NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / हॉकी विश्व कप 2023: भारत में होने जा रहे इस टूर्नामेंट से जुड़ी हर अहम जानकारी
    अगली खबर
    हॉकी विश्व कप 2023: भारत में होने जा रहे इस टूर्नामेंट से जुड़ी हर अहम जानकारी
    हॉकी विश्व कप का आयोजन लगातार दूसरी बार भारत में हो रहा है (तस्वीर: ट्विटर/@TheHockeyIndia)

    हॉकी विश्व कप 2023: भारत में होने जा रहे इस टूर्नामेंट से जुड़ी हर अहम जानकारी

    लेखन मनोज शर्मा
    Jan 09, 2023
    10:36 pm

    क्या है खबर?

    पुरुष हॉकी विश्व कप का 15वां संस्करण भारत में 13 से 29 जनवरी तक ओडिशा में आयोजित होने जा रहा है।

    भारतीय हॉकी टीम ने आखिरी बार वर्ष 1975 में ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। भारत इस बार टूर्नामेंट के मजबूत खिताबी दावेदारों में से एक है।

    भारत को पूल-D में इंग्लैंड, स्पेन और वेल्स के साथ रखा गया है।

    आइये जानते हैं हॉकी विश्व कप से जुड़ी अन्य रोचक जानकारी।

    शेड्यूल

    टूर्नामेंट की अहम तारीखें

    भुवनेश्वर का कलिंगा स्टेडियम और राउरकेला का बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम पूरे हॉकी विश्व कप की मेजबानी करेगा।

    अर्जेंटीना और दक्षिण अफ्रीका के बीच 13 जनवरी को टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला खेला जाएगा।

    क्वार्टर फाइनल मुकाबले 24 और 25 जनवरी को खेले जाएंगे, इसके अलावा सेमीफाइनल मुकाबले 27 जनवरी को खेले जाएंगे।

    हॉकी विश्व कप का फाइनल मुकाबला 29 जनवरी को भुवनेश्वर में खेला जाएगा।

    पूल

    चार पूल में बांटी गई 16 टीमें

    टूर्नामेंट में भाग लेने वाले सभी 16 टीमों को चार पूल में बांटा गया है, जो इस प्रकार है-

    पूल-A: ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, फ्रांस और दक्षिण अफ्रीका।

    पूल-B: बेल्जियम, जर्मनी, दक्षिण कोरिया और जापान।

    पूल-C: नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, मलेशिया और चिली।

    पूल-D: भारत, इंग्लैंड, स्पेन और वेल्स।

    ग्रुप विजेता सीधे क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगे।

    प्रत्येक पूल से दूसरे और तीसरे स्थान की टीमें क्रॉस ओवर में प्रतिस्पर्धा करेंगी, जहां से चार और टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचेंगी।

    प्रदर्शन

    हॉकी विश्व कप में भारत का प्रदर्शन

    भारत ने आखिरी बार 1975 में विश्व कप जीता था। इसके बाद क्रमशः 1973 और 1971 में दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया था। 2018 संस्करण में भारतीय टीम छठे स्थान पर रही।

    1982 के बाद यह पहला मौका होगा जब भारत पिछले ओलंपिक से पदक विजेता के रूप में हॉकी विश्व कप में खेलेगा।

    भारत ने 2020 टोक्यो ओलंपिक में कांस्य जीतकर 41 साल का लंबा इंतजार खत्म किया था।

    मेजबानी

    भारत चौथी बार हॉकी विश्व कप की मेजबानी करेगा

    यह चौथा अवसर होगा जब भारत हॉकी विश्व कप की मेजबानी करेगा।

    इससे पूर्व भारत ने वर्ष 1982 (मुंबई), 2010 (दिल्ली) और 2018 (ओडिशा) में तीन बार इस टूर्नामेंट की मेजबानी की है।

    किसी देश द्वारा हॉकी विश्व कप की मेजबानी की यह सबसे बड़ी संख्या होगी।

    विशेष रूप से, भारत लगातार दो बार टूर्नामेंट की मेजबानी करने वाला पहला देश भी बन जाएगा, जो अपने आप में एक खास उपलब्धि है।

    भारतीय टीम

    भारत की 18 सदस्यीय टीम

    गोलकीपर: पीआर श्रीजेश, कृष्णा पाठक।

    डिफेंडर: जरमनप्रीत सिंह, सुरेंद्र कुमार, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), वरुण कुमार, अमित रोहिदास (उप-कप्तान), नीलम संजीप एक्स।

    मिडफील्डर: मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, नीलकांत शर्मा, शमशेर सिंह, विवेक सागर प्रसाद, आकाशदीप सिंह।

    फॉरवर्ड : मनदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, अभिषेक, सुखजीत सिंह।

    स्टैंडबाय: राजकुमार पाल, जुगराज सिंह।

    जानकारी

    हॉकी विश्व कप कहां देखें?

    हॉकी विश्व कप मैचों का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा, जबकि लाइव-स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध होगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हॉकी विश्व कप
    भारतीय हॉकी टीम
    हॉकी टूर्नामेंट

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    हॉकी विश्व कप

    रानी रामपाल ने जीता 'वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर' अवार्ड, जानिए कैसे यहां तक पहुंची हॉकी समाचार
    भारत को तीन ओलंपिक गोल्ड मेडल जिताने वाले बलबीर सिंह सीनियर का निधन भारतीय हॉकी टीम
    पुरुष जूनियर हॉकी विश्व कप 2021 के लिए पाकिस्तान की टीम भारत पहुंची हॉकी समाचार
    विश्व कप के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम का ऐलान, रानी रामपाल नहीं चुनी गई भारतीय महिला हॉकी टीम

    भारतीय हॉकी टीम

    आज से शुरू होगा हॉकी वर्ल्ड कप, जानिये भारतीय टीम का इतिहास और अन्य जानकारियां पाकिस्तान समाचार
    हॉकी वर्ल्ड कप: भारत ने अफ्रीका को 5-0 से हराया, बेल्ज़ियम ने भी दर्ज की जीत हॉकी टूर्नामेंट
    #ChampsYouShouldKnow: हॉकी के जादूगर धनराज पिल्लै, जिन्होंने भारतीय हॉकी को नई ऊचाइयों पर पहुंचाया हॉकी टूर्नामेंट
    FIH मेल प्लेयर ऑफ द ईयर अवार्ड जीतने वाले पहले भारतीय हॉकी खिलाड़ी बने मनप्रीत सिंह हॉकी समाचार

    हॉकी टूर्नामेंट

    हॉकी वर्ल्ड कप: ऑस्ट्रेलिया ने की विजयी शुरुआत, चीन ने इंग्लैंड को चौंकाया हॉकी समाचार
    हॉकी वर्ल्ड कप: भारत बनाम बेल्ज़ियम मुकाबला ड्रॉ, कनाडा ने भी अफ्रीका से खेला ड्रॉ हॉकी समाचार
    हॉकी वर्ल्ड कप: अर्जेंटीना ने न्यूजीलैंड को 3-0 से पीटा, फ्रांस बनाम स्पेन मुकाबला रहा ड्रॉ हॉकी समाचार
    हॉकी वर्ल्ड कप: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 3-0 से हराया, चीन बनाम आयरलैंड मुकाबला रहा ड्रॉ हॉकी वर्ल्ड लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025