NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / हॉकी विश्व कप: भारत और इंग्लैंड के बीच ड्रॉ हुआ मैच, दोनों टीमों को 1-1 अंक
    अगली खबर
    हॉकी विश्व कप: भारत और इंग्लैंड के बीच ड्रॉ हुआ मैच, दोनों टीमों को 1-1 अंक
    भारत 1994 से हॉकी विश्व कप में इंग्लैंड को नहीं हरा पाया है (तस्वीर: ट्विटर/@TheHockeyIndia)

    हॉकी विश्व कप: भारत और इंग्लैंड के बीच ड्रॉ हुआ मैच, दोनों टीमों को 1-1 अंक

    लेखन मनोज शर्मा
    Jan 15, 2023
    09:08 pm

    क्या है खबर?

    ओडिशा में चल रहे हॉकी विश्व कप 2023 के अपने दूसरे मुकाबले में भारतीय हॉकी टीम को इंग्लैंड के खिलाफ ड्रॉ से संतोष करना पड़ा।

    दोनों टीमों को इस मुकाबले में 12 पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन कोई भी गोल नहीं कर पाया।

    इंग्लैंड को आठ पेनल्टी कॉर्नर मिले, वहीं भारत को चार पेनल्टी कॉर्नर मिले। इस ड्रॉ मैच से दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला है।

    आइए पूरे मैच पर एक नजर डालते हैं।

    अंक तालिका

    ग्रुप अंक तालिका में इंग्लैंड शीर्ष पर

    भारत ने पहले मुकाबले में स्पेन और इंग्लैंड ने वेल्स को हराया था।

    अब यह मैच ड्रॉ होने के बाद दोनों टीमों के पास कुल 4-4 अंक हो गए हैं। हालांकि, बेहतर गोल डिफरेंस के चलते इंग्लैंड की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर है।

    भारतीय टीम का आखिरी मैच 19 जनवरी को वेल्स के खिलाफ होगा। भारत के लिए अगला मैच निर्णायक साबित हो सकता है। ऐसे में उसे काफी संभलकर खेलना होगा।

    पहला क्वार्टर

    पहले क्वार्टर में गोल नहीं कर पाई दोनों ही टीमें

    भारत और इंग्लैंड के बीच मैच के पहले क्वार्टर में दोनों टीम के खिलाड़ी एक भी गोल नहीं कर पाए।

    इंग्लैंड की टीम ने लगातार आक्रमण किया और पेनल्टी कॉर्नर हासिल कर गोल कने के मौके भी बनाए, लेकिन भारत ने शानदार डिफेंस के कारण इंग्लैंड को एक भी गोल नहीं करने दिया।

    मैच के 12वें मिनट में भारत को भी एक पेनल्टी मिला था, लेकिन टीम गोल नहीं कर पाई।

    दूसरा क्वार्टर

    दूसरे क्वार्टर में लगातार हमलों के बाद भी नहीं हो सका गोल

    मैच के दूसरे क्वार्टर में भारतीय हॉकी टीम ने जोरदार पलटवार किया।

    टीम ने तीन पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए, लेकिन उसे गोल में तब्दील नहीं कर पाई, जिससे उसे निराशा हाथ लगी।

    भारत ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को लगभग परेशानी में डाल दिया था, लेकिन इंग्लैंड की रक्षा पंक्ति ने गोल नहीं होने दिया।

    दूसरे क्वार्टर में भारत ने चार और इंग्लैंड ने सात पेनल्टी कॉर्नर मिले थे, लेकिन कोई गोल नहीं कर पाया।

    तीसरा क्वार्टर

    तीसरे क्वार्टर में भी देखने को मिला जोरदार संघर्ष

    तीसरे क्वार्टर में भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए अपनी गति को बढ़ाते हुए लगातार आक्रमण किए।

    इंग्लैंड ने शानदार डिफेंस करते हुए भारत को गोल का कोई मौका नहीं दिया।

    भारत ने तीसरे क्वार्टर में गोल करने के दो शानदार मौके बनाए, लेकिन टीम गोल करने में कामयाब नहीं हो सकी।

