NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / #MCIvMUN: मार्शियाल ने की थिएरी ऑनरी और एरिक कैंटोना की बराबरी
    अगली खबर
    #MCIvMUN: मार्शियाल ने की थिएरी ऑनरी और एरिक कैंटोना की बराबरी

    #MCIvMUN: मार्शियाल ने की थिएरी ऑनरी और एरिक कैंटोना की बराबरी

    लेखन Neeraj Pandey
    Nov 22, 2018
    03:42 pm

    क्या है खबर?

    बीती रात एतिहाद स्टेडियम में खेले गए मैनचेस्टर डर्बी में मुकाबला एकतरफा रहा और मैनचेस्टर सिटी ने मैनचेस्टर यूनाइटेड को 3-1 से हरा दिया।

    यूनाइटेड के लिए मैच का इकलौता गोल फ्रेंच स्टार एंथनी मार्शियाल ने पेनाल्टी किक पर दागा। सेकेंड हाफ में रोमेलू लुकाकू ने पेनाल्टी जीती और मार्शियाल ने उसे गोल में तब्दील करते हुए रिकॉर्ड बना लिया।

    मार्शियाल ने फ्रेंच लेजेंड ऑनरी के साथ ही यूनाइटेड लेजेंड कैंटोना की भी बराबरी कर ली है।

    मैनचेस्टर सिटी

    डेविड सिल्वा ने दिलाई बढ़त

    मैनचेस्टर सिटी ने मैच की शुरूआत से ही यूनाइटेड पर दबाव बनाना शुरू कर दिया था और ज्यादातर समय गेंद उनके ही पास थी।

    यूनाइटेड के डिफेंडर्स चूक कर रहे थे और इसका खामियाजा उन्हें 12वें मिनट में गोल खाकर भुगतना पड़ा।

    रहीम स्टर्लिंग ने शानदार दौड़ लगाते हुए रियाद माहरेज को क्रॉस दिया; जिनके शॉट को डेविड डे हेया ने रोक लिया, लेकिन सिल्वा ने डिफेंस की चूक का फायदा उठाते हुए सिटी को बढ़त दिला दी।

    मैनचेस्टर डर्बी

    सेकेंड हाफ में बदला खेल

    पहले हाफ की समाप्ति तक भले ही यूनाइटेड 1 गोल से पीछे था, लेकिन रेड डेविल्स वापसी के लिए आशावान थे।

    हालांकि सेकेंड हाफ की शुरूआत के 3 मिनट के अंदर ही सर्जियो अगुएरो ने रिकार्ड गोल दागकर सिटी की लीड 2-0 कर दी और यूनाइटेड के लिए वापसी के दरवाजे लगभग बंद हो गए।

    रोमेलू लुकाकू ने आते ही पेनाल्टी जीती, लेकिन वो एक गोल भी यूनाइटेड को मैच में वापस नहीं ला सका।

    डर्बी

    अगुएरो ने की वेन रूनी की बराबरी

    अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी और पेप गार्डियोला की मैनचेस्टर सिटी के अटैकिंग स्टार सर्जियो अगुएरो ने बीती रात मैनचेस्टर डर्बी में शानदार गोल दागा और इसके साथ ही उन्होंने यूनाइटेड लेजेंड वेन रूनी के रिकार्ड की बराबरी कर ली।

    बीती रात अगुएरो ने मैनचेस्टर डर्बी में अपना 8वां गोल दागा और रूनी के साथ अब वे डर्बी मुकाबलों में सबसे ज्यादा गोल दागने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं।

    अगुएरो के पास रूनी को पीछे छोड़ने का मौका है।

    जानकारी

    मार्शियाल ने की कैंटोना और ऑनरी की बराबरी

    प्रीमियर लीग में लगातार 5 मैचों में गोल दागने वाले मार्शियाल 5वें फ्रेंच खिलाड़ी बन गए हैं। मार्शियाल से पहले यह कारनामा थिएरी ऑनरी, एरिक कैंटोना, निकोलस अनेल्का और ओलिविए ज़िरू कर चुके हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें

    ताज़ा खबरें

    2025 येज्दी एडवेंचर 4 जून को होगी लॉन्च, जानिए क्या मिलेंगे बदलाव  येज्दी
    पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर को मिली पदोन्नति, अब बने फील्ड मार्शल पाकिस्तान समाचार
    IPL 2025: MI बनाम DC मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    कार के ट्रांसमिशन फ्लश कराने के क्या हैं संकेत? जानने के बाद न करें अनदेखी  कार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025