NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / सौरव गांगुली की जगह BCCI के नए अध्यक्ष बन सकते हैं रोजर बिन्नी- रिपोर्ट
    अगली खबर
    सौरव गांगुली की जगह BCCI के नए अध्यक्ष बन सकते हैं रोजर बिन्नी- रिपोर्ट
    रोजर बिन्नी 1983 वनडे विश्व कप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य थे

    सौरव गांगुली की जगह BCCI के नए अध्यक्ष बन सकते हैं रोजर बिन्नी- रिपोर्ट

    लेखन मनोज शर्मा
    Oct 08, 2022
    07:04 pm

    क्या है खबर?

    पूर्व भारतीय क्रिकेटर रोजर बिन्नी जल्द ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के नए अध्यक्ष बन सकते हैं।

    विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिन्नी के वर्तमान अध्यक्ष सौरव गांगुली की जगह लेने की पूरी-पूरी संभावना है। अध्यक्ष पद की रेस में उनका दावा सबसे प्रबल है।

    वर्तमान सचिव जय शाह का दूसरे कार्यकाल के लिए चुना जाना भी तय नजर आ रहा है।

    आइये आपको बताते हैं BCCI चुनावों से जुड़ी अन्य अहम जानकारी।

    जानकारी

    बिन्नी कर्नाटक और गांगुली अपने-अपने राज्यों का करेंगे प्रतिनिधित्व

    67 वर्षीय बिन्नी वर्तमान में कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) के अध्यक्ष हैं। उन्हें BCCI की आगामी वार्षिक आम बैठक (AGM) में कर्नाटक का प्रतिनिधित्व करने के लिए नामित किया गया है।

    इससे पहले, KSCA के संतोष मेनन AGM में राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले थे, लेकिन अब बिन्नी उनकी जगह ये जिम्मेदारी संभालेंगे।

    वहीं गांगुली, बंगाल क्रिकेट संघ (CAB) का प्रतिनिधित्व करेंगे।

    आंकड़े

    सीनियर चयन समिति सदस्य भी रह चुके हैं बिन्नी

    पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज बिन्नी ने आठ साल (1979-1987) के अंतरराष्ट्रीय करियर में 99 मैचों में 124 विकेट लिए।

    27 टेस्ट मैचों में उनके नाम 3.21 की इकॉनमी से 47 विकेट दर्ज हैं। वहीं 72 वनडे मैचों में उन्होंने 4.59 की इकॉनमी से 77 विकेट लिए हैं।

    उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि तो यही है कि वे 1983 में वनडे विश्व कप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य थे।

    वे BCCI की सीनियर सिलेक्शन कमेटी के सदस्य भी रह चुके हैं।

    संभावना

    ICC चेयरमैन बनेंगे गांगुली?

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गांगुली की नजरें इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) का चेयरमैन बनने पर टिकी हुई हैं।

    ICC के वर्तमान चेयरमैन ग्रेग बार्कले का कार्यकाल जल्द ही समाप्त होने वाला है। जिसमें गांगुली भी रेस में शामिल हो सकते हैं।

    चेयरमैन के चुनाव में कुछ बदलाव किए गए हैं, अब लोगों को दो तिहाई वोट हासिल करने की जरूरत नहीं है।

    अब जो भी व्यक्ति चुनाव में 51 प्रतिशत वोट हासिल कर लेगा उसे चेयरमैन बना दिया जाएगा।

    चुनाव

    BCCI के इन पदों पर होंगे चुनाव

    BCCI के चुनाव सम्पन्न करवाने की जिम्मेदारी भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एके जोती पर होगी।

    मुंबई में AGM के दिन BCCI संविधान के नियम-6 के तहत पांच पदों (अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष) पर पदाधिकारियों का चुनाव होगा।

    इसके अलावा भारत में क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था के संविधान के नियम 14 के तहत अपेक्स काउंसिल के लिए एक सदस्य और गवर्निंग काउंसिल के लिए दो पदों पर भी चुनाव होंगे।

    प्रक्रिया

    18 अक्टूबर को घोषित होंगे चुनाव परिणाम

    अंतिम मतदाता सूची जारी होने के साथ दावेदारों को नामांकन आवेदन (व्यक्तिगत रूप से) दाखिल करने के लिए दो दिन (11-12 अक्टूबर) का समय दिया जाएगा।

