Page Loader
ये महिला अंतरिक्ष यात्री रह चुकी हैं अंतरिक्ष में 300 से अधिक दिन
सुनीता विलियम्स को मार्च, 2025 तक ISS पर ही रहना होगा

ये महिला अंतरिक्ष यात्री रह चुकी हैं अंतरिक्ष में 300 से अधिक दिन

Dec 19, 2024
02:58 pm

क्या है खबर?

अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने इस हफ्ते घोषणा की है कि सुनीता विलियम्स को मार्च, 2025 तक अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) पर ही रहना होगा। वह इस साल जून में 8 दिनों के लिए ISS पर गई थीं, लेकिन अभी तक वहीं फंसी हुई हैं। विलियम्स इस मिशन के साथ अंतरिक्ष में सबसे लंबे समय तक रहने वाली दूसरी महिला अंतरिक्ष यात्री बन गई हैं। आइए जानते हैं 300 से अधिक दिन कौन-कौन सी महिला अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष में रही हैं।

#1

पैगी व्हिटसन

पैगी व्हिटसन ने अंतरिक्ष में कुल 665 दिन बिताए हैं, जो किसी महिला अंतरिक्ष यात्री द्वारा सबसे अधिक समय है। उन्होंने 3 अंतरिक्ष मिशनों में भाग लिया। 2008 में वह ISS की पहली महिला कमांडर बनीं और 2017 में अंतरिक्ष में सबसे अधिक समय बिताने वाली अमेरिकी अंतरिक्ष भी बनीं। उनका काम विशेष रूप से वैज्ञानिक अनुसंधान और मानव शरीर पर लंबी अंतरिक्ष यात्रा के प्रभाव को समझने में महत्वपूर्ण था।

#2

सुनीता विलियम्स

विलियम्स अब तक कुल 519 दिन अंतरिक्ष में बिता चुकी हैं। वह अभी तक ISS ओर जाने वाले 3 महत्वपूर्ण मिशनों का हिस्सा बन चुकी हैं। उनके मिशन का मुख्य उद्देश्य ISS पर वैज्ञानिक प्रयोग करना था, जिसमें जीवन विज्ञान, माइक्रोग्रैविटी और अंतरिक्ष में लंबी अवधि के रहने की चुनौतियों का अध्ययन शामिल था। उन्होंने 50 घंटे से अधिक समय स्पेसवॉक (EVA) में बिताया और ISS की मरम्मत तथा नई सुविधाओं का निर्माण भी किया।

#3

क्रिस्टिना कोच

क्रिस्टिना कोच ने 328 दिन अंतरिक्ष में बिताए, जो एक ही मिशन में सबसे लंबा समय है। वह एक्सपीडिशन 59/60/61 मिशन का हिस्सा थीं और अंतरिक्ष में महिला स्पेसवॉकर के रूप में भी उनका नाम दर्ज है। इस मिशन में उन्होंने कई स्पेसवॉक्स किए और ISS के कामकाज को बनाए रखने में मदद की। उनका मिशन प्रमुख रूप से माइक्रोग्रैविटी और जीवन विज्ञान पर केंद्रित था और उन्होंने लंबे अंतरिक्ष मिशनों के लिए महत्वपूर्ण डाटा प्रदान किया।