NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / 29 साल के हुए नेमार, जानिए उनके द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड्स और उपलब्धियां
    खेलकूद

    29 साल के हुए नेमार, जानिए उनके द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड्स और उपलब्धियां

    29 साल के हुए नेमार, जानिए उनके द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड्स और उपलब्धियां
    लेखन Neeraj Pandey
    Feb 05, 2021, 02:35 pm 1 मिनट में पढ़ें
    29 साल के हुए नेमार, जानिए उनके द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड्स और उपलब्धियां

    ब्राजीली स्टार फुटूबॉलर नेमार आज 29 साल के हो गए हैं। पेरिस सेंट जर्मेन के लिए खेलने वाले नेमार की गिनती विश्व के सबसे अच्छे फुटबॉलर्स में होती है। 2020 में नेमार को फोर्ब्स ने विश्व का तीसरा सबसे अधिक कमाई करने वाला एथलीट बताया था। नेमार लगातार खुद को एक अच्छ फारवर्ड के रूप में साबित करते रहे हैं। उनके जन्मदिन पर एक नजर उनके द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड्स और हासिल की उपलब्धियों पर।

    ऐसा रहा है नेमार का क्लब करियर

    नेमार ने अपना क्लब करियर ब्राजील के दिग्गज क्लब सांतोस से शुरु किया था। उन्होंने 225 मैचों में 136 गोल दागते हुए काफी जल्दी अपना नाम बना लिया था। इसके बाद वह FC बार्सिलोना आए और 186 मैचों में 105 गोल दाग दिए। फ्रेंच चैंपियन PSG के लिए नेमार का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। उन्होंने PSG के लिए 101 मैचों में 83 गोल दाग दिए हैं। क्लब लेवल पर उनके नाम 324 गोल हो चुके हैं।

    नेमार के नाम है चैंपियन्स लीग का यह रिकॉर्ड

    2020-21 चैंपियन्स लीग सीजन के ग्रुप स्टेज में नेमार ने इस्तांबुल बाशाशेहिर के खिलाफ हैट्रिक लगाकर क्लब के लिए अपने गोलों की संख्या 20 पहुंचाई थी। इसके साथ ही नेमार यूरोपियन कप/चैंपियन्स लीग इतिहास में दो अलग-अलग क्लबों के लिए 20 गोल दागने वाले पहले खिलाड़ी बन गए थे। नेमार ने अपने पुराने क्लब बार्सिलोना के लिए चैंपियन्स लीग में 21 गोल दागे हैं और एक बार खिताब भी हासिल किया है।

    क्लब लेवल पर नेमार के नाम हैं ये रिकॉर्ड्स

    नेमार (83) PSG के लिए सभी प्रतियोगिताओं में मिलाकर छठे सबसे अधिक गोल दागने वाले खिलाड़ी हैं। वह क्लब के लिए लिगे-1 (53) में सातवें सबसे अधिक और चैंपियन्स लीग (20) में दूसरे सबसे अधिक गोल दागने वाले खिलाड़ी हैं। बार्सिलोना के लिए 105 गोल के साथ नेमार सबसे अधिक गोल की लिस्ट में नौवें स्थान पर हैं। सांतोस के लिए नेमार सबसे अधिक गोल दागने वाले खिलाड़ी हैं।

    नेमार ने हर सीजन दागे हैं कम से कम 13 गोल

    2009 में सांतोस के लिए डेब्यू के बाद से नेमार लगातार हर सीजन 13 या उससे अधिक गोल दागते आ रहे हैं। वह लगातार 13 सीजन ऐसा कर चुके हैं। 2012 में उन्होंने सांतोस के लिए खेलते हुए 43 गोल दागे थे।

    ब्राजील के लिए दूसरे सबसे अधिक गोल दागने वाले खिलाड़ी हैं नेमार

    नेमार ब्राजील के लिए अब तक 64 गोल दाग चुके हैं। वह ब्राजील के लिए सबसे अधिक गोल दागने के मामले में केवल महानतम पेले (77) से पीछे हैं। पिछले साल अक्टूबर में 2022 विश्व कप क्वालीफायर्स में पेरू के खिलाफ हैट्रिक लगाकर नेमार ने रोनाल्डो नजारियो (62) को पीछे छोड़ा था। केवल पेले, नेमार और रोनाल्डो ब्राजील के लिए 60 या उससे अधिक गोल दागने वाले खिलाड़ी हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    नेमार
    फुटबॉल समाचार
    फुटबॉल रिकॉर्ड्स
    जन्मदिन विशेष

    नेमार

    लियोनल मेसी को साइन करने की इच्छुक है पेरिस सेंट जर्मेन- रिपोर्ट फुटबॉल समाचार
    इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाले फुटबॉलर रहे मेसी, रोनाल्डो को छोड़ा पीछे फोर्ब्स
    100 इंटरनेशनल गोल दागने वाले दूसरे पुरुष खिलाड़ी बने रोनाल्डो फुटबॉल समाचार
    नेमार, एम्बाप्पे सहित सात PSG स्टार कोरोना पॉजिटिव; बार्सिलोना के साथ ट्रेनिंग पर लौटे मेसी लियोनल मेसी

    फुटबॉल समाचार

    36 साल के हुए रोनाल्डो, जानिए उनके द्वारा हासिल की गई उपलब्धियां क्रिस्टियानो रोनाल्डो
    लगभग 50 अरब रूपये का है मेसी का बार्सिलोना के साथ वर्तमान करार- रिपोर्ट लियोनल मेसी
    विश्व के सबसे अधिक गोल दागने वाले फुटबॉलर बने क्रिस्टियानो रोनाल्डो, बनाए ये रिकॉर्ड्स रियल मैड्रिड
    क्लब करियर के पहले रेड कार्ड के बाद मेसी पर लगा दो मैचों का प्रतिबंध लियोनल मेसी

    फुटबॉल रिकॉर्ड्स

    फुटबॉल: 27-0 की रिकॉर्ड जीत के बावजूद निलंबित हुआ इस टीम का कोच, जानें कारण फुटबॉल समाचार
    #MCIvMUN: मार्शियाल ने की थिएरी ऑनरी और एरिक कैंटोना की बराबरी फुटबॉल समाचार
    FIFA विश्व कप 2022: आज से शुरू होगा टूर्नामेंट, जानिए शेड्यूल समेत अन्य जानकारी FIFA विश्व कप
    FIFA विश्व कप: अर्जेंटीना ने क्रोएशिया को हराकर फाइनल में बनाई जगह, बने ये रिकॉर्ड्स फुटबॉल समाचार

    जन्मदिन विशेष

    सचिन को रणजी में शून्य पर आउट करने वाले इकलौते भारतीय हैं भुवनेश्वर, जानिए उनके रिकॉर्ड्स क्रिकेट समाचार
    #BirthdaySpecial: जब कंगना को होने लगी थी नहाने से नफरत, जानिए अनसुना किस्सा बॉलीवुड समाचार
    आमिर खान के जन्मदिन पर जानें, कैसे इस उम्र में भी खुद को रखते हैं फिट बॉलीवुड समाचार
    प्रसिद्ध गायक किशोर कुमार के बारे में ये बातें शायद ही आप जानते होंगे बॉलीवुड समाचार

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023