NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / अंडर-19 विश्व कप 2024: 19 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट, जानिए इससे जुड़ी सभी जानकारी
    अगली खबर
    अंडर-19 विश्व कप 2024: 19 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट, जानिए इससे जुड़ी सभी जानकारी
    19 जनवरी से शुरू होगा विश्व कप (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

    अंडर-19 विश्व कप 2024: 19 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट, जानिए इससे जुड़ी सभी जानकारी

    लेखन अंकित पसबोला
    Dec 14, 2023
    07:13 pm

    क्या है खबर?

    अंडर-19 विश्व कप 2024 की शुरुआत 19 जनवरी, 2024 से होगी। गत विजेता भारतीय टीम 20 जनवरी को बांग्लादेश के खिलाफ मैच के साथ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

    11 फरवरी को टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट दक्षिण अफ्रीका में खेला जाएगा।

    बता दें कि इंटरनेशल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने श्रीलंका की जगह दक्षिण अफ्रीका में इसका आयोजन कराने पर सहमति जताई थी।

    आइए इस विश्व कप से जुड़ी सभी जानकारी पर एक नजर डालते हैं।

    दक्षिण अफ्रीका

    क्यों श्रीलंका की जगह अब दक्षिण अफ्रीका में होगा विश्व कप?

    ICC ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) की सदस्यता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था।

    इसके बाद SLC में प्रशासनिक अनिश्चितता को देखते हुए क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था ने कड़ा फैसला लिया था और विश्व कप को श्रीलंका से दक्षिण अफ्रीका में स्थानांतरित कर दिया था।

    बोर्ड की बैठक के बाद यह पता चला कि निलंबन के बावजूद श्रीलंका द्विपक्षीय क्रिकेट और ICC की प्रतियोगिताओं में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा जारी रख सकता है।

    जानकारी

    तीसरी बार दक्षिण अफ्रीका में खेला जाएगा यह टूर्नामेंट

    अब तक 2 बार (2000 और 2006) अंडर-19 विश्व कप श्रीलंका में सफलतापूर्वक खेला जा चुका था। दक्षिण अफ्रीका में भी यह टूर्नामेंट 2 बार (1998 और 2020) आयोजित हो चुका है और अब तीसरी बार मेजबानी के लिए तैयार है।

    टीमें

    16 टीमों के बीच खेला जाएगा विश्व कप 

    इस विश्व कप में कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें 4-4 टीमों के ग्रुप में बांटा गया है।

    ग्रुप चरण की शुरुआत 19 जनवरी से और दूसरे चरण की शुरुआत 30 जनवरी से होगी। इसके बाद पहला सेमीफाइनल 6 फरवरी को और दूसरा सेमीफाइनल 8 फरवरी को खेला जाएगा।

    आखिर में 11 फरवरी, 2024 को खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। आगामी संस्करण में कुल 41 मैच होंगे, जो 5 स्थानों पर खेले जाएंगे।

    जानकारी

    ग्रुप-A में मौजूद है भारत

    ग्रुप-A: भारत, बांग्लादेश, आयरलैंड और USA ग्रुप-B: इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड ग्रुप-C: ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और नामीबिया ग्रुप-D: अफगानिस्तान, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और नेपाल।

    इतिहास

    भारत ने सर्वाधिक 5 बार जीता है खिताब 

    भारतीय टीम ने अब तक सबसे ज्यादा 5 बार अंडर-19 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया है।

    भारतीय टीम सबसे पहले साल 1999 में विजेता बनी थी। साथ ही भारतीय टीम ने 2007-08, 2012, 2017-18 और 2021-22 में भी ट्रॉफी अपने नाम की।

    इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया ने 3 (1987-88, 2001-02, 2009-10), पाकिस्तान ने 2 (2003-04, 2005-06) और इंग्लैंड (1997-98), दक्षिण अफ्रीका (2013-14), वेस्टइंडीज (2015-16), बांग्लादेश (2019-20) ने 1-1 बार ट्रॉफी उठाई है।

    रिकॉर्ड्स

    अंडर-19 विश्व कप के कुछ रिकॉर्ड्स पर एक नजर

    भारत के नाम ही लगातार सबसे अधिक मैच जीतने (2018 से 2020 के बीच लगातार 11 मैच) का रिकॉर्ड है।

    दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस ने 2022 में 506 रन के साथ टूर्नामेंट के एक संस्करण में सबसे अधिक रन बनाए।

    बांग्लादेश के इनामुल हक ने एक संस्करण में सबसे अधिक विकेट लिए हैं। उन्होंने 2004 में 22 विकेट झटके थे।

    अंडर-19 विश्व कप इतिहास में दो बार 400 से अधिक रनों का स्कोर बनाने वाली भारत इकलौती टीम है।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखिए पूरा शेड्यूल 

    Ready to see the stars of the future? 🌟

    Full schedule for the ICC U19 Men's Cricket World Cup 2024 in South Africa 👇https://t.co/7Hf9j5HZ6w

    — ICC (@ICC) December 12, 2023
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अंडर-19 विश्व कप
    अंडर-19 क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    अंडर-19 विश्व कप

    वेस्टइंडीज की अंडर-19 टीम के बल्लेबाजी सलाहकार बने शिवनरायण चंद्रपॉल क्रिकेट समाचार
    घोषित हुआ अंडर-19 विश्व कप का शेड्यूल, जानें कब-कब हैं भारत के मुकाबले क्रिकेट समाचार
    2022 में होने वाले अंडर-19 विश्व कप से हटा न्यूजीलैंड, जानें कारण क्रिकेट समाचार
    अंडर-19 विश्व कप के लिए भारतीय टीम घोषित, यश ढुल करेंगे कप्तानी BCCI

    अंडर-19 क्रिकेट

    श्रीलंका की जगह दक्षिण अफ्रीका में खेला जाएगा अंडर-19 विश्व कप 2024, ICC ने किया ऐलान अंडर-19 विश्व कप
    ACC पुरुष अंडर-19 एशिया कप के लिए भारतीय टीम घोषित, उदय सहारन संभालेंगे कमान अंडर-19 एशिया कप

    क्रिकेट समाचार

    इंग्लैंड की टेस्ट टीम में पहली बार शामिल किए गए शोएब बशीर कौन हैं? जानिए आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    विजय हजारे ट्रॉफी 2023: सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों का ऐसा रहा सफर विजय हजारे ट्रॉफी
    ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान: टेस्ट सीरीज में बन सकते हैं ये प्रमुख रिकॉर्ड्स  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    स्मृति मंधाना 2 साल बाद खेलेंगी टेस्ट मैच, जानिए इस प्रारूप में उनके आंकड़े इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025