NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / #BirthdaySpecial: 40वां जन्मदिन मना रहे धोनी के अदभुत सफर पर एक नजर
    खेलकूद

    #BirthdaySpecial: 40वां जन्मदिन मना रहे धोनी के अदभुत सफर पर एक नजर

    #BirthdaySpecial: 40वां जन्मदिन मना रहे धोनी के अदभुत सफर पर एक नजर
    लेखन Neeraj Pandey
    Jul 07, 2021, 12:51 pm 1 मिनट में पढ़ें
    #BirthdaySpecial: 40वां जन्मदिन मना रहे धोनी के अदभुत सफर पर एक नजर

    सालों से कई महान क्रिकेटर्स भारतीय टीम के लिए खेलते नजर आए हैं। महेन्द्र सिंह धोनी भी उन महान क्रिकेटर्स में से एक हैं जिन्होंने अपने टच से खेल में क्रांति लाने का काम किया है। खेल के प्रति उनके नजरिए ने उन्हें एकदम अलग साबित किया है। पूर्व भारतीय कप्तान धोनी बुधवार (07 जुलाई) को 40 साल के हो गए हैं और उनके जन्मदिन पर हम एक नजर डाल रहे हैं उनके अदभुत सफर पर।

    धोनी को टीम में लाए थे गांगुली

    स्थाई विकेटकीपर नहीं होने के कारण राहुल द्रविड़ को मजबूरी में कई दफा विकेटकीपिंग करनी पड़ती थी। भले ही टीम मैनेजमेंट ने कई विकेटकीपर्स को आजमाया, लेकिन उनमें से कोई भी सफल साबित नहीं हो सका। 2004 बांग्लादेश दौरे के लिए कप्तान सौरव गांगुली ने लंबे बालों वाले रांची के महेन्द्र सिंह धोनी को टीम में शामिल किया। हालांकि, इंटरनेशनल डेब्यू पर वह खाता खोले बिना ही रनआउट हो गए थे।

    लगातार धोनी को बैक कर रहे थे दादा

    दादा को धोनी में कुछ स्पेशल दिखा था और यही कारण था कि वह लगातार उन्हें बैक कर रहे थे और फिर पाकिस्तान के खिलाफ धोनी ने दादा को सही साबित किया। धोनी को नंबर तीन पर प्रमोट करने का गांगुली का फैसला सही साबित हुआ और विशाखापट्टनम में 148 रनों की धमाकेदार पारी खेली। कुछ महीनों बाद ही उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 183 रन बनाकर अपना जलवा बिखेरा था।

    मार्की विकेटकीपर के रूप में स्थापित हो गए धोनी

    अगले दो सालों में धोनी सभी फॉर्मेट में टीम के स्थाई विकेटकीपर के रूप में खेलने लगे। पाकिस्तान, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ निरंतरता के साथ प्रदर्शन करके उन्होंने अपनी जगह पक्की कर ली। उस दौर में उन्होंने युवराज सिंह के साथ कई अच्छी साझेदारियां करके खूब सुर्खियां बटोरी। 2007 विश्वकप में खराब प्रदर्शन के बाद उनकी जगह पर सवाल उठने लगे।

    धोनी की कप्तानी की शुरुआत

    टी-20 विश्वकप के पहले संस्करण में धोनी को कप्तानी करने का मौका मिला और इसके साथ ही उन्होंने अपने आलोचकों को शांत करा दिया। ऐतिहासिक बॉल आउट में नॉन-रेगुलर गेंदबाजों से गेंदबाजी कराने से लेकर फाइनल का आखिरी ओवर जोंगिदर शर्मा से कराने तक धोनी ने टूर्नामेंट में कई अटपटे निर्णय लिए। ऐसे ही निर्णयों के साथ धोनी ने भारत को टी-20 विश्वकप जिताया और उनके दौर की शुरुआत हुई।

    धोनी की कप्तानी में भारत ने हासिल की सफलता

    अनिल कुंबले के संन्यास लेने ते बाद धोनी को तीनों फॉर्मेट में भारत का कप्तान बना दिया गया। 2007-08 में कप्तान धोनी ने सफलता हासिल करते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कॉमनवेल्थ बैंक सीरीज़ जिताई। अगले कुछ सालों में भारतीय टीम ने ICC टेस्ट रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया और कई अच्छे मल्टीनेशनल टूर्नामेंट्स जीते। इस दौर में उनकी खुद की बल्लेबाजी भी काफी अच्छी रही और वह मैच फिनिशर बनने लगे।

