NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / 2022 फीफा विश्व कप मेज़बानी: पूर्व UEFA प्रेसीडेंट माइकल प्लातिनी गिरफ्तार, जानें क्या है मामला
    अगली खबर
    2022 फीफा विश्व कप मेज़बानी: पूर्व UEFA प्रेसीडेंट माइकल प्लातिनी गिरफ्तार, जानें क्या है मामला

    2022 फीफा विश्व कप मेज़बानी: पूर्व UEFA प्रेसीडेंट माइकल प्लातिनी गिरफ्तार, जानें क्या है मामला

    लेखन Neeraj Pandey
    Jun 18, 2019
    04:26 pm

    क्या है खबर?

    UEFA के पूर्व प्रेसीडेंट माइकल प्लातिनी को 2022 विश्व कप के आयोजन अधिकार कतर को देने के लिए गिरफ्तार किया गया है।

    63 वर्षीय फ्रेंच लेजेंड प्लातिनी को 2007 में अध्यक्ष चुना गया था और 2015 में फीफा की एथिक्स कमेटी द्वारा कई बार नियम तोड़ने के लिए बैन किए जाने से पहले तक वह अध्यक्ष बने रहे।

    मीडियापार्ट का दावा है कि प्लातिनी को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया है।

    कारण

    वोट करने से पहले प्लातिनी ने की थी सीक्रेट मीटिंग

    पूर्व वाइस प्रेसीडेंट जैक वार्नर का दावा है कि एक ईमेल से यह साबित होता है कि कतर ने 2022 विश्व कप की मेज़बानी को खरीदा है, लेकिन मेज़बान देश ने इससे साफ इंकार किया है।

    जब कतर को 2022 विश्व कप की मेजबानी मिली थी, तब प्लातिनी यूरोपियन फुटबॉल के हेड थे।

    प्लातिनी ने इस बात को स्वीकार किया था कि उन्होंने कलंकित फुटबॉल ऑफिशियल मोहम्मद बिन हम्माम के साथ वोट करने से पहले सीक्रेट मीटिंग की थी।

    भ्रष्टाचार

    22 सदस्यीय कमेटी के 10 सदस्य भ्रष्टाचार के आरोपी

    2018 और 2022 विश्व कप के लिए मेज़बान देश का निर्णय लेने के लिए फीफा की 22 सदस्यों की एक्सीक्यूटिव कमेटी के लोगों ने वोट किया था।

    वोट देने वाले सभी सदस्यों में से 10 लोग भ्रष्टाचार के आरोप में या तो बैन कर दिए गए हैं या फिर कुछ समय का बैन झेल रहे हैं।

    2015 में यह घोषणा की गई थी कि कतर की गर्मी को देखते हुए पहली बार टूर्नामेंट का आयोजन सर्दी में किया जाएगा।

    प्लातिनी

    2015 में फुटबॉल से बैन कर दिए गए थे प्लातिनी

    साल 2016 में प्लातिनी फीफा प्रेसीडेंट के पद पर सेप ब्लाटर की जगह लेने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही दोनों को फुटबॉल से बैन कर दिया गया था।

    फ्रेंचमैन को चार साल के लिए बैन किया गया था क्योंकि उन्होंने ब्लेटर के आदेश पर फीफा से 1.35 मिलियन पौंड का भुगतान लिया था।

    पिछले साल उन्होंने दावा किया था कि उन्हें स्विस जजों द्वारा बेगुनाह करार दे दिया गया है।

    परिचय

    तीन बार के बैलन डे ऑर विजेता हैं प्लातिनी

    फ्रांस के पूर्व फुटबॉलर माइकल प्लातिनी ने 1983 से लेकर 1985 तक लगातार तीन बार बैलन डे ऑर अवार्ड जीता था।

    2007 में वह UEFA के प्रेसीडेंट बनने वाले पहले खिलाड़ी बने थे, लेकिन 2015 में उन्हें फीफा के नियमों को तोड़ने के कारण फुटबॉल से बैन कर दिया गया था।

    प्लातिनी ने फ्रांस के लिए 72 मैचों में 41 गोल दागे थे तो वहीं क्लब करियर में 580 मैचों में कुल 312 गोल दागे थे।

    जानकारी

    कतर में खेला जाएगा 2022 विश्व कप

    2022 में खेले जाने वाले अगले विश्व कप की मेजबानी कतर करेगा। कतर ने यूनाइटेड स्टेट्स, साउथ कोरिया, जापान और ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ा है। कतर में कई अदभुत स्टेडियमों का निर्माण भी कराया जा रहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    फीफा विश्व कप
    FIFA
    FIFA विश्व कप 2022

    ताज़ा खबरें

    टाटा हैरियर EV भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर  टाटा मोटर्स
    INDIA गठबंधन में शामिल पार्टियों ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र, विशेष सत्र की मांग की नरेंद्र मोदी
    ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों में 7 प्रतिशत की गिरावट हुई दर्ज, क्या है इसकी वजह? ओला इलेक्ट्रिक
    टाटा कारों पर मिल रही 1.4 लाख रुपये तक की छूट, जानिए मॉडलवार ऑफर  टाटा मोटर्स

    फीफा विश्व कप

    उरुग्वे के खिलाफ अपने जूतों पर उरुग्वे के झंडे के साथ खेलेंगे फ्रेंच स्टार ग्रीज़मन फ्रांस
    बैलन डे ऑर: आशावान हैं ग्रीज़मन लेकिन अवार्ड के लिए ग्रस्त नहीं ला-लीगा
    बैलन डे ऑर: आखिर क्यों यह प्रतिष्ठित अवार्ड डिज़र्व करते हैं लूका मॉड्रिच FIFA विश्व कप 2018
    आधी से ज़्यादा दुनिया ने लाइव देखा फीफा वर्ल्ड कप 2018, फीफा ने जारी किए आंकड़े फुटबॉल समाचार

    FIFA

    FIFA 19: फीफा अल्टीमेट टीम के लिए 3,000 कॉइन से कम में उपलब्ध डिफेंडर्स फुटबॉल समाचार
    #Opinion: मेसी और रोनाल्डो के अलावा ये रहे 2018 के 5 बेस्ट फारवर्ड खिलाड़ी ला-लीगा
    फीफा विश्व कप: फीफा प्रेसीडेंट ने दिए 2022 विश्व कप में बड़े बदलाव के संकेत फीफा विश्व कप
    फीफा वर्ल्ड कप: 48 टीमें खिलाने के निर्णय को हम पर थोपा नहीं जा सकता- कतर फीफा विश्व कप

    FIFA विश्व कप 2022

    1983 और 2011 क्रिकेट विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम को फीफा ने दिया निमंत्रण क्रिकेट समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025