NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / FIFA विश्व कप: क्रोएशिया ने मोरक्को को 2-1 से हराकर हासिल किया तीसरा स्थान
    अगली खबर
    FIFA विश्व कप: क्रोएशिया ने मोरक्को को 2-1 से हराकर हासिल किया तीसरा स्थान
    FIFA विश्व कप में क्रोएशिया की टीम तीसरे नंबर पर रही (तस्वीर: ट्विटर/@FIFAWorldCup)

    FIFA विश्व कप: क्रोएशिया ने मोरक्को को 2-1 से हराकर हासिल किया तीसरा स्थान

    लेखन आदर्श कुमार
    Dec 17, 2022
    10:41 pm

    क्या है खबर?

    FIFA विश्व कप में तीसरे स्थान का मुकाबला क्रोएशिया और मोरक्को के बीच खेला गया।

    इस मैच को क्रोएशिया ने 2-1 से अपने नाम कर लिया। मैच के शुरुआती 9 मिनट में ही दो गोल हो चुके थे।

    मोरक्को की टीम विश्व कप के इतिहास में पहली बार सेमीफाइनल में पहुंची थी।

    उसमें फ्रांस ने उसे हराया था। क्रोएशिया के कप्तान लुका मॉड्रिच का यह आखिरी विश्व कप मैच रहा।

    आईए इस रोमांचक मुकाबले पर एक नजर डालते हैं।

    मोरक्को

    कैसे और कब दागे गए गोल?

    पहले सातवें मिनट में क्रोएशिया के ग्वार्दियोल ने हेडर से शानदार गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई थी।

    इसके बाद नौवें मिनट में मोरक्को ने शानदार वापसी की और अशरफ दारी ने एक कमाल के हेडर के साथ गोल दाग स्कोर 1-1 से बराबरी पर ला दिया।

    42वें मिनट में क्रोएशिया के मिस्लाव ओरसिच ने गोल दागकर अपनी टीम को मोरक्को पर 2-1 की बढ़त दिला दी।

    उसके बाद मोरक्को की टीम गोल करने में असफल रही।

    जोस्को ग्वार्दियोल

    जोस्को ग्वार्दियोल ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड

    क्रोएशिया के जोस्को ग्वार्दियोल विश्व कप में गोल करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। उनकी उम्र फिलहाल 20 साल और 328 दिन है।

    इससे पहले यह रिकॉर्ड इविचा ओलिच के नाम था। उन्होंने 2002 में इटली के खिलाफ 22 साल 267 दिन की उम्र में गोल दागा था।

    ग्वार्दियोल ने इवान पेरिसिच के असिस्ट पर गोल किया।

    बता दें कि क्रोएशिया विश्व रैंकिंग में 12वें नंबर पर है, जबकि मोरक्को 22वें स्थान पर है।

    क्रोएशिया

    तीसरी बार आमने सामने हुई दोनों टीमें

    दोनों टीमों के बीच अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में ये तीसरी भिड़ंत थी।

    पहली बार दोनों टीमें 1996 में हसन II ट्रॉफी में आमने सामने आए थे। वह मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा था।

    इस विश्व कप के ग्रुप मैच में दोनों टीमों के बीच मुकाबला हुआ था। दोनों टीमों की ओर से एक भी खिलाड़ी गोल नहीं कर पाए थे और मुकाबला ड्रॉ रहा था।

    आज दोनों टीमें तीसरी बार आमने-सामने हुईं और यह मैच क्रोएशिया ने अपने नाम कर लिया।

    अर्जेंटीना

    रविवार को खेला जाएगा खिताबी मुकाबला

    टूर्नामेंट का फाइनल मैच अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच खेला जाएगा।

    ये मैच भारतीय समयानुसार 18 दिसंबर को रात 8:30 बजे शुरू होगा।

    इस मुकाबले को आप जियो सिनेमा ऐप या वेबसाइट पर देख सकते हैं।

    अर्जेंटीना 2014 वर्ल्ड कप के फाइनल में गया था। उसे जर्मनी ने फाइनल में 1-0 से हराया था। लियोनल मेसी के लिए यह विश्व कप का दूसरा फाइनल होगा।

    वहीं, फ्रांस की टीम 2018 में क्रोएशिया को हराकर चैंपियन बनी थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    फीफा विश्व कप
    फुटबॉल समाचार
    फुटबॉल रिकॉर्ड्स
    FIFA विश्व कप 2022

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: श्रेयस अय्यर ने DC के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: SRH बनाम KKR मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए अरुण जेटली स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    एकमात्र टेस्ट: इंग्लैंड ने जिम्बाब्वे को हराया, शोएब बशीर ने झटके 6 विकेट इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    प्रधानमंत्री मोदी 26-27 मई को गुजरात में करेंगे 24,000 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन गुजरात

    फीफा विश्व कप

    फीफा विश्व कप: कतर में खेलेंगी 32 टीमें, फीफा ने टीम ब़ढ़ाने का प्लान किया ड्रॉप फुटबॉल समाचार
    मुझे नहीं पता 2022 फीफा विश्व कप में खेल पाउंगा या नहीं- लियोनल मेसी लियोनल मेसी
    2022 फीफा विश्व कप मेज़बानी: पूर्व UEFA प्रेसीडेंट माइकल प्लातिनी गिरफ्तार, जानें क्या है मामला FIFA
    इंटरनेशनल खिताब के बिना ही खत्म हो सकता है मेसी का इंटरनेशनल करियर, जानें कारण लियोनल मेसी

    फुटबॉल समाचार

    800 करियर गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने रोनाल्डो, जानें उनके अदभुत आंकड़े रियल मैड्रिड
    2021 में खेले गए 5 बेस्ट चैंपियन्स लीग मुकाबलों पर एक नजर चेल्सी FC
    चैंपियन्स लीग: लास्ट-16 में रियल मैड्रिड के सामने होंगे मेसी, ऐसा है पूरा ड्रॉ क्रिस्टियानो रोनाल्डो
    भारतीय फुटबॉल के लेजेंड बाईचुंग भूटिया से जुड़ी अहम बातें भारतीय फुटबॉल टीम

    फुटबॉल रिकॉर्ड्स

    #MCIvMUN: मार्शियाल ने की थिएरी ऑनरी और एरिक कैंटोना की बराबरी फुटबॉल समाचार
    फुटबॉल: 27-0 की रिकॉर्ड जीत के बावजूद निलंबित हुआ इस टीम का कोच, जानें कारण फुटबॉल समाचार
    36 साल के हुए रोनाल्डो, जानिए उनके द्वारा हासिल की गई उपलब्धियां फुटबॉल समाचार
    29 साल के हुए नेमार, जानिए उनके द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड्स और उपलब्धियां नेमार

    FIFA विश्व कप 2022

    फीफा विश्व कप: फीफा प्रेसीडेंट ने दिए 2022 विश्व कप में बड़े बदलाव के संकेत फीफा विश्व कप
    1983 और 2011 क्रिकेट विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम को फीफा ने दिया निमंत्रण क्रिकेट समाचार
    फीफा विश्व कप 2022: क्वालीफायर मुकाबले हुए घोषित, कतर के साथ ग्रुप E में है भारत फीफा विश्व कप
    इस तरह फीफा विश्व कप 2022 के लिए क्वालीफाई कर सकती है भारतीय फुटबॉल टीम फीफा विश्व कप
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025