NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / ऑस्ट्रेलिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास का सबसे सफल रन चेज किया, ये बने रिकॉर्ड्स
    अगली खबर
    ऑस्ट्रेलिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास का सबसे सफल रन चेज किया, ये बने रिकॉर्ड्स
    जोश इंग्लिश की पारी ने पूरा मैच पलट दिया (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    ऑस्ट्रेलिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास का सबसे सफल रन चेज किया, ये बने रिकॉर्ड्स

    लेखन आदर्श कुमार
    Feb 22, 2025
    10:34 pm

    क्या है खबर?

    चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के चौथे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम को 5 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लिश टीम ने 351/8 का पहाड़ जैसा स्कोर बना दिया था।

    जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

    ये चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज रहा। इससे पहले साल 2017 में श्रीलंका क्रिकेट टीम ने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ 322 रन बनाकर मैच जीत लिया था।

    लेखा-जोखा

    मैच का लेखा-जोखा 

    ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उनका यह फैसला गलत साबित हुआ डकेट की धमाकेदार पारी (165) और जो रूट (68) के अर्धशतक की मदद से टीम ने इतना बड़ा स्कोर बनाया।

    बेन ड्वारशुइस ने कंगारू टीम के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।

    जवाब में ऑस्ट्रेलिया को शुरुआती झटके लगे। इसके बाद मैथ्यू शॉर्ट (63), जोश इंग्लिश (120), एलेक्स कैरी (69) और ग्लेन मैक्सवेल (32) की शानदार पारियों के दम पर ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली।

    पारी

    ऐसी रही डकेट की पारी 

    डकेट ने 143 गेंदों का सामना किया और 165 रन बनाए। उनके बल्ले से 17 चौके और 3 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 115.38 की रही। यह उनके वनडे करियर का तीसरा और कंगारू टीम के खिलाफ दूसरा शतक रहा।

    उन्होंने रूट के साथ 155 गेंदों में 158 रन की साझेदारी निभाई। जोस बटलर के साथ इस खिलाड़ी ने 61 रन जोड़े। डकेट का यह ICC टूर्नामेंट में पहला शतक है।

    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डकेट का यह दूसरा शतक है।

    स्कोर

    डकेट ने बनाया चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर

    डकेट ने चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर भी बनाया। उन्होंने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार खिलाड़ी नाथन एस्टल का रिकॉर्ड तोड़ा।

    एस्टल ने साल 2004 की चैंपियंस ट्रॉफी में USA क्रिकेट टीम के खिलाफ 145* रन की पारी खेली थी।

    यह इंग्लैंड के बल्लेबाज द्वारा चैंपियंस ट्रॉफी में बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर भी है। पहले यह रिकॉर्ड रूट के नाम था। उन्होंने 2017 की चैंपियंस ट्रॉफी में बांग्लादेश के खिलाफ 133* रन बनाए थे।

    इंग्लैंड

    चैंपियंस ट्रॉफी में इंग्लैंड के लिए शतक लगाने वाले 5वें बल्लेबाज 

    डकेट इंग्लैंड के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में शतक लगाने वाले 5वें बल्लेबाज बने हैं। उनसे पहले मार्कस ट्रेस्कोथिक, बेन स्टोक्स, एंड्रयू फ्लिंटॉफ और रूट ये कारनामा कर चुके हैं।

    ट्रेस्कोथिक ने 2 शतक और बाकि सभी खिलाड़ियों ने 1-1 शतक लगाए हैं।

    ट्रेस्कोथिक ने इस टूर्नामेंट में 52.62 की औसत से 421 रन बनाए थे। स्टोक्स के बल्ले से 92 की औसत से 184 रन निकले थे। फ्लिंटॉफ ने 22.87 की औसत से 183 रन बनाए थे।

    अर्धशतक

    रूट ने लगाया वनडे करियर का 41वां अर्धशतक

    रूट ने मैच में 78 गेंदों का सामना किया और 68 रन बनाकर आउट हुए। उनके बल्ले से 4 चौके निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 87.18 की रही। उन्हें एडम जैम्पा ने आउट किया।

    यह उनके वनडे करियर का 41वां और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ छठा अर्धशतक रहा।

    उन्होंने अब तक 175 वनडे मुकाबले खेले हैं और इसकी 164 पारियों में 47.53 की औसत से 6,702 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 133* रन रहा है।

    सर्वश्रेष्ठ 

    मैथ्यू शॉर्ट ने बनाया अपने वनडे करियर का सबसे बड़ा स्कोर 

    ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज मैथ्यू शॉर्ट ने 66 गेंदों का सामना किया और 63 रन बनाए। उनके बल्ले से 9 चौके और 1 छक्का निकला। उनकी स्ट्राइक रेट 95.45 की रही।

    उन्हें लियाम लिविंगस्टोन ने आउट किया।

    यह उनके वनडे करियर का दूसरा अर्धशतक रहा। शॉर्ट ने दोनों अर्धशतक इंग्लैंड के खिलाफ लगाए हैं। इस मुकाबले से पहले उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 58* रन था।

    उन्होंने अब तक 14 वनडे खेले हैं और 21.66 की औसत से 260 रन बनाए हैं।

    इंग्लिश

    ऑस्ट्रेलिया के लिए शतक जड़ने वाले सिर्फ तीसरे बल्लेबाज 

    इंग्लिश चैंपियंस ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के लिए शतक जड़ने वाले सिर्फ तीसरे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले शेन वॉटसन और रिकी पोंटिंग ने ये कारनामा किया था।

