LOADING...
सितंबर में दिखेंगी कई खगोलीय घटनाएं, इस दिन देख सकेंगे आप
सितंबर में दिखेंगी कई खगोलीय घटनाएं (तस्वीर: पिक्साबे)

सितंबर में दिखेंगी कई खगोलीय घटनाएं, इस दिन देख सकेंगे आप

Sep 03, 2024
12:46 pm

क्या है खबर?

खगोलीय घटनाओं में रुचि रखने वाले लोगों के लिए यह महीना काफी खास है, क्योंकि इस महीने 1-2 नहीं बल्कि कई खगोलीय घटनाएं देखने को मिलेंगी। सितंबर, 2024 में अमावस्या से लेकर चंद्र ग्रहण और बहुप्रतीक्षित सुपर हार्वेस्ट मून तक रात का आसमान चकाचौंध करने वाला है। यह सभी खगोलीय घटनाएं भारत में नहीं दिखाई देंगी, लेकिन किसी भी ऑनलाइन डिजिटल टेलिस्कोप का उपयोग करके आप इसे देख सकेंगे।

घटना

इस हफ्ते होंगी ये खगोलीय घटनाएं

3 सितंबर: इस महीने की खोगोलीय घटनाओं की शुरुआत आज अमावस्या से होगी। चंद्रमा का यह चरण नए चंद्र चक्र की शुरुआत का प्रतीक है। इसमें सितारों और अन्य खगोलीय पिंडों को देखने का एक शानदार अवसर मिलता है। 5 सितंबर: इस दिन बुध ग्रह पश्चिम में सबसे अधिक बढ़ाव पर होगा, जो इस मायावी ग्रह को देखने के लिए सबसे अच्छे समय में से एक है। इस दिन बुध ग्रह सुबह-सुबह सूर्योदय से ठीक पहले आसमान में दिखाई देगा।

चंद्र ग्रहण

आंशिक चंद्र ग्रहण भी दिखेगा

8 सितंबर: शनि ग्रह इस दिन विपरीत दिशा में दिखाई देगा, जिसका अर्थ है कि यह आकाश में सूर्य के ठीक विपरीत होगा। इस दौरान आप दूरबीन की मदद से शनि के आश्चर्यजनक छल्लों और शायद इसके कुछ बड़े चंद्रमाओं को देख पाएंगे। 17 और 18 सितंबर: आंशिक चंद्र ग्रहण 17 और 18 सितंबर को होगा, जिसमें चंद्रमा का एक हिस्सा पृथ्वी की छाया से होकर गुजरेगा। यह घटना यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका के कुछ हिस्सों में दिखाई देगी।

Advertisement

अन्य

अन्य खगोलीय घटनाएं

18 सितंबर: इस दिन सुपर हार्वेस्ट मून भी दिखाई देगा है। सुपर हार्वेस्ट मून में चंद्रमा पृथ्वी के सबसे नज़दीकी बिंदु पर होता है, जिससे यह बड़ा और चमकीला दिखाई देता है। 22 सितंबर: सितंबर विषुव महीने का समापन करते हुए सितंबर विषुव रविवार, 22 सितंबर को पड़ेगा। यह घटना उत्तरी गोलार्ध में शरद ऋतु और दक्षिणी गोलार्ध में वसंत की आधिकारिक शुरुआत को चिह्नित करती है। इस दिन, दिन और रात की लंबाई लगभग बराबर होती है।

Advertisement