
IPL 2025: एडेन मार्करम ने इस सीजन में अपना चौथा अर्धशतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 40वें मैच में लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) के एडेन मार्करम ने अपना शानदार फॉर्म जारी रखते हुए दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ 52 रन की पारी खेली।
यह मौजूदा सीजन में उनका चौथा और IPL करियर का नौवां अर्धशतक रहा।
इस बीच उन्होंने मिचेल मार्श (45) के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 87 रन की साझेदारी निभाई।
आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।
पारी
ऐसी रही मार्करम की पारी
मार्करम ने पारी का चौथा करने आए मुकेश कुमार के खिलाफ आकर्षक शॉट लगाए। उन्होंने उस ओवर में 1 चौका और 1 छक्का लगाया।
इसके बाद उन्होंने एक छोर से निरंतर रन बटोरे और 30 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।
वह 33 गेंदों पर 52 रन बनाकर आउट हुए। दुष्मंता चमीरा ने उन्हें ट्रिस्टन स्टब्स के हाथों कैच आउट कराया। उन्होंने अपनी अर्धशतकीय पारी में 2 चौके और 3 छक्के लगाए।
करियर
मार्करम के IPL करियर पर एक नजर
मार्करम ने साल 2021 में राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ ही अपने IPL करियर का आगाज किया था।
वह अब तक 53 मैच की 51 पारियों में 31.45 की औसत और 134.38 की स्ट्राइक रेट से 1,321 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 9 अर्धशतक जड़े हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 68 रन का रहा है।
वह मौजूदा सीजन में अब तक 300 से अधिक रन बना चुके हैं।
जानकारी
मार्करम ने लगाया लगातार दूसरा अर्धशतक
मार्करम ने IPL 2025 में अब तक 9 पारियों में 36.22 की औसत और 150.92 की स्ट्राइक रेट के साथ 326 रन बनाए हैं। उनके पिछले 6 स्कोर क्रमशः 52, 66, 6, 58, 47 और 53 रन रहे हैं।