Loading...
FIFA विश्व कप 2022: आज से शुरू होगा टूर्नामेंट, जानिए शेड्यूल समेत अन्य जानकारी
ग्रुप-F में मौजूद है बेल्जियम की टीम (तस्वीर: ट्वटिर/@FIFAWorldCup)

FIFA विश्व कप 2022: आज से शुरू होगा टूर्नामेंट, जानिए शेड्यूल समेत अन्य जानकारी

Nov 20, 2022
03:48 pm

क्या है खबर?

फुटबॉल विश्व कप 2022 की शुरुआत आज से कतर में हो रही है। इस प्रतिष्ठित ट्रॉफी के लिए कुल 32 टीमें आपस में प्रतिस्पर्धा करेंगी। मेजबान कतर और इक्वाडोर के बीच पहला मुकाबला अल बायत स्टेडियम में खेला जाएगा। यह पहला मौका है जब मिडिल ईस्ट में फुटबाल की सबसे बड़ी प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है इस बीच विश्व कप के शेड्यूल, इतिहास और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी पर एक नजर डालते हैं।

ग्रुप

ऐसे हैं सभी आठ ग्रुप

ग्रुप-A: कतर, इक्वाडोर, सेनेगल और नीदरलैंड्स

ग्रुप-B: इंग्लैंड, ईरान, संयुक्त राज्य अमेरिका और वेल्स

ग्रुप-C: अर्जेंटीना, सऊदी अरब, मैक्सिको और पोलैंड

ग्रुप-D: फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, डेनमार्क और ट्यूनीशिया

ग्रुप-E: स्पेन, कोस्टा रिका, जर्मनी और जापान

ग्रुप-F: बेल्जियम, कनाडा, मोरक्को और क्रोएशिया

ग्रुप-G: ब्राजील, सर्बिया, स्विटजरलैंड और कैमरून

ग्रुप-H: पुर्तगाल, घाना, उरुग्वे और दक्षिण कोरिया

जानकारी

इतिहास का सबसे महंगा विश्व कप

कतर में होने वाले विश्व कप में कतर ने कुल 22,000 करोड़ अमेरिकी डॉलर (लगभग 18 लाख करोड़ रुपये) खर्च किए हैं। ये फुटबॉल इतिहास का अब तक का सबसे महंगा विश्व कप होगा।

ADVERTISEMENT

ग्रुप-A

ग्रुप-A के मैचों के शेड्यूल

कतर बनाम इक्वाडोर: 20 नवंबर (भारतीय समयानुसार रात 9:30 बजे से)

सेनेगल बनाम नीदरलैंड: 21 नवंबर (भारतीय समयानुसार रात 9:30 बजे से)

कतर बनाम सेनेगल: 25 नवंबर (भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे से)

नीदरलैंड बनाम इक्वाडोर: 25 नवंबर (भारतीय समयानुसार रात 9:30 बजे से)

इक्वाडोर बनाम सेनेगल: 29 नवंबर (भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे से)

नीदरलैंड बनाम कतर: 29 नवंबर (भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे से)

ADVERTISEMENT

ग्रुप-B

ग्रुप-B के मैचों के शेड्यूल

इंग्लैंड बनाम ईरान: 21 नवंबर (भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे से)

USA बनाम वेल्स: 22 नवंबर (भारतीय समयानुसार रात 12:30 बजे से)

वेल्स बनाम ईरान: 25 नवंबर (भारतीय समयानुसार दिन में 3:30 बजे से)

इंग्लैंड बनाम USA: 26 नवंबर (भारतीय समयानुसार रात 12:30 बजे से)

ईरान बनाम USA: 30 नवंबर (भारतीय समयानुसार रात 12:30 बजे से)

वेल्स बनाम इंग्लैंड: 30 नवंबर (भारतीय समयानुसार रात 12:30 बजे से)

ग्रुप-C

ग्रुप-C के मैचों के शेड्यूल

अर्जेंटीना बनाम सऊदी अरब: 22 नवंबर (भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से)