    14 अक्टूबर नामांकन वापस लेने की तारीख (व्यक्तिगत रूप से) होगी।

    चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के नाम 15 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

    चुनाव और परिणाम की घोषणा 18 अक्टूबर को होगी।

    नियम

    ये हैं BCCI चुनाव के नियम

    पूर्ण सदस्यों को अपने प्रतिनिधियों को नामित करते समय उनके बारे में उचित जानकारी देनी होगी।

    एक प्रतिनिधि को तभी पात्र माना जाएगा, जब उसका आवेदन आवश्यक सभी औपचारिकताओं को पूरा करता हो।

    अगर BCCI चुनाव के लिए किसी को अपात्र के रूप में प्रस्तावित करता है, तो प्रतिनिधि के लिए कोई रिप्लेसमेंट नहीं होगा।

    निर्वाचन अधिकारी को चुनाव के संबंध में किसी भी मामले के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने का अधिकार है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    BCCI
    क्रिकेट समाचार
    सौरव गांगुली
    भारतीय क्रिकेट टीम

    ताज़ा खबरें

    हमास गाजा प्रमुख मोहम्मद सिनवार मारा गया, इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने की पुष्टि हमास
    ऋतिक रोशन लेकर आ रहे ये 5 दमदार फिल्में, आपको किसका है इंतजार? ऋतिक रोशन
    'मेट्रो... इन दिनों' का पहला गाना 'जमाना लगे' जारी, अरिजीत सिंह ने दी आवाज सारा अली खान
    अंतरिक्ष में ज्यादातर चीजें क्यों दिखती हैं रंगहीन? यहां जानिए वजह अंतरिक्ष

    BCCI

    भारत बनाम वेस्टइंडीज: टी-20 सीरीज में दर्शकों के लिए CAB ने किया BCCI से अनुरोध सौरव गांगुली
    रोहित शर्मा बने नए भारतीय टेस्ट कप्तान, BCCI ने बताया क्या है भविष्य का प्लान विराट कोहली
    हार्दिक पंड्या के रणजी में नहीं खेलने को लेकर मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा का बड़ा बयान रणजी ट्रॉफी
    रिद्धिमान साहा को पत्रकार द्वारा 'धमकी' देने वाले मामले की जांच करेगी BCCI रिद्धिमान साहा

    क्रिकेट समाचार

    दूसरा टी-20: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 238 रनों का लक्ष्य, सूर्यकुमार-राहुल ने लगाए अर्धशतक भारतीय क्रिकेट टीम
    टी-20 क्रिकेट में विराट कोहली के 11,000 रन पूरे, ऐसा करने वाले पहले भारतीय विराट कोहली
    दूसरा टी-20: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज में बनाई अजेय बढ़त, बनाए ये रिकॉर्ड्स भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: दूसरे टी-20 में शतक लगाकर डेविड मिलर ने बनाए ये बड़े रिकॉर्ड्स दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    सौरव गांगुली

    BCCI के पूर्व स्कोरर की गांगुली से रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने के साथ आर्थिक फायदों की अपील BCCI
    #BirthdaySpecial: 40वां जन्मदिन मना रहे धोनी के अदभुत सफर पर एक नजर महेंद्र सिंह धोनी
    #BirthdaySpecial: सौरव गांगुली की कप्तानी के कुछ यादगार लम्हे टेस्ट क्रिकेट
    सौरव गांगुली ने की अपनी बायोपिक बनने की पुष्टि, रणबीर निभा सकते हैं मुख्य किरदार क्रिकेट समाचार

    भारतीय क्रिकेट टीम

    चोट के कारण टी-20 विश्व कप से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह- रिपोर्ट क्रिकेट समाचार
    टी-20 विश्व कप: बुमराह का विकल्प हो सकते हैं शमी या सिराज, जानिए दोनों के आंकड़े मोहम्मद शमी
    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: आखिरी दो टी-20 मैचों के लिए बुमराह की जगह आए सिराज जसप्रीत बुमराह
    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम से जुड़े जरुरी आंकड़े दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025