Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
इंडियन प्रीमियर लीग
विराट कोहली
क्रिकेट समाचार
फुटबॉल समाचार
बैडमिंटन
राष्ट्रमंडल खेल
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / 36 साल के हुए रोनाल्डो, जानिए उनके द्वारा हासिल की गई उपलब्धियां
खेलकूद

36 साल के हुए रोनाल्डो, जानिए उनके द्वारा हासिल की गई उपलब्धियां

36 साल के हुए रोनाल्डो, जानिए उनके द्वारा हासिल की गई उपलब्धियां
लेखन Neeraj Pandey
Feb 05, 2021, 01:01 pm 3 मिनट में पढ़ें
36 साल के हुए रोनाल्डो, जानिए उनके द्वारा हासिल की गई उपलब्धियां

फुटबॉल के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक क्रिस्टियानो रोनाल्डो 05 फरवरी को अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। पुर्तगाली सुपरस्टार रोनाल्डो अपने करियर में तमाम उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं और अब भी बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। अपनी प्रतिबद्धता और कड़ी मेहनत के कारण रोनाल्डो लगातार प्रशंसा हासिल करते रहे हैं। ऐसे में उनके जन्मदिन पर एक नजर डालते हैं अब तक उनके द्वारा हासिल की गई उपलब्धियों पर।

क्लब करियर
ऐसा रहा है रोनाल्डो का क्लब करियर

रोनाल्डो ने अब 875 मैचों में 660 क्लब करियर गोल दागे हैं। अब तक रोनाल्डो चार क्लबों के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने स्पोर्टिंग सीपी के लिए 31 मैचों में पांच गोल दागे हैं। इसके बाद मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए खेले 292 मैचों में उन्होंने 118 गोल दागे। रियल मैड्रिड के लिए खेले 438 मैचों में उन्होंन 450 गोल दागे। युवेंटस के लिए 112 मैच खेल चुके रोनाल्डो 87 गोल दाग चुके हैं।

अंतरराष्ट्रीय करियर
ऐसा रहा है रोनाल्डो का अंतरराष्ट्रीय करियर

पुर्तगाल के साथ यूरो चैंपियनशिप और UEFA नेशंस लीग जीत चुके रोनाल्डो अपने देश के लिए सबसे अधिक गोल दागने वाले खिलाड़ी हैं। रोनाल्डो ने पुर्तगाल के लिए खेले 170 मैचों में 102 गोल दागे हैं। आठ गोल और दागने के साथ ही रोनाल्डो अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सबसे अधिक गोल दागने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। फिलहाल यह रिकॉर्ड ईरान के पूर्व फुटबॉलर अली दई (109) के नाम है।

निरंतरता
रोनाल्डो ने लगातार 15 सीजन दागे हैं 20 या उससे अधिक गोल

क्लब फुटबॉल में रोनाल्डो ने लगातार 15 सीजन 20 या उससे अधिक गोल दागे हैं। 2006-07 सीजन से लेकर अब तक रोनाल्डो लगातार 20 या उससे अधिक गोल दागते आ रहे हैं। उन्होंने एक सीजन में 40 से अधिक गोल नौ मौकों पर दागे हैं जिसमें आठ बार लगातार रियल मैड्रिड के लिए ऐसा किया है। 2011-12 उनका सबसे बेहतरीन सीजन रहा जब क्लब और देश के लिए मिलाकर उन्होंने 69 गोल दागे थे।

बड़ी प्रतियोगिता
बड़ी प्रतियोगिताओं में रोनाल्डो का रिकॉर्ड

रोनाल्डो ने ला-लीगा में 311 गोल दागे हैं। 134 गोल के साथ वह UEFA चैंपियन्स लीग में सबसे अधिक गोल दागने वाले खिलाड़ी हैं। प्रीमियर लीग में उन्होंने 84, FA कप में 13 और सेरी-ए में 67 गोल दागे हैं। फीफा विश्व कप में वह 37 गोल दाग चुके हैं जिसमें क्वालीफायर मुकाबले भी शामिल हैं। वह यूरोपियन चैंपियनशिप में क्वालीफायर्स मुकाबले मिलाकर सबसे अधिक 40 गोल दागने वाले खिलाड़ी हैं।