मेक्सिको बनाम पोलैंड: 22 नवंबर (भारतीय समयानुसार रात 9:30 बजे से)

पोलैंड बनाम सऊदी अरब: 26 नवंबर (भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे से)

अर्जेंटीना बनाम मेक्सिको: 27 नवंबर (भारतीय समयानुसार रात 12:30 बजे से)

सऊदी अरब बनाम मेक्सिको: 1 दिसंबर (भारतीय समयानुसार रात 12:30 बजे से)

पोलैंड बनाम अर्जेंटीना: 1 दिसंबर (भारतीय समयानुसार रात 12:30 बजे से)

ग्रुप-D

ग्रुप-D के मैचों के शेड्यूल

डेनमार्क बनाम ट्यूनीशिया: 22 नवंबर (भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे से)

फ्रांस बनाम ऑस्ट्रेलिया: 23 नवंबर (भारतीय समयानुसार सुबह 12:30 बजे से)

ट्यूनीशिया बनाम ऑस्ट्रेलिया: 26 नवंबर (भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 से)

फ्रांस बनाम डेनमार्क: 26 नवंबर (भारतीय समयानुसार रात 9:30 बजे से)

ट्यूनीशिया बनाम फ्रांस: 30 नवंबर (भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे से)

ऑस्ट्रेलिया बनाम डेनमार्क: 30 नवंबर (भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे से)

ग्रुप-E

ग्रुप-E के मैचों के शेड्यूल

जर्मनी बनाम जापान: 23 नवंबर (भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे से)

स्पेन बनाम कोस्टा रिका: 23 नवंबर (भारतीय समयानुसार रात 9:30 बजे से)

जापान बनाम कोस्टा रिका: 27 नवंबर (भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से)

स्पेन बनाम जर्मनी: 28 नवंबर (भारतीय समयानुसार रात 12:30 बजे से)

कोस्टा रिका बनाम जर्मनी: 2 दिसंबर (भारतीय समयानुसार रात 12:30 बजे से)

जापान बनाम स्पेन: 2 दिसंबर (भारतीय समयानुसार रात 12:30 बजे से)

ग्रुप-F

ग्रुप-F के मैचों के शेड्यूल

मोरक्को बनाम क्रोएशिया: 23 नवंबर (भारतीय समयानुसार शाम 3:30 बजे से)

बेल्जियम बनाम कनाडा: 24 नवंबर (भारतीय समयानुसार रात 12:30 बजे से)

बेल्जियम बनाम मोरक्को: 27 नवंबर (भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे से)

क्रोएशिया बनाम कनाडा: 27 नवंबर (भारतीय समयानुसार रात 9:30 बजे से)

कनाडा बनाम मोरक्को: 1 दिसंबर (भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे से)

क्रोएशिया बनाम बेल्जियम: 1 दिसंबर (भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे से)

ग्रुप-G

ग्रुप-G के सभी मैचों के शेड्यूल

स्विट्जरलैंड बनाम कैमरून: 24 नवंबर (भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से)

ब्राजील बनाम सर्बिया: 25 नवंबर (भारतीय समयानुसार 12:30 बजे से)

कैमरून बनाम सर्बिया: 28 नवंबर (भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से)

ब्राजील बनाम स्विट्जरलैंड: 28 नवंबर (भारतीय समयानुसार रात 9:30 बजे से)

कैमरून बनाम ब्राजील: 3 दिसंबर (भारतीय समयानुसार रात 12:30 बजे से)

सर्बिया बनाम स्विट्जरलैंड: 3 दिसंबर (भारतीय समयानुसार रात 12:30 बजे से)

ग्रुप-H

ग्रुप-H के सभी मैचों के शेड्यूल

उरुग्वे बनाम दक्षिण कोरिया: 24 नवंबर (भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे से)

पुर्तगाल बनाम घाना: 24 नवंबर (भारतीय समयानुसार रात 9:30 बजे से)

