NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / हॉकी विश्व कप: भारत ने जीत के साथ किया आगाज, स्पेन को 2-0 से दी मात
    खेलकूद

    हॉकी विश्व कप: भारत ने जीत के साथ किया आगाज, स्पेन को 2-0 से दी मात

    हॉकी विश्व कप: भारत ने जीत के साथ किया आगाज, स्पेन को 2-0 से दी मात
    लेखन आदर्श कुमार
    Jan 13, 2023, 08:50 pm 1 मिनट में पढ़ें
    हॉकी विश्व कप: भारत ने जीत के साथ किया आगाज, स्पेन को 2-0 से दी मात
    भारत ने स्पेन के खिलाफ विश्व कप का पहला मैच जीत लिया है (फोटो: ट्विटर/@TheHockeyIndia)

    ओडिशा में चल रहे हॉकी विश्व कप 2023 का आगाज हो गया है। पहले दिन अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, भारतीय हॉकी टीम और इंग्लैंड ने अपने-अपने मुकाबले जीते हैं। भारत ने शाम को राउरकेला के बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में अपना पहला मैच स्पेन के खिलाफ खेला। इसमें उसने खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन के दम पर 2-0 से जीत हासिल की। भारत के लिए मैच में अमित रोहिदास, हार्दिक सिंह ने गोल किए। आइए पूरे मैच पर एक नजर डालते हैं।

    पहले क्वार्टर में 1-0 से आगे था भारत

    पहले क्वार्टर में दोनों टीमों ने काफी आक्रमक खेल दिखाया, लेकिन बाजी भारतीय टीम के हाथ लगी। भारत को तीन पेनल्टी कॉर्नर मिले। 11वें मिनट में भारतीय टीम गोल नहीं कर पाई, लेकिन अगले ही मिनट में उन्हें एक और पेनल्टी कॉर्नर मिल गया। इस पर अमित रोहिदास ने शानदार गोल दाग दिया और भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी। यह विश्व कप में भारतीय टीम का 200वां गोल था।

    दूसरे क्वार्टर में भारत ने दिखाया शानदार खेल

    दूसरे क्वार्टर में स्पेन को 24वें मिनट में पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला पर टीम गोल नहीं कर पाई। गोलकीपर कृष्ण पाठक ने गेंद की दिशा मोड़ दी और शानदार बचाव किया। 26वें मिनट में भारत ने दूसरा गोल किया। हार्दिक सिंह ने स्पेन के चार खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए यह गोल दागा। ललित यादव ने उनका साथ निभाया। इस विश्व कप में भारत का यह पहला फील्ड गोल था। हाफ टाइम तक भारत 2-0 से आगे था।

    पेनल्टी से चूके हरमनप्रीत

    मैच के तीसरे क्वार्टर में भारत को एक और गोल करने का मौका मिला था, लेकिन इसमें उसे सफलता नहीं मिली। 32वें मिनट में भारतीय टीम को पेनल्टी स्ट्रोक मिला और कप्तान हरमनप्रीत सिंह स्ट्रोक लेने आए, लेकिन वह गोल नहीं लगा पाए। तीसरे और चौथे क्वार्टर में दोनों ही टीमें कोई भी गोल नहीं कर पाई। स्पेन ने आखिरी क्वार्टर में भारत के खिलाफ आक्रमक खेल दिखाया, लेकिन भारतीय रक्षा पंक्ति ने गोल करने का कोई मौका नहीं दिया।

