NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / सुनीता विलियम्स ने 9 महीने में अंतरिक्ष में कौन-कौन से परीक्षण किए?
    अगली खबर
    सुनीता विलियम्स ने 9 महीने में अंतरिक्ष में कौन-कौन से परीक्षण किए?
    सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर ने 9 महीने में कई परीक्षण किए (तस्वीर: नासा)

    सुनीता विलियम्स ने 9 महीने में अंतरिक्ष में कौन-कौन से परीक्षण किए?

    लेखन बिश्वजीत कुमार
    Mar 18, 2025
    05:43 pm

    क्या है खबर?

    अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 9 महीने तक अंतरिक्ष में रहने के बाद अब पृथ्वी लौट रहे हैं।

    आज (18 मार्च) सुबह 10:35 बजे उन्होंने ISS से प्रस्थान किया और बुधवार सुबह 3:35 बजे पृथ्वी पर उतरने की उम्मीद है।

    विलियम्स ने अंतरिक्ष में कई महत्वपूर्ण प्रयोगों में हिस्सा लिया और 150 से अधिक वैज्ञानिक प्रयोग किए, जिनमें ऑक्सीजन उत्पादन, जल रिसाइकल, अंतरिक्ष में बैक्टीरिया का अध्ययन और चिकित्सा उपकरणों का परीक्षण शामिल रहा।

    अध्ययन

    ऑक्सीजन और अंतरिक्ष यात्रियों की सेहत पर अध्ययन

    निक हेग और विलियम्स ने ऑक्सीजन उत्पादन के लिए सूक्ष्म शैवाल का अध्ययन किया, जो कार्बन डाइऑक्साइड को ऑक्सीजन में बदलने में मदद करता है।

    वहीं, अंतरिक्ष यात्रियों के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए एक नई एक्सरसाइज मशीन का परीक्षण किया गया, जो शरीर की मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत रखने में मदद करेगी।

    विलियम्स ने एक विशेष जैकेट पहनी, जिसमें लगे सेंसरों ने यह रिकॉर्ड किया कि अंतरिक्ष में हृदय और रक्त प्रवाह पर क्या असर पड़ता है।

    परिक्षण

    अंतरिक्ष में खेती और जल पुनर्चक्रण

    लाल रोमेन लेट्यूस (सलाद) को विशेष रूप से विकसित प्लांट हैबिटेट में उगाया गया, ताकि यह समझा जा सके कि अंतरिक्ष में पौधे नमी की अलग-अलग स्थितियों में कैसे बढ़ते हैं।

    यह अध्ययन भविष्य में अंतरिक्ष यात्रियों के लिए भोजन उत्पादन को बेहतर बनाने में मदद करेगा।

    वहीं, जल पुनर्चक्रण तकनीक के तहत विलियम्स ने एक विशेष प्रयोग किया, जिसमें इस्तेमाल किए गए पानी को दोबारा शुद्ध किया गया। यह तकनीक भविष्य के मिशनों के लिए महत्वपूर्ण होगी।

    अध्ययन

    अंतरिक्ष में आग और बैक्टीरिया पर अध्ययन

    अंतरिक्ष में आग कैसे जलती और फैलती है, यह समझने के लिए SOFIE-RTDFS नामक एक प्रयोग किया गया, जिसमें उच्च ऑक्सीजन स्तर पर प्लास्टिक शीट को जलाया गया।

    इससे यह समझने में मदद मिलेगी कि अंतरिक्ष में आग की स्थिति से कैसे निपटा जाए।

    वहीं, अंतरिक्ष में बैक्टीरिया के व्यवहार को समझने के लिए एक प्रयोग किया गया, जिसमें यह देखा गया कि क्या सूक्ष्मजीव ISS से बाहर निकल सकते हैं और वहां जीवित रह सकते हैं।

     सैटेलाइट 

    लकड़ी के सैटेलाइट और पोषण से जुड़े शोध

    जापान ने एक लकड़ी से बना सैटेलाइट भेजा, जिससे यह जांचा जाएगा कि क्या भविष्य में सैटेलाइट निर्माण में धातु के बजाय लकड़ी का उपयोग किया जा सकता है।

