NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / विश्व कप इतिहास में अब तक लगे सभी शतक और उनसे जुड़े कुछ दिलचस्प आंकड़े
    अगली खबर
    विश्व कप इतिहास में अब तक लगे सभी शतक और उनसे जुड़े कुछ दिलचस्प आंकड़े

    विश्व कप इतिहास में अब तक लगे सभी शतक और उनसे जुड़े कुछ दिलचस्प आंकड़े

    लेखन Neeraj Pandey
    May 18, 2019
    12:03 pm

    क्या है खबर?

    क्रिकेट के महाकुंभ विश्व कप के शुरु होेने में मुश्किल से दो हफ्तों का समय बचा हुआ है। क्रिकेट फैंस के बीच विश्व कप लेकर उत्साह का माहौल चरम पर है।

    इंग्लैंड एंड वेल्श में होने वाले विश्व कप के लिए सभी टीमों ने अपनी कमर कस ली है।

    इतिहास में अभी तक 11 विश्व कप खेले जा चुके हैं जिनमे ढेरों शतक और रिकार्ड्स बने हैं।

    आइए जानें विश्व कप में लगे सभी शतक और उनसे जुड़े कुछ रिकॉर्ड्स।

    मास्टर ब्लास्टर

    विश्व कप में सबसे ज़्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज

    क्रिकेट विश्व कप में अब तक कुल 165 शतक लग चुके हैं और विश्व कप में सबसे ज़्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के नाम है।

    तेंदुलकर ने विश्व कप में सबसे ज़्यादा छह शतक लगाए हैं। तेंदुलकर के बाद विश्व कप में सबसे ज़्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी रिकी पोंटिंग (5) और कुमार संगाकारा (5) हैं।

    कुल 103 खिलाड़ियों ने विश्व कप में शतक लगाया है।

    2015

    2015 विश्व कप में लगे सबसे ज़्यादा शतक

    2015 विश्व कप में टूर्नामेंट इतिहास के सबसे ज़्यादा शतक लगे थे। 2015 में कुल 38 शतक लगे जो 2011 (24) से 14 शतक ज़्यादा थे।

    1975 में हुए पहले विश्व कप में छह शतक लगे थे तो वहीं 1979 में हुए दूसरे विश्व कप में मात्र दो शतक लगे थे।

    1999 में आखिरी बार इंग्लैंड में हुए विश्व कप में कुल 11 शतक लगे थे। 2003 में 21 और 2007 में 20 शतक लगे थे।

    जानकारी

    विश्व कप इतिहास का पहला शतक

    इंग्लैंड के डेनिस एमिस ने भारत के खिलाफ लॉर्ड्स में 137 और न्यूजीलैंड के ग्लेन टर्नर ने एजबेस्टन में ईस्ट अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 171 रनों की पारी खेली थी। दोनों बल्लेबाजों ने 1975 विश्व कप के पहले दिन शतक जड़े थे।

    फाइनल

    विश्व कप फाइनल में शतक लगाने वाले खिलाड़ी

    विश्व कप फाइनल में शतक लगाने की उपलब्धि को केवल छह खिलाड़ी ही हासिल कर सके हैं।

    वेस्टइंडीज के क्लाइव लायड (102) ने 1975 विश्व कप के फाइनल में शतक लगाया तो वहीं सर विवियन रिचर्ड्स (138*) ने 1979 फाइनल में शतक जड़ा।

    श्रीलंका के अरविंद डिसिल्वा (107) ने 1996 तो वहीं ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग (140*) ने 2003 और एडम गिलक्रिस्ट (149) ने 2007 में शतक लगाया।

    महेला जयावर्धने (103*) ने 2011 विश्व कप फाइनल में शतक लगाया था।

    जानकारी

    विश्व कप में सबसे तेज शतक

    2011 में आयरलैंड के केविन ओ ब्रायन ने मात्र 50 गेंदों में शतक बनाया था। 113 रनों की पारी में ब्रायन ने 13 चौके और छह छक्के जड़े थे। ब्रायन के सबसे तेज विश्व कप शतक की बदौलत आयरलैंड ने इंग्लैंड को हराया था।