    ऐसी थी दोनों टीमें

    भारत: पीआर श्रीजेश, कृष्णा पाठक, जरमनप्रीत सिंह, सुरेंद्र कुमार, हरमनप्रीत सिंह, वरुण कुमार, अमित रोहिदास, नीलम संजीप सेस, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, नीलकांत शर्मा, शमशेर सिंह, विवेक सागर प्रसाद, आकाशदीप सिंह मनदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, अभिषेक, सुखजीत सिंह। स्पेन: एंड्रियास रफी, एलेजांद्रो अलोंसो, सीजर क्यूरील, जावी गिस्पर्ट, बोर्जा लाकाले, अलवारो इग्लेसियस, इग्नासियो रोड्रिग्ज, एनरिक गोंजालेज, जेरार्ड क्लैप्स, एंड्रियास रफी, जोर्डी बोनास्त्रे, जोकिन मेनिनी, मारियो गारिन, मार्क रेने, मार्क मिरालेस, पेपे कुनील, मार्क रिकसेन्स, पाउ कुनील, मार्क विजकैनो।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    हॉकी टूर्नामेंट
    भारतीय हॉकी टीम
    हॉकी विश्व कप
    पीआर श्रीजेश

    ताज़ा खबरें

    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: विराट कोहली ने लगाया 65वां वनडे अर्धशतक, रिकी पोंटिंग से निकले आगे विराट कोहली
    राजस्थान विधानसभा में अधिवक्ता संरक्षण विधेयक पारित, जानिए इसमें क्या-क्या प्रावधान हैं राजस्थान
    चैत्र नवरात्रि 2023: उपवास के दौरान आजमाएं जा सकते हैं ये 5 व्यंजन  नवरात्रि
    घुटनों के दर्द से राहत पाने के लिए अजमाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, जल्द मिलेगा आराम स्वास्थ्य

    हॉकी टूर्नामेंट

    हॉकी: रैंकिंग में नंबर एक टीम बनी विश्व चैंपियन जर्मनी, भारत छठे स्थान पर बरकरार  हॉकी समाचार
    हॉकी विश्व कप: जर्मनी ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया, बेल्जियम ने नीदरलैंड को दी शिकस्त हॉकी विश्व कप
    हॉकी विश्व कप: भारतीय टीम ने जापान को 8-0 से हराया हॉकी विश्व कप
    हॉकी विश्व कप: जर्मनी और नीदरलैंड सेमीफाइनल में पहुंचे, इंग्लैंड और दक्षिण कोरिया का सपना टूटा हॉकी विश्व कप

    भारतीय हॉकी टीम

    भारतीय हॉकी टीम के मुख्य कोच ग्राहम रीड ने अपने पद से दिया इस्तीफा हॉकी समाचार
    हॉकी विश्व कप से बाहर होने पर भारतीय कोच ने की मेंटल कंडीशनिंग कोच की मांग हॉकी विश्व कप
    हॉकी विश्व कप: भारतीय टीम का सफर हुआ समाप्त, जानिए कैसा रहा प्रदर्शन हॉकी विश्व कप
    हॉकी विश्व कप: भारतीय टीम का सफर समाप्त, न्यूजीलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से हराया हॉकी विश्व कप

    हॉकी विश्व कप

    हॉकी विश्व कप: जर्मनी ने बेल्जियम को पेनल्टी शूटआउट में हराकर तीसरी बार जीता खिताब  हॉकी समाचार
    हॉकी विश्व कप: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 5-2 से हराया, जानिए अन्य मैचों के नतीजे  हरमनप्रीत सिंह
    हॉकी विश्व कप: जर्मनी ने फ्रांस को 5-1 से हराया, क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश हॉकी टूर्नामेंट
    हॉकी: खेती से लेकर भारतीय टीम का कप्तान बनने तक, जानिए कैसा रहा हरमनप्रीत का सफर हरमनप्रीत सिंह

    पीआर श्रीजेश

    हॉकी विश्व कप: गोलकीपर श्रीजेश के लिए पिता को बेचनी पड़ी थी गाय, जानिए उनकी कहानी हॉकी विश्व कप
    हॉकी विश्व कप: अमित रोहिदास को माता-पिता ने मजदूरी कर बढ़ाया आगे, जानिए उनकी संघर्षपूर्ण कहानी भारतीय हॉकी टीम
    हॉकी विश्व कप में अब तक कैसा रहा है भारतीय टीम का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े हॉकी विश्व कप
    भारतीय हॉकी खिलाड़ी पीआर श्रीजेश ने रचा इतिहास, बने 'वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर' भारतीय हॉकी टीम

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023