    वॉटसन ने 17 मुकाबले खेले थे और इसकी 15 पारियों में 41.18 की औसत से 453 रन बनाए थे। उनके बल्ले से 2 शतक और 2 अर्धशतक निकले थे।

    पोंटिंग ने 18 पारियों में 39.53 की औसत से 593 रन बनाए थे। उनके बल्ले से 1 शतक और 4 अर्धशतक निकले थे।

    केरी

    केरी की पारी पर एक नजर 

    केरी ने 63 गेंदों का सामना किया और 69 रन बनाए। उनके बल्ले से 8 चौके निकले और उनकी स्ट्राइक रेट 109.52 की रही। यह उनके वनडे करियर का 11वां और इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा अर्धशतक रहा।

    उन्होंने अब तक 78 मुकाबले खेले हैं। इसकी 71 पारियों में 35.38 की औसत से 2,088 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 1 शतक निकला है।

    उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 106 रन है। केरी ने इंग्लैंड के खिलाफ 579 रन बनाए हैं।

    बल्लेबाजी

    इंग्लिश की पारी और साझेदारी पर एक नजर 

    इंग्लिश ने 77 गेंदों का सामना करते हुए शतक पूरा किया। वह नंबर-5 पर बल्लेबाजी करने आए थे। उन्होंने 86 गेंदों का सामना किया और 120 रन बनाकर नाबाद रहे।

    उनके बल्ले से 8 चौके और 6 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 139.53 की रही।

    केरी के साथ उन्होंने 116 गेंदों में 146 रन जोड़े। इसके बाद मैक्सवेल के साथ सिर्फ 36 गेंदों में 74* रन जोड़ दिए। इंग्लिश के वनडे करियर का यह पहला शतक है।

    अन्य

    मैच में बने अन्य रिकॉर्ड्स 

    इंगलिस ने 77 गेंदों पर शतक पूरा किया जो चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में संयुक्त रूप से सबसे तेज शतक है। उन्होंने वीरेंद्र सहवाग की बराबरी की, जिन्होंने 2002 में कोलंबो में इंग्लैंड के खिलाफ 77 गेंदों पर शतक बनाया था।

    टूर्नामेंट में किसी अन्य खिलाड़ी ने 80 से कम गेंदों में शतक नहीं लगाया है।

    ऑस्ट्रेलिया ने चैंपियंस ट्रॉफी 2009 के बाद पहली जीत दर्ज की है। 2013 और 2017 में उन्हें एक भी जीत नहीं मिली थी।

    जानकारी

    इंग्लिश ने हासिल की ये बड़ी उपलब्धि

    इंग्लिश अब ऑस्ट्रेलिया के लिए तीनों प्रारूपों में शतक लगाने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले यह कारनामा वॉटसन, मैक्सवेल और डेविड वार्नर ने किया था। इंग्लिश के नाम टी-20 में 2 शतक और टेस्ट में 1 शतक है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    चैंपियंस ट्रॉफी 2025
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: रोहित शर्मा ने खेली प्लेऑफ में अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    करुण नायर ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ लगाया शतक, जानिए उनके आंकड़े  करुण नायर
    पंकज त्रिपाठी बोले- सिनेमा का शौक तो बचपन से नहीं, पहली बार कब देखी थी फिल्म? पंकज त्रिपाठी
    IPL 2025: SRH के ट्रेविस हेड का इस संस्करण कैसा रहा प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए इंडियन प्रीमियर लीग

    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    पैट कमिंस का चैंपियंस ट्रॉफी में खेलना संदिग्ध, चोट से जूझ रहे हैं ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस
    श्रीलंका दौरे पर ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम में चुने गए कूपर कोनोली कौन हैं? जानिए उनका करियर टेस्ट क्रिकेट
    स्टीव स्मिथ ने 9,999 रन पर आउट होने पर दिया बयान, कहा- थोड़ा दुख हुआ स्टीव स्मिथ
    चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम घोषित, जोश हेजलवुड की हुई वापसी चैंपियंस ट्रॉफी

    इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    भारत बनाम इंग्लैंड: वनडे मैचों में एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड: विराट कोहली वनडे सीरीज में बना सकते हैं ये प्रमुख रिकॉर्ड्स विराट कोहली
    भारत बनाम इंग्लैंड, पहला वनडे: विदर्भ क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल  भारतीय क्रिकेट टीम
    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, शुभमन गिल ने की पुष्टि वरुण चक्रवर्ती

    चैंपियंस ट्रॉफी 2025

    चैंपियंस ट्रॉफी 2025: पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड मैच की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और जरुरी आंकड़े  चैंपियंस ट्रॉफी
    चैंपियंस ट्रॉफी 2025: भारत बनाम बांग्लादेश मैच की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और जरुरी आंकड़े  भारतीय क्रिकेट टीम
    चैंपियंस ट्रॉफी 2025: विल यंग ने पाकिस्तान के खिलाफ वनडे क्रिकेट में जड़ा अपना पहला शतक पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    चैंपियंस ट्रॉफी 2025, पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड: टॉम लैथम ने जड़ा वनडे करियर का 8वां शतक पाकिस्तान क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    जिम्बाब्वे ने तीसरे वनडे में आयरलैंड को हराया, 2-1 से जीती सीरीज जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम
    जिम्बाब्वे बनाम आयरलैंड: बेन कर्रन ने वनडे में लगाया अपना पहला शतक, टीम को दिलाई जीत जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम
    WPL 2025: MI की हैली मैथ्यूज ने GG के खिलाफ लिए 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े WPL 2025
    WPL 2025: MI ने GG को हराकर दर्ज की अपनी पहली जीत, ये बने रिकॉर्ड्स विमेंस प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025