NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / ये भारतीय खिलाड़ी बने हैं 'ICC प्लेयर ऑफ द ईयर', जानिए कैसा रहा था उनका प्रदर्शन
    अगली खबर
    ये भारतीय खिलाड़ी बने हैं 'ICC प्लेयर ऑफ द ईयर', जानिए कैसा रहा था उनका प्रदर्शन

    ये भारतीय खिलाड़ी बने हैं 'ICC प्लेयर ऑफ द ईयर', जानिए कैसा रहा था उनका प्रदर्शन

    लेखन Neeraj Pandey
    Jan 15, 2020
    08:20 pm

    क्या है खबर?

    इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने 2019 के अवार्ड्स की घोषणा कर दी है और इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को ICC क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है।

    इस अवार्ड की शुरुआत 2004 में हुई थी और अब तक इसे पांच बार भारतीय खिलाड़ियों ने जीता है।

    सबसे ज़्यादा छह बार इस अवार्ड पर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने कब्जा किया है।

    आइए जानते हैं इस अवार्ड को जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स और उस साल के उनके प्रदर्शन को।

    #1

    द्रविड़ बने सबसे पहले 'ICC क्रिकेटर ऑफ द ईयर'

    2004 में जब पहली बार ICC ने यह अवार्ड दिया तो इसे भारत के महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ ने हासिल किया।

    द्रविड़ उस साल के 'टेस्ट बैट्समेन ऑफ द ईयर' भी रहे थे। उस साल उन्होंने 12 टेस्ट की 18 पारियों में 63 की औसत के साथ 946 रन बनाए थे

    31 वनडे में द्रविड़ ने 1,025 रन बनाए थे। टेस्ट में उन्होंने दो शतक और चार अर्धशतक तो वहीं वनडे में एक शतक और 10 अर्धशतक लगाए थे।

    #2

    मास्टर ब्लास्टर ने अपने नाम किया यह अवार्ड

    2004 में द्रविड़ द्वारा यह अवार्ड जीतने के बाद 2010 में सचिन तेंदुलकर इस अवार्ड को जीतने वाले दूसरे भारतीय क्रिकेटर बने।

    2010 में सचिन ने केवल दो वनडे मैच खेले थे जिसमें से एक में उन्होंने वनडे क्रिकेट का पहला दोहरा शतक लगाया था।

    उस साल 14 टेस्ट की 23 पारियों में उन्होंने 78 की औसत से 1,562 रन बनाए थे। टेस्ट में सचिन ने उस साल सात शतक और पांच अर्धशतक लगाए थे।

    #3

    2016 में यह अवार्ड जीतने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने अश्विन

    2016 में भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन इस अवार्ड को जीतने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने थे।

    अश्विन ने उस साल मात्र 12 टेस्ट मैचों में 23.90 की औसत के साथ 72 विकेट चटकाए थे। इसके अलावा उन्होंने बल्ले से 44 की औसत के साथ 612 रन भी बनाए थे।

    2016 में अश्विन ने 17 टी-20 मैचों में 6.30 की इकॉनमी के साथ 23 विकेट चटकाए थे।

    उन्होंने उस साल केवल दो वनडे खेले जिसमें दो विकेट हासिल किए।

    #4, 5

    लगातार दो साल यह अवार्ड जीतने वाले पहले भारतीय बने कोहली

    विराट कोहली ने 2017 और 2018 में लगातार दो बार इस अवार्ड को अपने नाम किया। रिकी पोंटिंग और मिचेल जॉनसन के साथ संयुक्त रूप से वह सबसे ज़्यादा बार इस अवार्ड को जीतने वाले क्रिकेटर हैं।

    2017 में कोहली ने 10 टेस्ट में 1,059 और 26 वनडे में 1,460 रन बनाए थे।

    2018 में उन्होंने 14 वनडे में 1,202 और 13 टेस्ट में 1,322 रन बनाए।

    कोहली ने 10-10 टी-20 मैचों में क्रमशः 299 और 211 रन बनाए।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सचिन तेंदुलकर
    भारतीय क्रिकेट टीम
    राहुल द्रविड़
    ICC अवार्ड्स

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025 में चेन्नई सुपरकिंग्स का सफर हुआ समाप्त, आंकड़ों से जानिए प्रदर्शन  IPL 2025
    SRH बनाम KKR: हेनरिक क्लासेन ने IPL में जड़ा संयुक्त तीसरा सबसे तेज शतक, जानिए रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: ट्रेविस हेड ने इस सीजन में लगाया अपना तीसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े ट्रेविस हेड
    मध्य प्रदेश: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर अश्लील हरकत करने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार मध्य प्रदेश

    सचिन तेंदुलकर

    विश्व कप इतिहास में अब तक लगे सभी शतक और उनसे जुड़े कुछ दिलचस्प आंकड़े 2011 क्रिकेट विश्व कप
    भारतीय टीम और खिलाड़ियों के नाम हैं विश्व कप के ये बड़े रिकॉर्ड्स क्रिकेट समाचार
    ये बल्लेबाज़ तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर के विश्व कप में सबसे ज़्यादा शतकों का रिकॉर्ड विराट कोहली
    क्या कर रहे हैं 2011 में भारत को विश्व विजेता बनाने वाले सभी खिलाड़ी? जानें विराट कोहली

    भारतीय क्रिकेट टीम

    भारत बनाम श्रीलंका, दूसरा टी-20: जानिए क्या होगी दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग व ड्रीम इलेवन क्रिकेट समाचार
    अब इरफान पठान पर ग्रेग चैपल ने भी दी प्रतिक्रिया, कही ये बड़ी बात क्रिकेट समाचार
    रोहित ने किया खुलासा, इस वजह से कर रहे थे टेस्ट में संघर्ष रोहित शर्मा
    भारत के खिलाफ सीरीज़ को लेकर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने दिया बयान, कही ये बात विराट कोहली

    राहुल द्रविड़

    #BirthdaySpecial: जन्मदिन पर जानिए क्यों राहुल द्रविड़ को कहा जाता था भारतीय टीम की दीवार BCCI
    ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद राहुल द्रविड़ ने विराट सेना को चेताया, कही ये बड़ी बात विराट कोहली
    1975 से 2015: हर विश्व कप में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ और उनका प्रदर्शन क्रिकेट समाचार
    राहुल द्रविड़ करेंगे नई पारी की शुरुआत, BCCI ने नियुक्त किया NCA का हेड BCCI

    ICC अवार्ड्स

    ICC की ताज़ा रैंकिंग में विराट ने फिर किया टॉप, पुजारा ने भी लगाई लंबी छलांग भारत की खबरें
    #BirthdaySpecial: 'सिंह साहब' के जन्मदिन पर जानिये युवराज से 'सिक्सर किंग' बनने की कहानी BCCI
    स्‍मृति मंधाना को मिला 'ICC वुमेन क्रिकेटर ऑफ द ईयर' का अवार्ड क्रिकेट समाचार
    ICC ने 2018 की टेस्ट और वनडे टीम में कोहली को बनाया कप्तान विराट कोहली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025