NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / रोहित शर्मा बने नए भारतीय टेस्ट कप्तान, BCCI ने बताया क्या है भविष्य का प्लान
    अगली खबर
    रोहित शर्मा बने नए भारतीय टेस्ट कप्तान, BCCI ने बताया क्या है भविष्य का प्लान
    तस्वीर- Twitter/@ICC

    रोहित शर्मा बने नए भारतीय टेस्ट कप्तान, BCCI ने बताया क्या है भविष्य का प्लान

    लेखन Neeraj Pandey
    Feb 19, 2022
    07:24 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने रोहित शर्मा को टेस्ट टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है। इसका मतलब है कि अब रोहित तीनों फॉर्मेट में भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे। टेस्ट कप्तान के रूप में रोहित की पहली सीरीज श्रीलंका के खिलाफ होनी है।

    पिछले साल के अंत में रोहित ने टी-20 और वनडे टीम की कप्तानी हासिल की थी।

    आइए जानते हैं पूरी खबर और मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा द्वारा दिया गया बयान।

    बयान

    टेस्ट कप्तानी के लिए पहली पसंद थे रोहित- चेतन शर्मा

    भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने कहा है कि रोहित टेस्ट कप्तानी के लिए पहली पसंद थे और वह जब तक उपलब्ध रहेंगे तब तक टेस्ट कप्तान बने रहेंगे।

    शर्मा ने आगे कहा, "रोहित शर्मा हमारे देश के नंबर एक क्रिकेटर हैं और सबसे अहम बात है कि वह तीनों फॉर्मेट खेलते हैं। महत्वपूर्ण बात है कि हम रोहित को कैसे मैनेज करेंगे और आज के खिलाड़ी प्रोफेशनल हैं। खिलाड़ियों को अपने शरीर के बारे में पता है।"

    तैयारी

    रोहित के अंडर तैयार किए जाएंगे भविष्य के कप्तान- चेतन

    चेतन ने आगे कहा कि अब आगे उनका प्लान है कि वे रोहित की कप्तानी में एक-दो खिलाड़ियों को भविष्य में कप्तान बनने के लिए तैयार करेंगे।

    उन्होंने कहा, "हमारे लिए रोहित जितने अधिक समय तक कप्तानी करते हैं हम खुश रहेंगे। हम समय आने पर निर्णय ले सकते हैं। कोई भी चोटिल हो सकता है और किसी भी तरह की समस्या हो सकती है, लेकिन उम्मीद करते हैं कि फिलहाल सबकुछ ठीक हो।"

    कप्तानी

    कप्तानी को लेकर काफी अच्छी दिशा में चल रही है भारतीय टीम

    पिछले कुछ सालों की बात करें तो भारतीय टीम में कप्तानी को लेकर काफी एहतियात बरता गया है। महेन्द्र सिंह धोनी ने कप्तानी छोड़ने से पहले विराट कोहली को तैयार किया था और कोहली ने लगभग सात साल तक राष्ट्रीय टीम को लीड किया है।

    अब कोहली के जाने तक रोहित अच्छे विकल्प के तौर पर मौजूद थे। रोहित के बाद ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल को भविष्य के कप्तान के तौर पर देखा जा रहा है।

    आंकड़े

    अंतरराष्ट्रीय मैचों में ऐसा रहा है कप्तान रोहित का प्रदर्शन

    भारत ने अब तक रोहित की कप्तानी में खेले 24 में से 20 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। कप्तान के तौर पर रोहित ने केवल चार मैच गंवाए हैं। रोहित ने अब तक 13 वनडे में टीम की कप्तानी है और 11 में जीत हासिल की है। 84.61 की जीत प्रतिशत रखने वाले रोहित ने केवल दो ही मैच गंवाए हैं।

    उन्होंने अब तक टेस्ट में भारत की कप्तानी नहीं की है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विराट कोहली
    BCCI
    रोहित शर्मा
    भारतीय क्रिकेट टीम

    ताज़ा खबरें

    क्यों सूर्य का रंग पृथ्वी से पीला आता है नजर?  सौरमंडल
    पानी में डूबी सड़कों पर कार चलाने के हैं कई नुकसान, बरतें ये सावधानियां  कार
    विराट कोहली ने RCB से खेलते हुए 9,000 रन पूरे किए, हासिल की ये उपलब्धि विराट कोहली
    IPL 2025: ऋषभ पंत ने RCB के खिलाफ लगाया शतक, जानिए उनके आंकड़े ऋषभ पंत

    विराट कोहली

    क्या तीन बड़े प्रोजेक्ट्स के साथ फिल्मों में वापसी करेंगी अनुष्का शर्मा? बॉलीवुड समाचार
    सभी अधिकारियों ने कोहली से टी-20 कप्तानी नहीं छोड़ने का किया था अनुरोध- चेतन शर्मा BCCI
    भारत के अगले कप्तान के रूप में तैयार किए जा रहे हैं अनुभवी केएल राहुल BCCI
    विराट कोहली की बायोपिक में काम करना चाहते हैं कार्तिक आर्यन बायोपिक

    BCCI

    IPL 2022: नई फ्रेंचाइजियों के लिए 7-10 हजार करोड़ रूपये की उम्मीद कर रही है BCCI इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: लखनऊ और अहमदाबाद होंगी नई टीमें, CVC कैपिटल और RPSG ग्रुप ने हासिल किए अधिकार इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: प्रसारण अधिकार खरीदने के लिए साथ मिलकर बोली लगा सकती है सोनी और अमेजन प्राइम इंडियन प्रीमियर लीग
    भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच पद के लिए विक्रम राठौर ने दोबारा किया आवेदन भारतीय क्रिकेट टीम

    रोहित शर्मा

    टी-20 विश्व: भारत बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले में इन खिलाड़ियों के बीच होगी तगड़ी बैटल विराट कोहली
    टी-20 विश्व कप: सेमीफाइनल में नहीं पहुंचा भारत तो जाएगी कोहली की वनडे कप्तानी- रिपोर्ट विराट कोहली
    टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 3,000 रन पूरे करने की कगार पर हैं रोहित, जानें उनके आंकड़े क्रिकेट समाचार
    कौन होगा भारतीय टी-20 टीम का अगला कप्तान? कोहली-शास्त्री ने दिए संकेत विराट कोहली

    भारतीय क्रिकेट टीम

    कप्तानी छोड़ने के बाद बल्लेबाज के रूप में अपने योगदान पर कोहली ने कही बड़ी बात विराट कोहली
    भारत बनाम वेस्टइंडीज: टी-20 सीरीज में मैदान में आ सकेंगे 75 प्रतिशत दर्शक क्रिकेट समाचार
    भारत बनाम वेस्टइंडीज: दर्शकों के बिना ही खेली जाएगी अहमदाबाद में होने वाली वनडे सीरीज अहमदाबाद
    भारत बनाम वेस्टइंडीज: वनडे सीरीज में अब तक कैसा रहा है दोनों टीमों का प्रदर्शन? क्रिकेट समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025