खिताब
रोनाल्डो ने जीते हैं तमाम खिताब

क्लब लेवल पर रोनाल्डो ने 29 खिताब जीते हैं। उन्होंने पांच बार UEFA चैंपियन्स लीग जीता है। रोनाल्डो ने इंग्लैंड, स्पेन और इटली में लीग खिताब जीते हैं। वह पांच बार बैलन डे ऑर भी हासिल कर चुके हैं। 2008 में वह फीफा 'बेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर' रहे थे। 2009 में उन्हें फीफा पुस्कस अवार्ड मिला था। वह इंग्लैंड, स्पेन और इटली में बेस्ट प्लेयर रह चुके हैं।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
Neeraj Pandey
Neeraj Pandey
Twitter
पढ़ाई से फॉर्मासिस्ट, लेकिन लिखना बहुत पसंद है। फुटबॉल पर अच्छी पकड़ रखता हूं और क्रिकेट बचपन का प्यार है। क्रिकेट, फुटबॉल और कबड्डी समेत कई खेलों पर दिल से लिखता हूं। WWE कोई खेल तो नहीं, लेकिन मनोरंजन के लिए यहां भी जानकारी रखता हूं।
ताज़ा खबरें
फुटबॉल समाचार
क्रिस्टियानो रोनाल्डो
फुटबॉल रिकॉर्ड्स
जन्मदिन विशेष
ताज़ा खबरें
'लाल सिंह चड्ढा' के चलते नहीं डूबा डिस्ट्रीब्यूटर्स का पैसा, मेकर्स ने अफवाहों का किया खंडन
'लाल सिंह चड्ढा' के चलते नहीं डूबा डिस्ट्रीब्यूटर्स का पैसा, मेकर्स ने अफवाहों का किया खंडन मनोरंजन
क्या महिंद्रा स्कॉर्पियो-N को टक्कर दे पाएगी नई हुंडई टक्सन? तुलना से समझिये
क्या महिंद्रा स्कॉर्पियो-N को टक्कर दे पाएगी नई हुंडई टक्सन? तुलना से समझिये ऑटो
CUET में तकनीकी गड़बड़ी झटका नहीं, JEE और NEET के विलय में नहीं होगी जल्दबाजी- UGC
CUET में तकनीकी गड़बड़ी झटका नहीं, JEE और NEET के विलय में नहीं होगी जल्दबाजी- UGC करियर
दिल्ली में कोरोना संक्रमण से हर रोज हो रही 8-10 मौतें, उपराज्यपाल ने जताई चिंता
दिल्ली में कोरोना संक्रमण से हर रोज हो रही 8-10 मौतें, उपराज्यपाल ने जताई चिंता देश
नई शिक्षा नीति के लिए 10,000 शिक्षकों को प्रशिक्षित करेगा IGNOU
नई शिक्षा नीति के लिए 10,000 शिक्षकों को प्रशिक्षित करेगा IGNOU करियर
फुटबॉल समाचार
FIFA ने भारतीय फुटबॉल पर लगाया प्रतिबंध, अंडर-17 विश्व कप की मेजबानी भी छिनी
FIFA ने भारतीय फुटबॉल पर लगाया प्रतिबंध, अंडर-17 विश्व कप की मेजबानी भी छिनी खेलकूद
2005 के बाद पहली बार बैलन डे ऑर के लिए शॉर्टलिस्ट नहीं हुए मेसी, जानें कारण
2005 के बाद पहली बार बैलन डे ऑर के लिए शॉर्टलिस्ट नहीं हुए मेसी, जानें कारण खेलकूद
संयुक्त रूप से पांचवें सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय गोल दागने वाले फुटबॉलर बने सुनील छेत्री
संयुक्त रूप से पांचवें सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय गोल दागने वाले फुटबॉलर बने सुनील छेत्री खेलकूद
मेसी बनाम रोनाल्डो: कैसे हैं दोनों खिलाड़ियों के अंतरराष्ट्रीय आंकड़े?
मेसी बनाम रोनाल्डो: कैसे हैं दोनों खिलाड़ियों के अंतरराष्ट्रीय आंकड़े? खेलकूद
क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नवजात बेटे का हुआ निधन, स्टार ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नवजात बेटे का हुआ निधन, स्टार ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी खेलकूद
