NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2025: RR ने GT को हराते हुए तीसरी जीत दर्ज की, ये बने रिकॉर्ड्स
    अगली खबर
    IPL 2025: RR ने GT को हराते हुए तीसरी जीत दर्ज की, ये बने रिकॉर्ड्स
    RR ने दर्ज की जोरदार जीत (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2025: RR ने GT को हराते हुए तीसरी जीत दर्ज की, ये बने रिकॉर्ड्स

    लेखन अंकित पसबोला
    Apr 28, 2025
    10:56 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 47वें मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ 8 विकेट से जोरदार जीत दर्ज की।

    जयपुर में हुए मुकाबले में GT ने पहले खेलते हुए 209/4 का स्कोर बनाया।

    जवाब में इस बड़े लक्ष्य को RR ने वैभव सूर्यवंशी के शतक (101) की बदौलत हासिल किया।

    यह मौजूदा सीजन में RR की तीसरी जीत है।

    आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

    लेखा-जोखा 

    रोचक मुकाबले में जीती RR 

    GT को साई सुदर्शन (39) और कप्तान शुभमन गिल (84) ने अच्छी शुरुआत दिलाई। इसके बाद नंबर-3 पर बल्लेबाजी के लिए आए जोस बटलर ने 26 गेंदों पर नाबाद 50 रन बनाते हुए टीम का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाया।

    जवाब में सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ अंदाज में शतक जड़ा। वहीं, यशस्वी जायसवाल (70*) ने अर्धशतकीय पारी लगाई और RR ने लक्ष्य हासिल किया।

    RR ने 15.5 ओवर में लक्ष्य हासिल किया।

    शतक 

    सूर्यवंशी ने सिर्फ 35 गेंदों में जड़ा शतक 

    जीत के लिए मिले 210 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सूर्यवंशी ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने अनुभवी इशांत शर्मा के एक ओवर में 3 छक्के लगाकर अपने इरादे जाहिर कर दिए।

    इस युवा बल्लेबाज ने सिर्फ 17 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह इस सीजन में अब तक का सबसे तेज अर्धशतक भी रहा।

    उन्होंने सिर्फ 35 गेंदों में अपनी पारी को शतक में तब्दील किया। वह 38 गेंदों में 101 रन बनाकर आउट हुए।

    रिकॉर्ड

    टी-20 क्रिकेट में शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज

    14 वर्षीय और 32 दिन की उम्र में सूर्यवंशी ने शतक लगाया। वह टी-20 क्रिकेट में सबसे युवा शतकवीर बन गए हैं।

    उन्होंने विजय जोल का पिछला रिकॉर्ड तोड़ा। बता दें कि 18 वर्ष और 118 दिन की उम्र में विजय ने महाराष्ट्र बनाम मुंबई, 2013 मुकाबले में शतक जड़ा था।

    इस सूची में तीसरे स्थान पर दिन परवेज हुसैन इमोन हैं, जिन्होंने 18 वर्ष और 179 की उम्र में (बरिशाल बनाम राजशाही, 2020) शतक जड़ा था।

    जानकारी

    जायसवाल ने भी लगाया अर्धशतक

    जायसवाल ने 40 गेंदों में नाबाद 70 रन बनाए। यह उनके IPL करियर का 14वां अर्धशतक रहा। उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके और 2 छक्के लगाए।

    शतक 

    IPL इतिहास में सबसे तेज शतक जड़ने वाले भारतीय 

    सूर्यवंशी अब गेंदों के लिहाज से सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

    उन्होंने युसूफ पठान का पिछला रिकॉर्ड तोड़ा। बता दें कि युसूफ ने 37 गेंदों में (RR बनाम MI, 2010) शतक जड़ा था। अब सूर्यवंशी से तेज शतक सिर्फ क्रिस गेल ने जड़ा है।

