Page Loader
अंतरिक्ष में देखी गई अब तक की सबसे बड़ी ब्लैक होल टक्कर 
अंतरिक्ष में देखी गई अब तक की सबसे बड़ी ब्लैक होल टक्कर (प्रतीकात्मक तस्वीर: नासा)

अंतरिक्ष में देखी गई अब तक की सबसे बड़ी ब्लैक होल टक्कर 

Jul 14, 2025
07:56 pm

क्या है खबर?

वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में पहली बार 2 बेहद बड़े ब्लैक होल के विलय की घटना दर्ज की है। यह विलय पृथ्वी से करीब 10 अरब प्रकाश वर्ष दूर हुआ, जिससे अंतरिक्ष-समय में जबरदस्त हलचल हुई, जिसे गुरुत्वाकर्षण तरंगों के रूप में LIGO जैसे डिटेक्टरों ने पकड़ा। इन तरंगों ने साबित किया कि 2 ब्लैक होल एक-दूसरे में मिलकर एक विशाल ब्लैक होल बना चुके हैं, जो अब तक देखी गई सबसे बड़ी खगोलीय घटनाओं में से एक है।

टक्कर

कैसे पता चला टक्कर का रहस्य? 

यह संकेत 23 नवंबर, 2023 को वाशिंगटन और लुइसियाना स्थित LIGO संसूचकों ने दर्ज किया। दोनों डिटेक्टर एक ही समय पर कुछ सेकेंड के लिए हिले, जिससे इस टक्कर का रिंगडाउन स्टेप पकड़ा गया। इसका मतलब है कि नया ब्लैक होल स्थिर होने से पहले कंपन कर रहा था। संकेत से पता चला कि टकराने वाले ब्लैक होल 103 और 137 सौर द्रव्यमान के थे और वे पृथ्वी से 4 लाख गुना तेज घूम रहे थे।

 परिणाम 

वैज्ञानिकों को क्यों हुआ आश्चर्य?

LIGO के वैज्ञानिकों का मानना है कि ये ब्लैक होल पहले हुए विलयों के परिणाम हो सकते हैं, जिससे उनका आकार और घूर्णन क्षमता इतनी अधिक हो गई। वैज्ञानिकों ने अब तक 300 से अधिक ब्लैक होल टक्करों का विश्लेषण किया है, लेकिन यह सबसे बड़ी घटना है। अब तक सबसे भारी ब्लैक होल 140 सौर द्रव्यमान का था, जबकि इस बार बना ब्लैक होल 265 सौर द्रव्यमान का है, जो हर सीमा को पार करता है।

अन्य

गुरुत्वाकर्षण तरंगों से खुल रही ब्रह्मांड की नई झलक

गुरुत्वाकर्षण तरंग वेधशालाएं ब्रह्मांड को समझने का एक नया तरीका देती हैं। पहले हम केवल प्रकाश, रेडियो और अवरक्त तरंगों से ही अंतरिक्ष को देख सकते थे। वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि अगले 10-15 वर्षों में नए संसूचक ऐसे और विलयों को पकड़ पाएंगे। कार्डिफ विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों का कहना है कि यह घटना ब्रह्मांड को देखने के हमारे नजरीये को पूरी तरह बदल सकती है और कई अनपेक्षित रहस्य सामने ला सकती है।