NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / भारतीय हॉकी टीम द्वारा ओलंपिक में बनाए गए ये रिकॉर्ड्स शायद ही कभी टूटेंगे
    अगली खबर
    भारतीय हॉकी टीम द्वारा ओलंपिक में बनाए गए ये रिकॉर्ड्स शायद ही कभी टूटेंगे
    भारतीय हॉकी टीम के नाम कई रिकॉर्ड्स हैं (तस्वीर: एक्स/@TheHockeyIndia)

    भारतीय हॉकी टीम द्वारा ओलंपिक में बनाए गए ये रिकॉर्ड्स शायद ही कभी टूटेंगे

    लेखन आदर्श कुमार
    Jul 31, 2024
    11:04 am

    क्या है खबर?

    पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय हॉकी टीम (पुरुष) कमाल का प्रदर्शन कर रही है। अभी तक खेले गए 3 मुकबालों में हरमनप्रीत सिंह की टीम एक भी मैच नहीं हारी है। 2 में उसे जीत और 1 मैच ड्रॉ रहा है।

    अगर ओलंपिक के इतिहास की बात करें तो भारतीय हॉकी का नाम सुनहरे अक्षरों में लिखा गया है। टीम ने कई ऐसे रिकॉर्ड्स बनाए हैं, जिसे तोड़ना लगभग नामुमकिन है।

    आइए उन्हीं आंकड़ों और रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं।

    ज्यादा मैच

    सबसे ज्यादा मुकाबले खेलने वाली टीम

    भारतीय टीम ओलंपिक इतिहास में सबसे ज्यादा मैच (134) खेलने वाली टीम है। टीम ने अपना पहला मुकाबला साल 1928 के ओलंपिक में खेला था।

    दूसरे स्थान पर नीदरलैंड है। उसने अब तक 128 मुकाबले खेले हैं। ऑस्ट्रेलिया हॉकी टीम 121 मुकाबलों के साथ तीसरे स्थान पर है।

    स्पेन की टीम ने 119 मैच खेले हैं और ग्रेट ब्रिटेन की टीम के नाम 112 मैच है। इनके अलावा सिर्फ पाकिस्तान हॉकी टीम (105) ने 100 से ज्यादा मुकाबले खेले हैं।

    जीत

    सबसे ज्यादा जीत और सबसे ज्यादा गोल भारत के नाम 

    भारतीय टीम के नाम ओलंपिक इतिहास में सबसे ज्यादा जीत (83) का भी रिकॉर्ड है। दूसरे स्थान पर नीदरलैंड (75) है।

    इसी के साथ भारत ने सबसे ज्यादा ओलंपिक गोल (458) भी दागे हैं।

    भारत के लिए सबसे पहला गोल मेजर ध्यान चंद ने किया था।

    भारत ओलंपिक के इतिहास में सबसे ज्यादा अंतर से जीतने वाली टीम भी है। उन्होंने साल 1932 में USA को 1-24 से हराया था। रूप सिंह ने उस मुकाबले में 10 गोल दागे थे।

    फाइनल

    ओलंपिक फाइनल में सबसे बड़ी जीत 

    भारतीय हॉकी टीम के नाम ओलंपिक फाइनल में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड है। साल 1936 बर्लिन ओलंपिक फाइनल में उसने जर्मनी को 8-1 से हराया था। ध्यान चंद ने 3 गोल दागे थे।

    भारत के नाम एक ओलंपिक में सबसे कम गोल खाने का रिकॉर्ड भी है। साल 1928 और 1956 के ओलंपिक में कोई भी टीम भारत के खिलाफ गोल नहीं दाग पाई थी।

    1928 से 1956 तक भारतीय टीम ने लगातार 6 स्वर्ण पदक अपने नाम किए।

    रिकॉर्ड्स

    ये रिकॉर्ड्स भी हैं भारत के नाम 

    भारतीय टीम 1 ओलंपिक में सबसे ज्यादा गोल (43) दागने वाली टीम भी है। उन्होंने यह कारनामा 1980 के मॉस्को ओलंपिक में किया था।

