Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • मोबाइल रिव्यू
English
अन्य
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
मोबाइल रिव्यू

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / इस तरह फीफा विश्व कप 2022 के लिए क्वालीफाई कर सकती है भारतीय फुटबॉल टीम
  • खेलकूद

    इस तरह फीफा विश्व कप 2022 के लिए क्वालीफाई कर सकती है भारतीय फुटबॉल टीम

    नीरज पाण्डेय
    लेखन
    नीरज पाण्डेय
    Twitter
    अंतिम अपडेट Jul 18, 2019, 05:23 pm
    इस तरह फीफा विश्व कप 2022 के लिए क्वालीफाई कर सकती है भारतीय फुटबॉल टीम
  • फीफा 2022 विश्व कप के लिए क्वालीफायर मुकाबलों की घोषणा हो चुकी है और भारत को ग्रुप E में रखा गया है।

    भारत के ग्रुप में AFC एशियन कप विजेता कतर, ओमान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान शामिल हैं।

    कतर 2022 विश्व कप को होस्ट कर रहा है तो उन्हें क्वालीफायर खेले बिना विश्व कप में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा।

    जानें किस तरह भारतीय टीम 2022 विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर सकता है।

  • इस खबर में
    इस तरह 2022 विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर सकता है भारत भारत के लिए शुरुआती क्वालीफायर मुकाबले 1950 में पहली और आखिरी बार भारत को मिला था विश्व कप में खेलने का मौका फिलहाल सुधरी है भारत की रैंकिंग कतर में होगा 2022 विश्व कप
  • क्वालीफाई

    इस तरह 2022 विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर सकता है भारत

  • यदि भारत अपने ग्रुप में दूसरे नंबर पर भी रहता है तो उसे ग्रुप का विनर माना जाएगा और वे सीधे तीसरे राउंड के क्वालीफायर में पहुंच जाएंगे।

    इसके बाद उन्हें राउंड रॉबिन फॉर्मेट में मुकाबले खेलने होंगे और यदि उसमें भारत टॉप-4 में जगह बना लेता है तो उन्हें सीधे विश्व कप में एंट्री मिलेगी।

    यदि भारत पांचवें स्थान पर रहता है तो उन्हें इंटरकॉन्टिनेंटल प्ले-ऑफ खेलना होगा जिसमें जीत हासिल करके वे कतर जा सकते हैं।

  • शेड्यूल

    भारत के लिए शुरुआती क्वालीफायर मुकाबले

  • 5 सितंबर को भारत होम मैच में ओमान के खिलाफ क्वालीफायर की शुरुआत करेगा।

    भारत को फाइनल राउंड में पहुंचने के लिए कुल 8 मुकाबले खेलने होंगे।

    फीफा क्वालीफायर के लिए भारत का शेड्यूल:

    5 सितंबर: भारत बनाम ओमान।

    10 सितंबर: कतर बनाम भारत।

    15 अक्टूबर: भारत बनाम बांग्लादेश।

    14 नवंबर: अफगानिस्तान बनाम भारत।

    19 नवंबर: ओमान बनाम भारत।

    26 मार्च: भारत बनाम कतर।

    4 जून: बांग्लादेश बनाम भारत।

    9 जून: भारत बनाम अफगानिस्तान।

  • भारत

    1950 में पहली और आखिरी बार भारत को मिला था विश्व कप में खेलने का मौका

  • भारतीय फुटबॉल टीम को 1950 फीफा विश्व कप में खेलने का मौका मिला था जहां उन्हें स्वीडन, इटली और पराग्वे के साथ रखा गया था।

    हालांकि, भारत को यह सफलता मैदान पर नहीं मिली थी बल्कि कई टीमों द्वारा टूर्नामेंट खेलने से मना कर देने के बाद भारत को आमंत्रण भेजा गया था।

    भारतीय फुटबॉल संघ ने कई कराण देते हुए विश्व कप में खेलने से मना कर दिया और तब से उन्हें मौका ही नहीं मिला।

