NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / फीफा विश्व कप 2022: क्वालीफायर मुकाबले हुए घोषित, कतर के साथ ग्रुप E में है भारत
    अगली खबर
    फीफा विश्व कप 2022: क्वालीफायर मुकाबले हुए घोषित, कतर के साथ ग्रुप E में है भारत

    फीफा विश्व कप 2022: क्वालीफायर मुकाबले हुए घोषित, कतर के साथ ग्रुप E में है भारत

    लेखन Neeraj Pandey
    Jul 17, 2019
    04:33 pm

    क्या है खबर?

    फीफा विश्व कप 2022 के क्वालीफायर्स घोषित हो चुके हैं और भारत को ग्रुप E में रखा गया है।

    भारत के ग्रुप में AFC एशियन कप विजेता कतर भी शामिल है।

    क्वालीफायर का ड्रॉ आज दोपहर को कुआलालंपुर में निकाला गया जिसमें भारत की क्वालीफायर के दूसरे राउंड के भाग्य का पता चला।

    जानें भारत के ग्रुप में और कौन सी टीमें हैं और फीफा विश्व कप 2022 में खेलने के लिए भारत को क्या करना होगा।

    जानकारी

    ग्रुप E में होगा भारत

    यह कहा जा सकता है कि भारत को आसान ग्रुप मिला है क्योंकि उनके ग्रुप में कतर के अलावा बांग्लादेश और अफगानिस्तान जैसी टीमें हैं। ओमान भी इसी ग्रुप का हिस्सा है।

    मौका

    भारत के लिए है सुनहरा मौका

    फीफा विश्व कप में होस्ट नेशन को सीधी एंट्री मिलती है और उन्हें क्वालीफिकेशन मुकाबले नहीं खेलने पड़ते हैं।

    कतर 2022 फीफा विश्व कप का मेजबान है तो उन्हें क्वालीफिकेशन मुकाबले नहीं खेलने होंगे।

    यदि भारत अपने ग्रुप में दूसरे नंबर पर भी रहता है तो उसे ग्रुप का विनर माना जाएगा और वे सीधे तीसरे राउंड के क्वालीफायर में पहुंच जाएंगे।

    क्वालीफायर

    5 सितंबर से शुरु होगा भारत का अभियान

    5 सितंबर को भारत होम मैच में ओमान के खिलाफ क्वालीफायर की शुरुआत करेगा।

    भारत को फाइनल राउंड में पहुंचने के लिए कुल 8 मुकाबले खेलने होंगे।

    फीफा क्वालीफायर के लिए भारत का शेड्यूल:

    5 सितंबर: भारत बनाम ओमान।

    10 सितंबर: कतर बनाम भारत।

    15 अक्टूबर: भारत बनाम बांग्लादेश।

    14 नवंबर: अफगानिस्तान बनाम भारत।

    19 नवंबर: ओमान बनाम भारत।

    26 मार्च: भारत बनाम कतर।

    4 जून: बांग्लादेश बनाम भारत।

    9 जून: भारत बनाम अफगानिस्तान।

    फीफा विश्व कप

    इस तरह होगा विश्व कप में क्वालीफाई करने का समीकरण

    फीफा विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने के लिए सभी ग्रुपों से टॉप-8 और 4 बेस्ट रनर-अप टीमों को 6-6 के दो ग्रुपों में बांटा जाएगा।

    इन टीमों के बीच राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में मुकाबले खेले जाएंगे और इसमें 4 बेस्ट टीमों को सीधे फीफा विश्व कप में जाने का मौका मिलेगा।

    पांचवी टीम को इंटरकॉन्टिनेंटल प्ले-ऑफ खेलना होगा जिसमें जीत हासिल करके उनके पास फीफा विश्व कप में जाने का मौका होगा।

    एशियन कप

    AFC एशियन कप के लिए भी क्वालीफाई कर सकता है भारत

    कुल 8 ग्रुप हैं जिन्हें फीफा क्वालीफायर के मुकाबले खेलने हैं।

    सभी ग्रुपों में टॉप पर रहने वाली टीमें और चार बेस्ट रनर-अप टीमें विश्व कप क्वालीफायर के तीसरे राउंड में पहुंचेंगी।

    इसके अलावा ये 12 टीमें AFC एशियन कप के लिए सीधे क्वालीफाई कर लेंगी।

    बची हुई चार रनर-अप टीमें 2023 एशियन कप के तीसरे राउंड के क्वालीफायर में जगह बना लेंगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    फीफा विश्व कप
    भारतीय फुटबॉल टीम
    FIFA विश्व कप 2022

    ताज़ा खबरें

    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर बोले- सेना युद्ध लड़ने की तैयारी की ओर बढ़ रही है ब्रिटेन
    2030 तक AI संभालेगा इन मानवीय कार्यों की जिम्मेदारी, रिपोर्ट में दावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    IPL 2025 में कैसा रहा MI के कप्तान हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  मुंबई इंडियंस
    कार्तिक आर्यन की 'तू मेरी मैं तेरा...' में अनन्या पांडे की एंट्री, पहली झलक आई सामने कार्तिक आर्यन

    फीफा विश्व कप

    उरुग्वे के खिलाफ अपने जूतों पर उरुग्वे के झंडे के साथ खेलेंगे फ्रेंच स्टार ग्रीज़मन फ्रांस
    बैलन डे ऑर: आशावान हैं ग्रीज़मन लेकिन अवार्ड के लिए ग्रस्त नहीं बैलन डे ऑर
    बैलन डे ऑर: आखिर क्यों यह प्रतिष्ठित अवार्ड डिज़र्व करते हैं लूका मॉड्रिच FIFA
    आधी से ज़्यादा दुनिया ने लाइव देखा फीफा वर्ल्ड कप 2018, फीफा ने जारी किए आंकड़े फुटबॉल समाचार

    भारतीय फुटबॉल टीम

    एशियन कप 2019 की तैयारियों को लेकर कितना गंभीर है अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ? फुटबॉल समाचार
    इंडियन फुटबॉल: जॉर्डन बनाम इंडिया: मैच न्यूज, प्रीव्यू, टीवी इंफो फुटबॉल समाचार
    ISL 2018-19 मैच 44: बेंगलुरु बनाम पुणे, टीम न्यूज, मैच प्रीव्यू और टीवी इंफो फुटबॉल समाचार
    #Alvida2018: साल 2018 में भारतीय फुटबॉल की इन घटनाओं ने खूब बटोरी सुर्खियां फुटबॉल समाचार

    FIFA विश्व कप 2022

    फीफा विश्व कप: फीफा प्रेसीडेंट ने दिए 2022 विश्व कप में बड़े बदलाव के संकेत फीफा विश्व कप
    1983 और 2011 क्रिकेट विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम को फीफा ने दिया निमंत्रण क्रिकेट समाचार
    2022 फीफा विश्व कप मेज़बानी: पूर्व UEFA प्रेसीडेंट माइकल प्लातिनी गिरफ्तार, जानें क्या है मामला फीफा विश्व कप
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025