दक्षिण कोरिया बनाम घाना: 28 नवंबर (भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे से)

पुर्तगाल बनाम उरुग्वे: 29 नवंबर (भारतीय समयानुसार रात 12:30 बजे से)

घाना बनाम उरुग्वे: 2 दिसंबर (भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे से)

दक्षिण कोरिया बनाम पुर्तगाल: 2 दिसंबर (भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे से)

राउंड ऑफ 16

राउंड ऑफ 16 में मुकाबले

1C बनाम 2D: 4 दिसंबर (भारतीय समयानुसार रात 12:30 बजे से)

1D बनाम 2C: 4 दिसंबर (भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे से)

1B बनाम 2A: 5 दिसंबर (भारतीय समयानुसार रात 12:30 बजे से)

1E बनाम 2F: 5 दिसंबर (भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे से)

1G बनाम 2H: 6 दिसंबर (भारतीय समयानुसार रात 12:30 बजे से)

1F बनाम 2E: 6 दिसंबर (भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे से)

1H बनाम 2G: 7 दिसंबर (भारतीय समयानुसार रात 12:30 बजे से)

लास्ट स्टेज

क्वार्टर-फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल का शेड्यूल

पहला क्वार्टर-फाइनल: 9 दिसंबर (भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे से)

दूसरा क्वार्टर-फाइनल: 10 दिसंबर (भारतीय समयानुसार रात 12:30 बजे से)

तीसरा क्वार्टर-फाइनल: 10 दिसंबर (भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे से)

चौथा क्वार्टर-फाइनल: 11 दिसंबर (भारतीय समयानुसार रात 12:30 बजे से)

पहला सेमीफाइनल: 14 दिसंबर (भारतीय समयानुसार रात 12:30 बजे से)

दूसरा सेमीफाइनल: 15 दिसंबर (भारतीय समयानुसार रात 12:30 बजे से)

तीसरे स्थान के लिए: 17 दिसंबर (भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे से)

फाइनल: 18 दिसंबर (भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे)

जानकारी

स्पोर्ट्स-18 और जियो सिनेमा एप के जरिए होगा सीधा प्रसारण

भारत में दर्शक FIFA विश्व कप 2022 को स्पोर्ट्स-18 पर लाइव देख सकते हैं। वहीं जियो सिनेमा एप के जरिए भी सभी मैचों को स्ट्रीम किया जा सकता है।

इतिहास

अब तक आठ टीमों ने जीता है खिताब

अब तक सिर्फ आठ टीमें ही FIFA विश्व कप का खिताब जीत चुकी हैं।

ब्राजील इतिहास की सबसे सफल टीम है, जिसने पांच बार (1958, 1962, 1970, 1994, 2002) खिताब जीता है।

वहीं जर्मनी (1954, 1974, 1990, 2014) और इटली (1934, 1938, 1982, 2006) चार-चार बार विजेता बनी है।

इनके अलावा अर्जेंटीना (1978, 1986), फ्रांस (1998, 2018) और उरुग्वे (1930, 1950) दो-दो बार विजेता बनी है।

इंग्लैंड (1966) और स्पेन (2004) एक-एक बार ट्रॉफी जीत चुकी हैं।

प्रमुख रिकॉर्ड्स

FIFA विश्व कप के कुछ प्रमुख रिकॉर्ड्स

विश्व कप में सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड फिलहाल जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोस के नाम दर्ज है। उन्होंने 24 मैचों में 16 गोल किए हैं।

वहीं ब्राजील के रोनाल्डो और जर्मनी के गॉर्ड मुलर ने क्रमशः 15 और 14 गोल किए हैं।

अब तक छह बार मेजबान देशों ने अपने घर पर ट्रॉफी जीती है।

फ्रांस के जस्ट फॉनटेन के नाम एक सीजन में सर्वाधिक 13 गोल (साल 1958) करने का रिकॉर्ड दर्ज है।

ADVERTISEMENT