    बता दें कि गेल ने RCB से खेलते हुए IPL 2013 के दौरान (बनाम पुणे वारियर्स) सिर्फ 30 गेंदों में शतक लगाया था।

    गिल 

    गिल ने इस सीजन में लगाया अपना चौथा अर्धशतक 

    गिल ने पारी का तीसरा ओवर करने आए युद्धवीर सिंह चरक के खिलाफ लगातार 2 चौके लगाए।

    उन्होंने मौजूदा सीजन में अपना शानदार फॉर्म जारी रखते हुए 29 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इस बीच उन्होंने साईं सुदर्शन के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 93 रन और फिर बटलर के साथ 74 रन की साझेदारी भी की।

    गिल 50 गेंदों पर 84 रन की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 4 छक्के शामिल रहे।

    बटलर 

    बटलर ने टी-20 क्रिकेट में पूरे किए अपने 12,500 रन 

    बटलर ने 26 गेंदों पर 50 रन की नाबाद पारी खेली। यह इस सीजन में उनके बल्ले से निकलने वाली चौथी अर्धशतकीय पारी रही।

    बटलर अब टी-20 क्रिकेट में 12,500 रन बनाने वाले इंग्लैंड के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बने हैं।

    उनसे पहले इंग्लिश टीम से एलेक्स हेल्स (13,610) ऐसा कर चुके हैं। बटलर ने अपने टी-20 करियर में 443 मैच खेले हैं, जिसकी 418 पारियों में ये आंकड़ा छूआ है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    IPL 2025
    राजस्थान रॉयल्स
    गुजरात टाइटंस
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    ...जब सलमान खान की पार्टी में बही शराब, सीढ़ियों से लुढ़कते-लुढ़कते सेट पर पहुंचा रूसी क्रू सलमान खान
    MG कॉमेट EV की कीमत में हुआ इजाफा, जानिए अब कितनी हुई  MG मोटर्स
    भारत ने ड्रोन-रोधी प्रणाली 'भार्गवास्त्र' का किया सफल परीक्षण; जानें ये कितना ताकतवर, क्या है खासियत? पाकिस्तान समाचार
    कौन है सबसे तेजी से घूमने वाला ग्रह और अन्य ग्रहों की क्या है रफ्तार? सौरमंडल

    IPL 2025

    IPL 2025: RCB ने रोमांचक मुकाबले में RR को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    IPL 2025: RCB ने RR को 11 रन से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स राजस्थान रॉयल्स
    IPL 2025: KKR बनाम PBKS मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2025: KKR बनाम PBKS मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए ईडन गार्डन स्टेडियम के आंकड़े  कोलकाता नाइट राइडर्स

    राजस्थान रॉयल्स

    IPL 2025: फिलिप सॉल्ट ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: RCB ने RR को हराते हुए अपनी चौथी जीत दर्ज की, ये बने रिकॉर्ड्स  IPL 2025
    IPL 2025: RCB ने RR को उसके घर में हराया, देखें मैच के शानदार मोमेंट्स इंडियन प्रीमियर लीग
    RCB बनाम RR: विराट कोहली ने टी-20 क्रिकेट में पूरे किए 100 अर्धशतक, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    गुजरात टाइटंस

    IPL 2025: SRH और GT का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने SRH को हराते हुए अपनी तीसरी जीत दर्ज की, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने SRH को दी करारी शिकस्त, देखें मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: शुभमन गिल ने SRH के खिलाफ लगाया अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े शुभमन गिल

    क्रिकेट समाचार

    IPL इतिहास में PBKS के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन  IPL 2025
    IPL के इतिहास में सर्वाधिक बार शून्य पर आउट होने वाले कप्तान, जानिए आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025, CSK बनाम SRH: महेंद्र सिंह धोनी 400वां टी-20 मुकाबला खेलने उतरे, जानिए उनके आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025: SRH ने CSK को हराकर दर्ज की अपनी तीसरी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स  IPL 2025
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025