC के खिलाफ खेली धमाकेदार पारी, बने 'प्लेयर ऑफ द मैच'  IPL 2025
    IPL 2025: RCB बनाम DC मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025

    IPL 2025

    IPL 2025: MI ने SRH को हराते हुए अपनी तीसरी जीत दर्ज की, ये बने रिकॉर्ड्स मुंबई इंडियंस
    IPL 2025: MI ने SRH को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स मुंबई इंडियंस
    IPL 2025: MI बनाम SRH मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' मुंबई इंडियंस
    IPL 2025: GT बनाम DC मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  गुजरात टाइटंस

    क्रिकेट समाचार

    IPL के इतिहास में RCB के खिलाफ इन गेंदबाजों ने झटके हैं सबसे ज्यादा विकेट  IPL 2025
    अभिषेक शर्मा समेत इन युवा खिलाड़ियों को BCCI के केंद्रीय अनुबंध में मिलेगी जगह- रिपोर्ट अभिषेक शर्मा
    IPL 2025: ग्लेन फिलिप्स की जगह GT में शामिल होंगे दासुन शनाका- रिपोर्ट IPL 2025
    IPL 2025: GT बनाम DC मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025