NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / सबसे ज्यादा चंद्रमा वाला ग्रह कौन-सा है? जानिए यहां 
    अगली खबर
    सबसे ज्यादा चंद्रमा वाला ग्रह कौन-सा है? जानिए यहां 
    वैज्ञानिक सौरमंडल के कई ग्रहों के रहस्यों का खुलासा कर चुके हैं (तस्वीर: नासा)

    सबसे ज्यादा चंद्रमा वाला ग्रह कौन-सा है? जानिए यहां 

    लेखन बिश्वजीत कुमार
    May 28, 2025
    08:08 am

    क्या है खबर?

    अंतरिक्ष वैज्ञानिक कई मिशनों के जरिए सौरमंडल के ग्रहों के रहस्यों का खुलासा कर चुके हैं।

    नासा और अन्य एजेंसियों के मिशनों से यह सामने आया कि पृथ्वी के पास जहां एक चंद्रमा है, वहीं अन्य ग्रहों के कई-कई चंद्रमा हैं। वॉयजर, कैसिनी, गैलीलियो और न्यू होराइजन्स जैसे मिशनों से मिले डाटा से यह जानकारी सामने आई।

    आइए जानते हैं किस ग्रह के पास सबसे ज्यादा चंद्रमा मौजूद हैं और यह खोज कब हुई।

    सबसे अधिक

    शनि बना सबसे अधिक चंद्रमा वाला ग्रह 

    2023 में वैज्ञानिकों ने पुष्टि की कि शनि ग्रह के पास 145 से अधिक चंद्रमा हैं, जो किसी भी ग्रह से सबसे ज्यादा हैं। यह खोज हवाई की एक टीम ने मौना केआ ऑब्जर्वेटरी से की थी।

    इससे पहले कैसिनी मिशन (1997-2017) ने शनि के प्रमुख चंद्रमा खोजे थे। 2023 की इस नई खोज में वैज्ञानिकों ने कई छोटे चंद्रमा खोज निकाले, जो पहले नजर नहीं आए थे।

    इससे शनि ग्रह का रिकॉर्ड और मजबूत हो गया।

    बृहस्पति 

    बृहस्पति भी है कई चंद्रमाओं का स्वामी 

    बृहस्पति ग्रह के अब तक 95 चंद्रमा खोजे जा चुके हैं। गैलीलियो अंतरिक्ष यान (1989-2003) ने इसके प्रमुख चंद्रमा गैनिमीड, आयो, यूरोपा और कैलिस्टो की विस्तृत जानकारी दी।

    गैनिमीड सबसे बड़ा चंद्रमा है, जो बुध ग्रह से भी बड़ा है। 2023 में कार्नेगी साइंस इंस्टिट्यूट ने बृहस्पति के 12 नए चंद्रमा खोजे, जिससे इसकी कुल संख्या 95 हो गई।

    हालांकि, शनि ने 145 चंद्रमा के साथ इस बार इसे पीछे छोड़ दिया है।

    अन्य

    अन्य ग्रहों के भी हैं कई चंद्रमा 

    मंगल ग्रह के 2 छोटे चंद्रमा फोबोस और डीमोस हैं, जिनकी खोज 1877 में एसाफ हॉल ने की थी।

    यूरेनस के पास 27 और नेपच्यून के पास 14 चंद्रमा पाए गए हैं, जिनमें से कई वॉयजर 2 मिशन (1989 में नेपच्यून पहुंचा) के दौरान खोजे गए।

    इन चंद्रमाओं की खोज से वैज्ञानिकों को ग्रहों की संरचना, जलवायु और जीवन की संभावनाओं को समझने में मदद मिलती है। शोध अब भी जारी है, और नई खोजों की उम्मीद बनी हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सौरमंडल
    अंतरिक्ष
    नासा
    शनि ग्रह

    ताज़ा खबरें

    सबसे ज्यादा चंद्रमा वाला ग्रह कौन-सा है? जानिए यहां  सौरमंडल
    'मालिक' से लेकर 'टोस्टर' तक, राजकुमार राव की इन फिल्मों का इंतजार कर रहे दर्शक राजकुमार राव
    LSG बनाम RCB: जितेश शर्मा ने जड़ा पहला IPL अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: RCB ने LSG को 6 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    सौरमंडल

    सूर्य के चुंबकीय ध्रुवों में होने वाला है परिवर्तन, क्या होगा पृथ्वी पर असर?  सौर तूफान
    अंतरिक्ष वैज्ञानिकों को मिला दुर्लभ तारा, आकाशगंगा के सबसे पुराने तारों में से है एक अंतरिक्ष
    अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने खोजी 2 दुर्लभ आकाशगंगाए, दोनों हो रही एक दूसरे में विलीन अंतरिक्ष
    पृथ्वी पर पहली बार कैसे आया पानी? वैज्ञानिकों ने ऐसे लगाया पता अंतरिक्ष

    अंतरिक्ष

    किन-किन ग्रहों पर अब तक बारिश का चला है पता? नासा
    अब तक सौरमंडल के किन-किन ग्रहों पर पहुंच चुकी हैं मानव निर्मित वस्तुएं?  सौरमंडल
    क्या होता है शून्य गुरुत्वाकर्षण, जिसका अंतरिक्ष में होता अनुभव?  अंतरिक्ष यात्री
    अब तक लॉन्च हो चुके सबसे महंगे अंतरिक्ष मिशन कौन-कौन हैं? अंतरिक्ष अभियान

    नासा

    एक्सिओम-4 मिशन में भारतीय अंतरिक्ष यात्री क्या करेंगे अंतरिक्ष में अध्ययन?  ISRO
    ये खाने की चीजें अंतरिक्ष में नहीं ले जा सकते अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष
    नासा को चाहिए चंद्रमा पर कचरा निपटाने का हल, बताने वाले को मिलेंगे 25 करोड़ रुपये अंतरिक्ष
    नासा के कौन-कौन से बड़े मिशन अब तक हुए हैं असफल?  अंतरिक्ष

    शनि ग्रह

    नासा के वैज्ञानिकों का खुलासा, इस तरह अंतरिक्ष में गर्मी पंप करता है शनि ग्रह नासा
    नासा के अंतरिक्ष यान से मिली विशेष जानकारी, शनि के चंद्रमा का खुला रहस्य अंतरिक्ष
    सितंबर में दिखेंगी कई खगोलीय घटनाएं, इस दिन देख सकेंगे आप अंतरिक्ष
    यूरोपा से पहले नासा सौरमंडल के इन चंद्रमाओं का कर चुकी है अध्ययन नासा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025