NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2025 में शानदार रहा जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़े 
    अगली खबर
    IPL 2025 में शानदार रहा जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़े 
    जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी इस संस्करण अच्छी रही (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2025 में शानदार रहा जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    Jun 02, 2025
    06:54 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में मुंबई इंडियंस (MI) का सफर समाप्त हो गया। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में खेलते हुए MI की टीम क्वालीफायर-2 मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) से हार गई।

    इसके साथ ही MI की टीम का छठा खिताब जीतने का सपना अधूरा रह गया।

    MI के प्लेऑफ तक के इस सफर में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की अहम भूमिका रही।

    ऐसे में आइए उनके IPL 2025 में किए प्रदर्शन के बारे में जान लेते हैं।

    विकेट

    बुमराह ने झटके 18 विकेट 

    दाएं हाथ के तेज गेंदबाज बुमराह ने अपनी टीम की ओर से 12 मैच खेले, जिसमें 17.55 की औसत और 6.67 की इकॉनमी रेट के साथ 18 विकेट लिए।

    बुमराह चोटिल होने के कारण शुरुआती मुकाबले नहीं खेल पाए थे।

    वह ट्रेंट बोल्ट (22) के बाद MI के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे।

    बुमराह ने इस संस्करण एक बार 4 विकेट हॉल भी लिया और उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/22 का रहा।

    रिकॉर्ड

    MI के लिए IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने बुमराह 

    बुमराह ने IPL 2025 के दौरान बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह MI के लिए इस लीग में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

    उन्होंने इस मामले में लसिथ मलिंगा को पीछे छोड़ा है। मलिंगा ने 122 मैचों में 19.79 की औसत के साथ 170 विकेट चटकाए थे।

    बुमराह के अब IPL में 183 विकेट हो गए हैं।

    पिछले संस्करण में इस खिलाड़ी ने 13 मुकाबले खेले थे और 20 विकेट अपने नाम किए थे।

    टी-20

    बुमराह ने टी-20 क्रिकेट में पूरे किए 300 विकेट 

    बुमराह ने इस संस्करण सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ खेलते हुए टी-20 क्रिकेट में 300 विकेट भी पूरे किए थे।

    उन्होंने हेनरिक क्लासेन को आउट कर यह उपलब्धि हासिल की थी। वह भारत की ओर से यह आंकड़ा छूने वाले सिर्फ दूसरे तेज गेंदबाज बने थे।

    उनसे पहले सिर्फ भुवनेश्वर कुमार ने यह कारनामा किया था।

    बुमराह ने अब तक 245 टी-20 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 20.22 की औसत के साथ 313 विकेट लिए हैं।

    करियर

    बुमराह के IPL करियर पर एक नजर 

    बुमराह ने IPL में अब तक 145 मुकाबले खेले हैं। इसकी 145 पारियों में उन्होंने 22.02 की औसत और 7.24 की इकॉनमी रेट के साथ 183 विकेट लिए हैं।

    उन्होंने 3 बार 4 विकेट हॉल और 2 बार 5 विकेट हॉल अपने नाम किए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/10 का रहा है।

    इस खिलाड़ी ने अपना पहला मुकाबला IPL 2013 में खेला था। वह तब से MI की टीम का ही हिस्सा हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुंबई इंडियंस
    जसप्रीत बुमराह
    IPL 2025
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    2026 तक AI सुलझाने लगेगा जटिल व्यावसायिक समस्याएं, सैम ऑल्टमैन ने की भविष्यवाणी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    महिंद्रा XUV 9e और BE 6 की डिलीवरी 10,000 पार, जानिए कितनी दिन लगे  महिंद्रा एंड महिंद्रा
    कटरा-श्रीनगर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस 6 जून को रवाना होगी, प्रधानमंत्री मोदी दिखाएंगे हरी झंडी वंदे भारत एक्सप्रेस
    शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ हुआ बंद, सेंसेक्स 636 अंक टूटा  शेयर बाजार समाचार

    मुंबई इंडियंस

    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL के इतिहास में इन बल्लेबाजों ने मुंबई इंडियंस के लिए जड़े हैं सबसे तेज शतक  IPL 2025

    जसप्रीत बुमराह

    ICC प्लेयर ऑफ द मंथ: जसप्रीत बुमराह ने दिसंबर 2024 के लिए जीता पुरस्कार  ICC अवार्ड्स
    जसप्रीत बुमराह को चोट ने किया परेशान, पूरी तरह से बिस्तर पर रहने की सलाह भारतीय क्रिकेट टीम
    जसप्रीत बुमराह ने गंभीर चोट की खबरों को नकारा, कहा- 'फर्जी खबर फैलाना आसान है'  क्रिकेट समाचार
    नाथन लियोन ने विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह के हस्ताक्षर वाले बैट दान किए ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    IPL 2025

    IPL में मार्कस स्टोइनिस ने पूरे किए 2,000 रन, जानिए उनके आंकड़े  पंजाब किंग्स
    PBKS बनाम RCB, क्वालीफायर-1: सुयश शर्मा ने अपने IPL करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की, जानिए आंकड़े  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    IPL 2025: RCB ने क्वालीफायर-1 में PBKS को हराया, चौथी बार फाइनल में बनाई जगह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    क्वालीफायर-1: फिल सॉल्ट ने IPL में 10वां अर्धशतक लगाया, बने 'प्लेयर ऑफ द डे'  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2025, क्वालीफायर-1: RCB ने PBKS को हराकर फाइनल में बनाई जगह, देखिए शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: कुलदीप यादव का इस संस्करण कैसा रहा प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025, एलिमिनेटर: इस पिच पर होगा MI बनाम GT मुकाबला, जानिए आंकड़े  IPL 2025
    IPL प्लेऑफ में पहले बल्लेबाजी करते हुए बनाए गए सबसे छोटे स्कोर पर एक नजर  IPL 2025
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025