    धोनी की कप्तानी में भारत ने जीता विश्वकप और चैंपियन्स ट्रॉफी

    2011 में धोनी की कप्तानी में भारत ने 28 साल के इंतजार के बाद अपना दूसरा विश्वकप खिताब जीता। लगातार विदेशों में टेस्ट गंवाने और आलोचना झेलने के बावजूद धोनी की टीम ने 2013 चैंपियन्स ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया था। एक साल बाद धोनी ने धीरे से टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया और फिर 2017 में कोहली को तीनों फॉर्मेट की कप्तानी सौंप दी।

    धोनी के रिकॉर्ड्स पर एक नजर

    धोनी ICC के तीनों खिताब जीतने वाले विश्व के पहले और इकलौते कप्तान हैं। कप्तानी छोड़ने के तीन साल बाद भी वह भारत के सबसे सफल लिमिटेड ओवर्स कप्तान हैं। उन्होंने 110 वनडे और 41 टी-20 जीत हासिल की हैं। यदि उनकी बल्लेबाजी की बात करें तो वह भारत के लिए सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों में से एक हैं। उन्होंने 538 मैचों में 44.96 की औसत के साथ 17,266 रन बनाए हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    महेन्द्र सिंह धोनी
    सौरव गांगुली
    भारतीय क्रिकेट टीम
    2011 क्रिकेट विश्व कप

    ताज़ा खबरें

    'भोला' से पहले इन फिल्मों में नजर आ चुकी है अजय देवगन और तब्बू की जोड़ी अजय देवगन
    IPL 2023: क्या है गुजरात टाइटंस की ताकत और कमजोरी? जानिए टीम का सटीक विश्लेषण  गुजरात टाइटंस
    राधा वेंबु ने भाई के साथ मिलकर की थी जोहो की स्थापना, जानिए इनकी संपत्ति जोहो
    पहला टी-20: वेस्टइंडीज ने दक्षिण अफ्रीका को 3 विकेट से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    महेन्द्र सिंह धोनी

    सुरेश रैना ने बताया कैसे धोनी को हल्के में लेना पूर्व क्रिकेटर को पड़ा था भारी सुरेश रैना
    IPL: महेन्द्र सिंह धोनी हैं सबसे सफल कप्तान, आज भी सबसे अधिक है उनका जीत प्रतिशत इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: मैथ्यू हेडन ने उठाया धोनी की उम्र पर सवाल, CSK को दी चेतावनी  चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL 2023 में ये होंगे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी, जानिए कैसे हैं उनके आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग

    सौरव गांगुली

    कोहली ने गांगुली को पछाड़कर हासिल की बड़ी उपलब्धि, 16वीं बार किया वनडे में ऐसा कारनामा  विराट कोहली
    IPL 2023: ऋषभ पंत को भारत के लिए खेलने में लग सकते हैं 2 साल- गांगुली  इंडियन प्रीमियर लीग
    ऋषभ पंत को भारतीय टीम में लौटने में कितना समय लगेगा? सौरव गांगुली ने दिया जवाब ऋषभ पंत
    केएल राहुल को लेकर कप्तान और कोच का मत सर्वोपरि, आलोचना आम बात- सौरव गांगुली केएल राहुल

    भारतीय क्रिकेट टीम

    भारतीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज दौरे पर खेलेगी 2 अतिरिक्त टी-20 मुकाबले क्रिकेट समाचार
    भारतीय बल्लेबाजी क्रम के लिए चुनौती बना नंबर-4 पर चयन, 2019 से नहीं मिला ठोस विकल्प श्रेयस अय्यर
    NCA को लेकर BCCI की सख्ती, दी खिलाड़ियों की चोट ढंग से देखने की चेतावनी  BCCI
    15 साल बाद पाकिस्तान में खेला जाएगा एशिया कप, भारत-पाकिस्तान एक ही ग्रुप में रहेंगे- रिपोर्ट एशिया कप क्रिकेट

    2011 क्रिकेट विश्व कप

    बांग्लादेश ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जेमी सिडंस को बनाया अपना नया बल्लेबाजी कोच क्रिकेट समाचार
    एक साल पहले धोनी ने कहा था अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा, ऐसा रहा उनका सफर महेन्द्र सिंह धोनी
    अब भी गौतम गंभीर के नाम हैं इंटरनेशनल क्रिकेट में ये बड़े रिकॉर्ड्स क्रिकेट समाचार
    #ThankYouDhoni: धोनी का नाम सुनते ही फैंस के दिमाग में आती हैं ये पांच चीजें महेन्द्र सिंह धोनी

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023