NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / अंडर-19 विश्व कप में 5 बार खिताब जीत चुकी है भारतीय टीम, आंकड़ों में जानिए प्रदर्शन
    अगली खबर
    अंडर-19 विश्व कप में 5 बार खिताब जीत चुकी है भारतीय टीम, आंकड़ों में जानिए प्रदर्शन
    यश ढुल की कप्तानी में भारत ने जीता था 5वां खिताब (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

    अंडर-19 विश्व कप में 5 बार खिताब जीत चुकी है भारतीय टीम, आंकड़ों में जानिए प्रदर्शन

    लेखन अंकित पसबोला
    Jan 16, 2024
    06:07 pm

    क्या है खबर?

    अंडर-19 विश्व कप 2024 की शुरुआत 19 जनवरी, 2024 से होगी। गत विजेता भारतीय टीम 20 जनवरी को बांग्लादेश के खिलाफ मैच के साथ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

    इस संस्करण में भारत की कमान पंजाब के उदय सहारण संभालते हुए नजर आएंगे।

    इस टूर्नामेंट की अब तक कि सबसे सफल टीम भारत छठी बार इस खिताब पर कब्जा जमाने का प्रयास करेगी।

    आइए इस टूर्नामेंट में भारत के प्रदर्शन पर विस्तार से जानते हैं।

    खिताब

    भारत ने जीते हैं सर्वाधिक 5 खिताब 

    भारत ने विश्व कप में अपना पहला खिताब 2000 में मोहम्मद कैफ के नेतृत्व में जीता था। उसके बाद विराट कोहली (2008), उन्मुक्त चंद (2012), पृथ्वी शॉ (2018) और यश ढुल (2022) की कप्तानी में भारत विश्व विजेता बना था।

    इसके अलावा भारत 3 बार (2006, 2016, और 2020) उपविजेता भी रहा है।

    भारतीय टीम 2010 और 2014 में क्रमश: छठे और 5वें स्थान पर रही थी, वहीं 1998 में टीम दूसरे दौर से बाहर हो गई थी।

    जानकारी

    भारत के बाद ऑस्ट्रेलिया है दूसरी सफल टीम 

    भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया ने 3 (1987-88, 2001-02, 2009-10), पाकिस्तान ने 2 (2003-04, 2005-06) और इंग्लैंड (1997-98), दक्षिण अफ्रीका (2013-14), वेस्टइंडीज (2015-16), बांग्लादेश (2019-20) ने 1-1 बार ट्रॉफी उठाई है।

    रन 

    सरफराज ने बनाए हैं भारत की ओर से सर्वाधिक रन 

    सरफराज खान अंडर-19 विश्व कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

    उन्होंने 2 संस्करणों में (2014 और 2016) भारत का प्रतिनिधित्व किया, जिसमें 12 मैचों में 70.75 की औसत से 566 रन बनाए थे।

    शिखर धवन इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने 2004 में 7 मैचों में 505 रन बनाए थे।

    कैफ ने 2 संस्करणों (1998 और 2000) में कुल 421 रन बनाए थे।

    विकेट

    अभषेक शर्मा ने लिए हैं सर्वाधिक विकेट 

    अभिषेक शर्मा अंडर-19 विश्व कप में भारत की ओर से सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

    उन्होंने 2 संस्करणों (2002 और 2004) में 14 मैचों में 17.80 की औसत से 26 विकेट लिए हैं।

    संदीप शर्मा ने भी 2 संस्करणों (2010 और 2012) में भारत का प्रतिनिधित्व किया है, जिसमें 12 मैचों में 18.15 की औसत से 19 विकेट हासिल किए हैं।

    रवि बिश्नोई (2020) ने 6 मैचों में 17 विकेट अपने नाम किए हैं।

    अन्य रिकॉर्ड्स

    विश्व कप में भारत के कुछ अन्य रिकॉर्ड्स 

    भारत के नाम ही लगातार सबसे अधिक मैच जीतने का रिकॉर्ड दर्ज है। बता दें कि भारतीय टीम ने 2018 से 2020 के बीच लगातार 11 मैच जीते थे।

    इस टूर्नामेंट में 2 बार 400 से अधिक रनों का स्कोर बनाने वाली भारत इकलौती टीम है।

    धवन इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 2004 के अपने इकलौते संस्करण में 3 शतक लगाए थे।

    पोल

    क्या इस बार अपना छठा खिताब जीत पाएगी भारतीय टीम?

    यह पोल अब सक्रिय नहीं है
    अंडर-19 विश्व कप 2024: 19 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट, जानिए इससे जुड़ी सभी जानकारी अंडर-19 विश्व कप 2024: 19 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट, जानिए इससे जुड़ी सभी जानकारी
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अंडर-19 विश्व कप
    भारतीय क्रिकेट टीम
    क्रिकेट समाचार
    क्रिकेट के आंकड़े

    ताज़ा खबरें

    पूर्वोत्तर राज्यों में झमाझम बरसेंगे मेघ, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट  गर्मी की लहर
    LPG सिलेंडर के दाम घटे, म्यूचुअल फंड-UPI के नियम बदले; आज से हुए ये बदलाव LPG की कीमतें
    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल

    अंडर-19 विश्व कप

    घोषित हुआ अंडर-19 विश्व कप का शेड्यूल, जानें कब-कब हैं भारत के मुकाबले क्रिकेट समाचार
    2022 में होने वाले अंडर-19 विश्व कप से हटा न्यूजीलैंड, जानें कारण क्रिकेट समाचार
    अंडर-19 विश्व कप के लिए भारतीय टीम घोषित, यश ढुल करेंगे कप्तानी BCCI
    अंडर-19 विश्व कप में भारतीय टीम के मुख्य कोच होंगे ऋषिकेश कानिटकर क्रिकेट समाचार

    भारतीय क्रिकेट टीम

    ICC ने केपटाउन की पिच को 'असंतोषजनक' करार दिया, 2 दिन में खत्म हुआ था टेस्ट दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    भारत बनाम अफगानिस्तान: पहले टी-20 मैच की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
    राशिद खान चोट के चलते भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज से हुए बाहर, अफगानिस्तान को झटका राशिद खान
    रणजी ट्रॉफी 2023-24: आंध्र प्रदेश के खिलाफ मैच के लिए श्रेयस अय्यर मुंबई टीम में शामिल इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    रणजी ट्रॉफी 2024: इन टीमों ने की मजबूत शुरुआत, जानिए पहले दिन का हाल  रणजी ट्रॉफी
    विराट कोहली बन सकते हैं टी-20 में 12,000 रन बनाने वाले पहले भारतीय, जानिए आंकड़े विराट कोहली
    टेस्ट सीरीज: इंग्लैंड के खिलाफ पहले 2 मुकाबलों के लिए भारतीय क्रिकेट टीम घोषित भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट
    भारत बनाम इंग्लैंड: कौन है ध्रुव जुरेल, जिन्हें भारतीय टेस्ट टीम में मिला मौका?  भारतीय क्रिकेट टीम

    क्रिकेट के आंकड़े

    वनडे विश्व कप 2023: इस सीजन में सर्वाधिक रन, सर्वाधिक विकेट और अन्य प्रमुख आंकड़े वनडे क्रिकेट
    ऑस्ट्रेलिया को विश्व विजेता बनाने वाले कमिंस की वनडे में कैसी रही है कप्तानी? जानिए आंकड़े पैट कमिंस
    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की इस साल की प्रमुख उपलब्धियों पर एक नजर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    वनडे क्रिकेट में रोहित शर्मा की कैसी रही है कप्तानी? जानिए उनके आंकड़े रोहित शर्मा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025