  • जानकारी

    फिलहाल सुधरी है भारत की रैंकिंग

  • भारतीय टीम फीफा रैंकिंग में फिलहाल 101 नंबर पर है और पिछले 2-3 सालों में उनकी रैंकिंग में लगभग 70 स्थान का सुधार आया है।

  • कतर

    कतर में होगा 2022 विश्व कप

  • 2022 फीफा विश्व कप का आयोजन कतर में होगा और मेजबान देश होने के कारण कतर को सीधे एंट्री भी मिल गई है।

    विश्व कप में कुल 32 टीमें हिस्सा लेंगी जिसमें से केवल कतर का नाम ही अभी फाइनल हुआ है।

    अन्य 31 टीमों का निर्णय फीफा क्वालीफायर मुकाबलों के आधार पर होगा। एशिया से कतर को मिलाकर कुल 5 टीमें विश्व कप में खेलेंगी।

    सबसे ज़्यादा 13 टीमें यूरोप से विश्व कप में खेलेंगी।

  • फीफा विश्व कप
  • भारतीय फुटबॉल टीम
  • फीफा विश्व कप 2022
  •  
ताज़ा खबरें
  • जन्मदिन विशेष: इन दमदार किरदारों से सबके चहेते बने अभिनेता मनोज बाजपेयी
    जन्मदिन विशेष: इन दमदार किरदारों से सबके चहेते बने अभिनेता मनोज बाजपेयी
    मनोरंजन
  • iOS 15 और आईपैडOS 15 के फीचर्स लीक, नई आईपैड होमस्क्रीन और आईफोन में स्मार्ट नोटिफिकेशंस
    iOS 15 और आईपैडOS 15 के फीचर्स लीक, नई आईपैड होमस्क्रीन और आईफोन में स्मार्ट नोटिफिकेशंस
    टेक्नोलॉजी
  • कोरोना वायरस: किस राज्य में ऑक्सीजन की क्या स्थिति और कहां सप्लाई से अधिक हुई मांग?
    कोरोना वायरस: किस राज्य में ऑक्सीजन की क्या स्थिति और कहां सप्लाई से अधिक हुई मांग?
    देश
  • कोरोना वायरस: बिहार में 18-44 साल वालों को लगेगी केवल 'कोविशील्ड', सरकार ने शुरू की तैयारी
    कोरोना वायरस: बिहार में 18-44 साल वालों को लगेगी केवल 'कोविशील्ड', सरकार ने शुरू की तैयारी
    देश
  • अजय की 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' 15 अगस्त को OTT पर हो सकती है रिलीज
    अजय की 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' 15 अगस्त को OTT पर हो सकती है रिलीज
    मनोरंजन
चर्चित विषय
क्रिकेट समाचार फुटबॉल समाचार भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट आईपीएल समाचार विल पुकोव्स्की भारत बनाम इंग्लैंड 2021 IPL 2021 IPL नीलामी 2021
अगली खबर
Share
Cancel

खबर शेयर करें

Facebook Whatsapp Twitter Linkedin
Copied

खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Sports Thumbnail

More

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें चीन समाचार पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार आईफोन आम आदमी पार्टी समाचार शिवसेना समाचार रूस समाचार हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार इलेक्ट्रिक वाहन फुटबॉल समाचार वैक्सीन समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दोपहिया वाहन क्राइम समाचार ऐपल फैशन
लेटेस्ट वेब सीरीज रोजगार समाचार किसान आंदोलन वीवो मोबाइल शेयर बाजार समाचार फिटनेस टिप्स मोटोरोला मोबाइल भाजपा समाचार सरकारी नौकरी अजब-गजब खबरें
भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट स्मार्टफोन लीक अर्थव्यवस्था समाचार आईपीएल समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस के मामले घरेलू नुस्खे कोरोना का नया स्ट्रेन
विल पुकोव्स्की
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें खबरें रिव्यू समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2021