    युवा और उम्रदराज खिलाड़ी

    शतक लगाने वाले सबसे युवा और सबसे उम्रदराज खिलाड़ी

    2011 में आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग ने नीदरलैंड ने खिलाफ 20 साल 196 दिन की उम्र में शतक लगाया था। 21 साल से कम उम्र में विश्व कप शतक लगाने वाले वह इकलौते बल्लेबाज हैं।

    2015 में बांग्लादेश के खिलाफ 38 साल 135 दिन की उम्र में शतक लगाकर श्रीलंका के लेजेंड तिलकरत्ने दिलशान सबसे ज़्यादा उम्र में शतक लगाने वाले खिलाड़ी बने थे।

    13 दिन बाद उन्होंने 38 साल 148 दिन की उम्र में एक और शतक लगाया था।

    जानकारी

    किस ग्राउंड में लगे हैं सबसे ज़्यादा विश्व कप शतक?

    ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न ग्राउंड में सबसे ज़्यादा सात विश्व कप शतक लगे हैं। कराची में छह विश्व कप शतक लगे हैं। लॉर्ड्स और ओवल समेत छह ग्राउंड्स में 5-5 विश्व कप शतक लग चुके हैं।

    टीम

    ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ियों ने लगाए हैं विश्व कप में सबसे ज़्यादा शतक

    पांच बार के वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने विश्व कप में किसी अन्य देश से ज़्यादा शतक लगाए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने विश्व कप में 26 शतक लगाए हैं।

    ऑस्ट्रेलिया के बाद विश्व कप में सबसे ज़्यादा 25 शतक भारत की तरफ से लगे हैं तो वहीं श्रीलंका ने 23 शतक लगाए हैं।

    वेस्टइंडीज की तरफ से 17 तो वहीं न्यूजीलैंड की तरफ से 15 शतक लगे हैं। दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान ने 14-14 तो वहीं इंग्लैंड ने 11 शतक लगाए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सचिन तेंदुलकर
    क्रिकेट विश्व कप

    ताज़ा खबरें

    आर माधवन इन धारावाहिकों से छोटे पर्दे पर छाए, एक में 'घर जमाई' बन लूटी वाहवाही आर माधवन
    मई में UPI के इस्तेमाल में हुआ जबरदस्त इजाफा, जानिए कितने करोड़ का हुआ लेन-देन  UPI
    किआ ने मई में बेची 22,000 से ज्यादा गाड़ियां, जानिए फायदा हुआ या नुकसान  किआ मोटर्स
    मई में GST संग्रह में हुआ 16.4 प्रतिशत का इजाफा, जानिए कितना जमा हुआ  GST

    सचिन तेंदुलकर

    सचिन तेंदुलकर के कोच रमाकांत आचरेकर का 87 साल की उम्र में निधन भारत की खबरें
    जानिए, महेला जयवर्धने के हिसाब से सचिन, कोहली और धोनी में से कौन है सर्वश्रेष्ठ विराट कोहली
    किस्से क्रिकेट के: जब 12 फरवरी को 12 रनों से इतिहास बनाने से चूके सचिन तेंदुलकर क्रिकेट समाचार
    जानिए विश्व कप में पाकिस्तान से मैच खेलने पर क्रिकेट खिलाड़ियों ने क्या कुछ कहा विराट कोहली

    क्रिकेट विश्व कप

    विश्व कप 2019: साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान की 15 सदस्यीय टीम घोषित, मॉरिस और आमिर बाहर पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    विश्व कप 2019: अफगानिस्तान की 15 सदस्यीय टीम घोषित, असगर अफगान की जगह गुलाबदीन नईब कप्तान क्रिकेट समाचार
    सौरव गांगुली ने किया प्रेडिक्शन, इन टीमों को बताया वर्ल्ड कप सेमीफाइनलिस्ट क्रिकेट समाचार
    इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, ड्रग टेस्ट में फेल हुए एलेक्स हेल्स, लगा बैन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025