    इसके अलावा भारतीय टीम ओलंपिक के इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम भी है। टीम ने लगातार 30 मुकाबले अपने नाम किए थे। 30 जीत के बाद 1960 के ओलंपिक में पाकिस्तान ने उन्हें हराया था।

    पेरिस ओलंपिक में भी भारतीय टीम से पदक की उम्मीद है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय हॉकी टीम
    पेरिस ओलंपिक 2024
    ओलंपिक
    हॉकी टूर्नामेंट

    ताज़ा खबरें

    कौन हैं लक्ष्मी मांचू, जो करण जौहर के शो 'द ट्रेटर्स' में आएंगी नजर? करण जौहर
    IPL 2025 में शानदार रहा जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़े  मुंबई इंडियंस
    'मां' से पहले देखिए ये 5 बेहतरीन हॉरर फिल्में, IMDb पर किसे मिली सबसे ज्यादा रेटिंग? काजोल
    इंडिगो विमान से 4,000 फीट की ऊंचाई पर टकराया पक्षी, रांची में इमरजेंसी लैंडिंग हुई इंडिगो

    भारतीय हॉकी टीम

    हॉकी विश्व कप: नीलम संजीप ने कैसे तय किया अंधेरे गांव से भारतीय टीम का सफर? हॉकी विश्व कप
    हॉकी विश्व कप: भारत ने जीत के साथ किया आगाज, स्पेन को 2-0 से दी मात पीआर श्रीजेश
    हॉकी विश्व कप: अमित रोहिदास को माता-पिता ने मजदूरी कर बढ़ाया आगे, जानिए उनकी संघर्षपूर्ण कहानी पीआर श्रीजेश
    हॉकी विश्व कप: भारत और इंग्लैंड के बीच ड्रॉ हुआ मैच, दोनों टीमों को 1-1 अंक हॉकी विश्व कप

    पेरिस ओलंपिक 2024

    अपने पहले ही ओलंपिक में इन भारतीय खिलाड़ियों ने जीते थे पदक ओलंपिक
    पेरिस ओलंपिक 2024: भारतीय हॉकी टीम का कार्यक्रम और अन्य प्रमुख जानकारी  हॉकी टूर्नामेंट
    पेरिस ओलंपिक 2024: भारतीय बैडमिंटन दल से जुड़ी सभी प्रमुख जानकारी  बैडमिंटन
    पेरिस ओलंपिक में भारतीय मुक्केबाजी दल से जुड़ी सभी अहम जानकारी ओलंपिक

    ओलंपिक

    पेरिस ओलंपिक में भारत के सबसे युवा और उम्रदराज एथलीट कौन हैं? पेरिस ओलंपिक 2024
    कनाडा के इस घुड़सवार के नाम दर्ज है सबसे ज्यादा ओलंपिक में हिस्सा लेने का रिकॉर्ड पेरिस ओलंपिक 2024
    पेरिस ओलंपिक के लिए BCCI का बड़ा ऐलान, भारतीय खिलाड़ियों के लिए देंगे 8.5 करोड़ रुपये  BCCI
    जानिए इतिहास में कब-कब ओलंपिक खेलों का नहीं हो सका है आयोजन पेरिस ओलंपिक 2024

    हॉकी टूर्नामेंट

    राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारतीय महिला हॉकी टीम को इंग्लैंड ने 3-1 से हराया भारतीय महिला हॉकी टीम
    राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कनाडा को 8-0 से हराया भारतीय हॉकी टीम
    राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने वेल्स को हराया, सेमीफाइनल में बनाई जगह भारतीय हॉकी टीम
    राष्ट्रमंडल खेल: भारतीय महिला हॉकी टीम की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार, शूटआउट के फैसले पर विवाद भारतीय महिला हॉकी टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025