    यह शोध पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। वहीं, अंतरिक्ष यात्रियों के पोषण को बनाए रखने के लिए एक प्रयोग किया गया, जिसमें विलियम्स ने विशेष सूक्ष्मजीवों की मदद से विटामिन उत्पादन पर शोध किया।

    यह तकनीक भविष्य में अंतरिक्ष यात्रियों को ताजा पोषण देने में मदद करेगी।

    परीक्षण

    चिकित्सा उपकरण और नए गैजेट का परीक्षण

    अंतरिक्ष में चिकित्सा सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 3D प्रिंटर का परीक्षण किया गया, जिससे तंत्रिका क्षति के इलाज के लिए मेडिकल उपकरण बनाए गए।

    वहीं, HUNCH यूटिलिटी ब्रैकेट नामक एक नया गैजेट भी परीक्षण के लिए भेजा गया, जो अंतरिक्ष में कैमरे, टैबलेट और अन्य उपकरणों को पकड़ने में मदद करेगा।

    यह मौजूदा उपकरणों से अधिक टिकाऊ और सुविधाजनक है, जिससे अंतरिक्ष यात्रियों का काम और आसान होगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सुनीता विलियम्स
    नासा
    अंतरिक्ष

    ताज़ा खबरें

    'द डिप्लोमैट' से भूमि पेडनेकर की 'द रॉयल्स' तक, इस हफ्ते देखिए ये फिल्में और सीरीज जॉन अब्राहम
    भारत से तनाव के बीच पाकिस्तान ने विश्व बैंक के आगे फैलाया हाथ, मांगी आर्थिक मदद पाकिस्तान समाचार
    गूगल ने क्रोम में जोड़ा जेमिनी नैनो AI, फर्जी साइटों और नोटिफिकेशन से करेगा बचाव गूगल
    जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान के असफल ड्रोन हमलों के बाद मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला घटनास्थल पहुंचे जम्मू

    सुनीता विलियम्स

    सुनीता विलियम्स ISS पर कर रहीं क्रिसमस मनाने की तैयारी, नासा ने साझा की तस्वीर अंतरिक्ष
    सुनीता विलियम्स की वापसी में होगी और देरी, नासा ने क्रू-10 मिशन देर से करेगी लॉन्च नासा
    ये महिला अंतरिक्ष यात्री रह चुकी हैं अंतरिक्ष में 300 से अधिक दिन नासा
    वापसी में देरी के बाद सुनीता विलियम्स के स्वास्थ्य को लेकर डॉक्टरों ने जताई चिंता अंतरिक्ष

    नासा

    नासा के एथेना मिशन का क्या है उद्देश्य, जिसे 26 फरवरी को किया जाएगा लॉन्च? अंतरिक्ष
    एस्ट्रोयड 2024 YR4 के धरती से टकराव का खतरा लगभग समाप्त, नासा ने दी जानकारी एस्ट्रोयड
    ISRO के विक्रम लैंडर से कितनी दूरी पर उतरने वाला है नासा का ब्लू घोस्ट लैंडर? ISRO
    नासा लॉन्च करेगी कल यह खास अंतरिक्ष मिशन, चंद्रमा पर मिलेगा 4G मोबाइल नेटवर्क 4G इंटरनेट

    अंतरिक्ष

    अगले महीने होगा पूर्ण चंद्र ग्रहण, 13-15 मार्च को दिखेगा 'ब्लड मून' का नजारा चंद्र ग्रहण
    नासा ने लॉन्च किया एथेना मिशन, चांद पर की जाएगी पानी की खोज नासा
    नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स कब और कैसे लौटेंगी पृथ्वी पर वापस? सुनीता विलियम्स
    नासा का यूरोपा क्लिपर यान रफ्तार कम करने के लिए करेगा मंगल ग्रह का उपयोग बृहस्पति
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025