NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / BCCI CEO ने जताई संभावना, मानसून के बाद हो सकता IPL का आयोजन
    खेलकूद

    BCCI CEO ने जताई संभावना, मानसून के बाद हो सकता IPL का आयोजन

    BCCI CEO ने जताई संभावना, मानसून के बाद हो सकता IPL का आयोजन
    लेखन Neeraj Pandey
    May 21, 2020, 11:18 am 1 मिनट में पढ़ें
    BCCI CEO ने जताई संभावना, मानसून के बाद हो सकता IPL का आयोजन

    कोरोना वायरस के कारण क्रिकेट पर रोक लगी है, लेकिन भारत में लॉकडाउन में कुछ छूट मिलने के बाद खेलों की वापसी के आसार नजर आने लगे हैं। स्टेडियमों में दर्शकों के बिना खेलों के आयोजन को हरी झंडी मिलने के बाद से क्रिकेट फैंस को अनिश्चित समय के स्थगित हो चुकी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आयोजन की उम्मीदें दिखने लगी हैं। BCCI के CEO राहुल जौहरी ने भी कहा है कि मानसून के बाद IPL संभव है।

    एक दिन में चीजें सामान्य होने की कल्पना नहीं की जा सकती- राहुल जौहरी

    BCCI CEO राहुल जौहरी ने TCM स्पोर्ट्स के हडल वेबिनार के दौरान कहा कि मानसून के बाद भारतीय और विदेशी खिलाड़ियों के साथ IPL के आयोजन की संभावना है। उन्होंने कहा, "पिछले साल जनरल इलेक्शन में वोट देने वालों से ज़्यादा लोगों ने IPL देखा था। स्पॉन्सर्स को लुभाने में क्रिकेट अग्रणी है और यह फिर मार्ग दिखाने का काम करेगा।" उन्होंने यह भी कहा कि एक दिन में चीजें सामान्य होने की कल्पना नहीं की जा सकती है।

    कई चीजों का रखना होगा ध्यान- जौहरी

    जौहरी ने यह भी कहा कि यदि खिलाड़ी टूर्नामेंट से हटना चाहते हैं तो उनके निर्णय की इज्जत की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि अक्टूबर-नवंबर में भी टूर्नामेंट का आयोजन आसान नहीं होगा। जौहरी ने कहा, "जब फ्लाइट चलने लगेगी तो सभी को खेलने से पहले खुद को क्वारंटाइन करना होगा। हमें देखना होगा कि इसका शेड्यूल पर क्या प्रभाव पड़ता है क्योंकि यह पहले से ही बहुत टाइट है।"

    उम्मीद है मानसून के बाद चीजें होंगी बेहतर- जौहरी

    जौहरी ने आगे कहा, "प्रैक्टिस के साथ आपको 14 दिन के क्वारंटाइन को भी ध्यान में रखना होगा। बहुत सारी चीजों को देखना होगा, लेकिन हम आशावान हैं। उम्मीद है कि मानसून के बाद चीजें बेहतर होंगी।"

    फिलहाल IPL का आयोजन नहीं करेगी BCCI

    18 मई से शुरु हुए लॉकडाउन के चौथे चरण में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और स्टेडियमों को खोलने की छूट दी गई थी। हालांकि, यह छूट मिलने के तुरंत बाद BCCI ने साफ किया था कि फिलहाल IPL का आयोजन नहीं होगा। BCCI कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में कहा था कि जब तक इंटरनेशनल और घरेलू यात्रा पर प्रतिबंध नहीं हट जाता, तब तक IPL का आयोजन नहीं हो सकता। हालांकि, सोमवार से कुछ घरेलु उड़ानें शुरू होंगी।

    रिजिजू ने कही थी दर्शकों के बिना खेलों का आयोजन कराने की बात

    यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स मिनिस्टर किरेन रिजिजू ने ANI से हाल ही में कहा था कि हर तरह के खेलों की शुरुआत के लिए अलग-अलग नियम बनाए गए हैं। उन्होंने आगे कहा था, "जिन खेलों में शारीरिक संपर्क नहीं है और जिनमें शारीरिक संपर्क है दोनों को शुरु कराया जा सकता है, लेकिन सावधानी के साथ। फिलहाल खेलों का आयोजन दर्शकों के बिना कराया जा सकता है। "

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    इंडियन प्रीमियर लीग
    BCCI
    क्रिकेट समाचार
    आईपीएल समाचार

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023: 16 साल में पहली बार बारिश की भेंट चढ़ा फाइनल, सोमवार को होगा मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL 2023 फाइनल: विश्वस्तरीय है नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम का ड्रेनेज सिस्टम, जानिए क्या है खासियत नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम
    IPL 2023 फाइनल: बारिश के चलते टॉस में देरी, जानिए मैच धुलने पर क्या होगा गुजरात टाइटंस
    GT बनाम CSK: मोहम्मद शमी ने डेवोन कॉनवे को 3 बार किया है आउट, जानिए आंकड़े मोहम्मद शमी

    BCCI

    भारत में विश्व कप जीतना BCCI पर सबसे बड़ा तमाचा होगा- शाहिद अफरीदी पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    वनडे विश्वकप 2023 के लिए भारत का दौरा करने को तैयार हुआ पाकिस्तान- रिपोर्ट  पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड
    स्टिंग ऑपरेशन के तीन महीने बाद छलका चेतन शर्मा को दर्द, बोले- कोई उम्मीद नहीं चेतन शर्मा
    BCCI ने पाकिस्तान के साथ न्यूट्रल वेन्यू पर टेस्ट सीरीज के प्रस्ताव को किया खारिज पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड

    क्रिकेट समाचार

    WTC फाइनल: ICC ने भारत-ऑस्ट्रेलिया की 15 सदस्यीय टीम और स्टैंडबाय खिलाड़ियों पर लगाई मुहर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    WTC फाइनल: रिकी पोंटिंग ने चुनी संयुक्त प्लेइंग इलेवन, जानिए किन खिलाड़ियों को मिली जगह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    IPL 2023 के फाइनल से पहले अंबाती रायडू ने किया संन्यास का ऐलान, जानिए उनके आंकड़े  अंबाती रायडू
    IPL 2023: फाइनल से पहले सचिन तेंदुलकर ने की शुभमन गिल की तारीफ, जानिए क्या कहा इंडियन प्रीमियर लीग

    आईपीएल समाचार

    #NewsBytesExclusive: 5.50 करोड़ में बिके मुकेश, बोले- पैसे के लिए नहीं पैशन के लिए खेलता हूं #NewsBytesExclusive
    IPL 2023 नीलामी: वेन डेर डुसेन को नहीं मिला कोई खरीददार इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023 नीलामी: शेरफेन रदरफोर्ड को नहीं मिला कोई खरीददार इंडियन प्रीमियर लीग
    कौन हैं वीरेंद्र सहवाग के भांजे मयंक डागर, जिन्हें SRH ने 1.8 करोड़ रुपये में खरीदा? इंडियन प्रीमियर लीग

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023