और खबरें
क्रिस्टियानो रोनाल्डो
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने जताई मैनचेस्टर यूनाइटेड छोड़ने की इच्छा- रिपोर्ट
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने जताई मैनचेस्टर यूनाइटेड छोड़ने की इच्छा- रिपोर्ट खेलकूद
क्रिस्टियानो रोनाल्डो को जन्मदिन पर मिली लग्जरी कार कैडिलैक एस्केलेड, जानें इसकी खासियत
क्रिस्टियानो रोनाल्डो को जन्मदिन पर मिली लग्जरी कार कैडिलैक एस्केलेड, जानें इसकी खासियत ऑटो
फीफा अवार्ड: मेसी और रोनाल्डो को पछाड़ते हुए लगातार दूसरी बार बेस्ट प्लेयर बने लेवांडोव्स्की
फीफा अवार्ड: मेसी और रोनाल्डो को पछाड़ते हुए लगातार दूसरी बार बेस्ट प्लेयर बने लेवांडोव्स्की खेलकूद
चैंपियन्स लीग: लास्ट-16 में रियल मैड्रिड के सामने होंगे मेसी, ऐसा है पूरा ड्रॉ
चैंपियन्स लीग: लास्ट-16 में रियल मैड्रिड के सामने होंगे मेसी, ऐसा है पूरा ड्रॉ खेलकूद
2021 में खेले गए 5 बेस्ट चैंपियन्स लीग मुकाबलों पर एक नजर
2021 में खेले गए 5 बेस्ट चैंपियन्स लीग मुकाबलों पर एक नजर खेलकूद
और खबरें
फुटबॉल रिकॉर्ड्स
29 साल के हुए नेमार, जानिए उनके द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड्स और उपलब्धियां
29 साल के हुए नेमार, जानिए उनके द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड्स और उपलब्धियां खेलकूद
फुटबॉल: 27-0 की रिकॉर्ड जीत के बावजूद निलंबित हुआ इस टीम का कोच, जानें कारण
फुटबॉल: 27-0 की रिकॉर्ड जीत के बावजूद निलंबित हुआ इस टीम का कोच, जानें कारण खेलकूद
#MCIvMUN: मार्शियाल ने की थिएरी ऑनरी और एरिक कैंटोना की बराबरी
#MCIvMUN: मार्शियाल ने की थिएरी ऑनरी और एरिक कैंटोना की बराबरी खेलकूद
और खबरें
जन्मदिन विशेष
'आदिपुरुष' से 'विक्रम वेधा' तक, इन फिल्मों में नजर आएंगे सैफ अली खान
'आदिपुरुष' से 'विक्रम वेधा' तक, इन फिल्मों में नजर आएंगे सैफ अली खान मनोरंजन
सुनिधि चौहान के ये पांच यादगार गाने आपको झूमने पर मजबूर कर देंगे
सुनिधि चौहान के ये पांच यादगार गाने आपको झूमने पर मजबूर कर देंगे मनोरंजन
'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' से 'गैसलाइट' तक, इन फिल्मों में दिखाई देंगी सारा अली खान
'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' से 'गैसलाइट' तक, इन फिल्मों में दिखाई देंगी सारा अली खान मनोरंजन
इन फिल्मों में तापसी पन्नू ने निभाए दमदार किरदार, जरूर देखें
इन फिल्मों में तापसी पन्नू ने निभाए दमदार किरदार, जरूर देखें मनोरंजन
'पिप्पा' से 'गुमराह' तक, इन फिल्मों में दिखाई देंगी अभिनेत्री मृणाल ठाकुर
'पिप्पा' से 'गुमराह' तक, इन फिल्मों में दिखाई देंगी अभिनेत्री मृणाल ठाकुर मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Sports Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स
अंतरिक्ष भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022