Loading...
एशिया कप 2023: श्रीलंका का वनडे क्रिकेट में घरेलू सरजमीं पर कैसा रहा है प्रदर्शन? 
श्रीलंका ने 2022 में एशिया कप की चैंपियन रही थी (तस्वीर:X/@ICC)

एशिया कप 2023: श्रीलंका का वनडे क्रिकेट में घरेलू सरजमीं पर कैसा रहा है प्रदर्शन? 

Aug 26, 2023
06:20 pm

क्या है खबर?

एशिया कप क्रिकेट का आगाज 30 अगस्त से होने जा रहा है। इस बार एशिया कप 2 देश श्रीलंका और पाकिस्तान में खेला जाएगा। साल 2022 में आखिरी एशिया कप खेला गया था और श्रीलंका की टीम चैंपियन बनी थी। हालांकि, पिछली बार यह टूर्नामेंट टी-20 फॉर्मेट में खेला गया था। इस बार वनडे विश्व कप को देखते हुए यह टूर्नामेंट वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा। ऐसे में आइए जानते हैं श्रीलंका का घरेलू सरजमीं पर कैसा प्रदर्शन रहा है।

सरजमीं

घरेलू सरजमीं पर कैसा रहा है श्रीलंका का प्रदर्शन?

श्रीलंका ने वनडे क्रिकेट में अपने घरेलू सरजमीं पर 286 मुकाबले खेले हैं।

इस दौरान उन्हें 166 मुकाबलों में जीत मिली है। 97 मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा है और 23 मैच में कोई नतीजा नहीं निकल पाया है।

अपने घर में श्रीलंका का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 398 रन रहा है। उन्होंने केन्या क्रिकेट टीम के खिलाफ साल 1996 में ये रन बनाए थे।

श्रीलंका का अपने घरेलू सरजमीं पर सबसे छोटा स्कोर 98 रन है।

रन 

कुमार संगाकारा ने श्रीलंका में बनाए हैं सबसे ज्यादा रन 

श्रीलंका के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगाकारा ने श्रीलंका में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।

उन्होंने 142 मैच खेले हैं और 129 पारियों में 40.72 की औसत से 4,724 रन बनाए हैं।

दूसरे स्थान पर तिलकरत्ने दिलशान हैं। उन्होंने 124 मैच की 114 पारियों में 41.11 की औसत से 4,070 रन बनाए हैं।

सक्रिय खिलाड़ियों में एंजेलो मैथ्यूज के बल्ले से सबसे ज्यादा रन निकले हैं। उन्होंने 102 मुकाबलों की 82 पारियों में 2,326 रन बनाए हैं।

ADVERTISEMENT

विकेट

मुथैया मुरलीधरन ने झटके हैं सबसे ज्यादा विकेट 

श्रीलंका के पूर्व दिग्गज स्पिन गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन ने घरेलू सरजमीं पर सबसे ज्यादा 109 मैच में 24.62 की औसत से 154 विकेट लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/23 का रहा है।

दूसरे स्थान पर तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा हैं। उन्होंने 92 मैच में 28.25 की औसत से 127 विकेट लिए हैं।

सक्रिय खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा विकेट मैथ्यूज ने झटके हैं। उन्होंने 102 मैच में 60 विकेट लिए हैं।

ADVERTISEMENT

शेड्यूल

बांग्लादेश और अफगानिस्तान के साथ ग्रुप-B में मौजूद है श्रीलंका

30 अगस्त- पाकिस्तान बनाम नेपाल, मुल्तान

31 अगस्त- बांग्लादेश बनाम श्रीलंका, कैंडी

2 सितंबर- भारत बनाम पाकिस्तान, कैंडी

3 सितंबर- बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान, लाहौर

4 सितंबर- भारत बनाम नेपाल, कैंडी

5 सितंबर- श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान, लाहौर

राउंड-2 (सुपर-4)

6 सितंबर- A1 बनाम B2, लाहौर

9 सितंबर- B1 बनाम B2, कोलंबो

10 सितंबर- A1 बनाम A2, कोलंबो

12 सितंबर- A2 बनाम B1, कोलंबो

14 सितंबर- A1 बनाम B1, कोलंबो

15 सितंबर- A2 बनाम B2, कोलंबो

17 सितंबर- फाइनल, कोलंबो

ADVERTISEMENT