    ऐसे में तीसरे क्वार्टर का खेल खत्म होने के बाद दोनों टीमों का स्कोर 0-0 ही रहा।

    सूखा

    1994 से इंग्लैंड के खिलाफ विश्व कप में नहीं जीत पाया है भारत

    भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ हॉकी विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ 1994 से चला आ रहा जीत का सूखा खत्म करने में नाकाम रही है।

    भारत और इंग्लैंड विश्व कप इतिहास में अब तक कुल आठ बार आमने सामने हुए हैं। इनमें से भारत ने तीन बार (1975, 1982 और 1994 में) जीत दर्ज की है, जबकि इंग्लैंड (2002, 2006, 2010 और 2014 में) जीता है।

    इसी तरह दोनों टीमों के बीच एक मैच 1978 में ड्रॉ रहा था।

    अन्य परिणाम

    स्पेन ने वेल्स को हराया

    आज हुए एक अन्य मुकाबले में विश्व नंबर 8 स्पेन टीम ने वेल्स को 5-1 से हराकर शानदार जीत दर्ज की।

    स्पेन की ओर से इस मुकाबले में मार्क रेने (16वें मिनट, 38वें मिनट) और मार्क मिरालेस (32वें मिनट, 56वें मिनट) ने दो-दो गोल किए। कप्तान अल्वारो इग्लेसियस (22वें मिनट) ने स्पेन के लिए एक गोल किया।

    वहीं वेल्स के लिए मैच में एकमात्र गोल जेम्स कार्सन ने 52वें मिनट में किया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हॉकी विश्व कप
    भारतीय हॉकी टीम
    हॉकी टूर्नामेंट

    ताज़ा खबरें

    बेंगलुरु भगदड़: कर्नाटक सरकार ने मुआवजा राशि को बढ़ाकर 25 लाख रुपये किया कर्नाटक
    कोको गॉफ ने अपना पहला फ्रेंच ओपन खिताब जीता, फाइनल में आर्यना सबालेंका को हराया टेनिस
    बेंगलुरु भगदड़ मामले में पुलिस आयुक्त का निलंबन: क्या है IPS अधिकारी के निलंबन की प्रक्रिया? कर्नाटक
    आमिर खान की 91 साल की मां भी बॉलीवुड में आईं, 'सितारे जमीन पर' में एंट्री आमिर खान

    हॉकी विश्व कप

    रानी रामपाल ने जीता 'वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर' अवार्ड, जानिए कैसे यहां तक पहुंची हॉकी समाचार
    भारत को तीन ओलंपिक गोल्ड मेडल जिताने वाले बलबीर सिंह सीनियर का निधन भारतीय हॉकी टीम
    पुरुष जूनियर हॉकी विश्व कप 2021 के लिए पाकिस्तान की टीम भारत पहुंची हॉकी समाचार
    विश्व कप के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम का ऐलान, रानी रामपाल नहीं चुनी गई भारतीय महिला हॉकी टीम

    भारतीय हॉकी टीम

    1-2 महीने बाद खेलों का आयोजन कराने में सक्षम होगा भारत- खेल मंत्री किरेन रिजिजू एथलेटिक्स
    #BirthdaySpecial: हॉकी के जादूगर धनराज पिल्लै, जिन्होंने भारतीय हॉकी को नई ऊचाइयों पर पहुंचाया हॉकी टूर्नामेंट
    भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान समेत पांच खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव हॉकी समाचार
    भारतीय हॉकी खिलाड़ी मंदीप सिंह भी कोरोना पॉजिटिव, छह हुई संक्रमित खिलाड़ियों की संख्या हॉकी टूर्नामेंट

    हॉकी टूर्नामेंट

    हॉकी वर्ल्ड कप: आस्ट्रेलिया ने चीन को 11-0 से धोया, आयरलैंड हुआ वर्ल्ड कप से बाहर हॉकी समाचार
    हॉकी वर्ल्ड कप: कनाडा को 5-1 से पीटते हुए क्वार्टर फाइनल में पहुंचा भारत हॉकी समाचार
    हॉकी वर्ल्ड कप: मलेशिया को 5-3 से हराते हुए क्वार्टर फाइनल में पहुंची जर्मनी हॉकी समाचार
    हॉकी वर्ल्ड कप: इंग्लैंड और फ्रांस क्वार्टर फाइनल में पहुंचे, चीन और न्यूजीलैंड बाहर हॉकी समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025